होमक्राइमराजेश आर्य होंगे भीलवाड़ा के नए ASP: पारस जैन को जयपुर भेजा, अंजुम कायल संभालेंगी शाहपुरा - Bhilwara News
क्राइम

राजेश आर्य होंगे भीलवाड़ा के नए ASP: पारस जैन को जयपुर भेजा, अंजुम कायल संभालेंगी शाहपुरा - Bhilwara News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Bhilwara - Rajasthan Police Transfers | Jaipur ASP | Bhilwara ASP राजेश आर्य होंगे भीलवाड़ा के नए ASP:पारस जैन को जयपुर भेजा, अंजुम कायल संभालेंगी शाहपुरा - कॉपी लिंक भीलवाड़ा में पुलिस…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 जुलाई 2026 को 09:03 am बजे
राजेश आर्य होंगे भीलवाड़ा के नए ASP:  पारस जैन को जयपुर भेजा, अंजुम कायल संभालेंगी शाहपुरा - Bhilwara News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Bhilwara

- Rajasthan Police Transfers | Jaipur ASP | Bhilwara ASP

राजेश आर्य होंगे भीलवाड़ा के नए ASP:पारस जैन को जयपुर भेजा, अंजुम कायल संभालेंगी शाहपुरा

- कॉपी लिंक

भीलवाड़ा में पुलिस में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राजस्थान सरकार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के 49 अधिकारियों के तबादले किए हैं। पिछले करीब डेढ़ साल पहले आए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस मल जैन का तबादला जयपुर कर दिया गया है।

राजेश आर्य को जिम्मेदारी मिली

उनकी जगह शाहपुरा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत राजेश आर्य को भीलवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि अंजुम कायल को शाहपुरा की नई एएसपी के पद पर लगाया गया है।

अंजुम अभी बीकानेर में है और एएसपी सीआईडी सीबी के पद पर हैं। इन तबादलों को जिले की पुलिस व्यवस्था में नए सिरे से जिम्मेदारियां तय करने के तौर पर देखा जा रहा है।

पारस जैन को जयपुर भेजा

संयुक्त शासन सचिव (पुलिस) मनीष गोयल की ओर से जारी तबादला सूची में पारस जैन को जयपुर भेजा गया है। जैन करीब डेढ़ साल से भीलवाड़ा एएसपी थे। अब उनकी जगह राजेश आर्य को लगाया गया है

वर्तमान में आर्य शाहपुरा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और जिले की भौगोलिक स्थिति और पुलिस व्यवस्था से उनकी पहले से अच्छी पहचान मानी जा रही है। जिसका फायदा उनके नए कार्यकाल में देखने को मिल सकता है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें