होमक्राइमकोटा में छात्रों से संवाद के बाद अब शहर में कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान... - Ajmer News
क्राइम

कोटा में छात्रों से संवाद के बाद अब शहर में कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान... - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - After Interacting With Students In Kota, Congress Is Now Launching Its 'Students' Echo' Campaign In The City. कोटा में छात्रों से संवाद के बाद अब शहर में कांग्रेस का ‘छात्रों की…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 जून 2026 को 04:18 am बजे
कोटा में छात्रों से संवाद के बाद अब शहर में कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान... - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- After Interacting With Students In Kota, Congress Is Now Launching Its 'Students' Echo' Campaign In The City.

कोटा में छात्रों से संवाद के बाद अब शहर में कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान...

- कॉपी लिंक

अजमेर | कोटा में राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम के बाद कांग्रेस ने अजमेर में भी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है।

शनिवार को आयोजित बैठक में पार्टी नेताओं ने अभियान को स्कूलों और कॉलेजों तक ले जाने तथा 9 अगस्त को दिल्ली में प्रस्तावित राहुल गांधी के छात्र सम्मेलन की तैयारियां शुरू करने की घोषणा की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सामने लाने का प्रयास करेंगे। अजमेर कांग्रेस प्रभारी रूबी खान ने केंद्र सरकार पर छात्रों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली नीट परीक्षा रद्द होने से विद्यार्थियों को नुकसान हुआ। इस बार कुछ विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित किए जाने और अजमेर में हिजाब पहनने के कारण एक छात्रा को कथित रूप से परेशान किए जाने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस अभियान को व्यापक स्तर पर चलाएगी।

आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने आरोप लगाया कि शिक्षा बजट में कटौती और निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी के लिए सुलभ और गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। डॉ. श्री गोपाल बाहेती, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, महेंद्र सिंह रलावता और द्रोपदी कोली ने भी विचार रखे।

नीट अभ्यर्थियों की स्मृति में रखा मौन: कांग्रेस नेता सैयद फखरी मोइन चिश्ती के नेतृत्व में नीट-2025 परीक्षा से जुड़े तनाव के कारण आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। इससे पहले कोटा में राहुल गांधी और छात्रों के संवाद का वीडियो भी दिखाया गया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें