डकैत जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या: कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी ने किया मर्डर, दोनों एक ही बैरक में बंद थे - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Dacoit Jagan Gurjar Murder In Ajmer Jail; Dhoulpur Palace Threat BREAKINGडकैत जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या:कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी ने किया मर्डर, दोन…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Dacoit Jagan Gurjar Murder In Ajmer Jail; Dhoulpur Palace Threat
BREAKINGडकैत जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या:कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी ने किया मर्डर, दोनों एक ही बैरक में बंद थे
- कॉपी लिंक
कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या हो गई। भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन गुर्जर की हत्या की है। हार्डकोर बंदी विष्णु और जगन गुर्जर एक ही बैरक में बंद थे।
एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार दोपहर 11 से 3 बजे के बीच बैरक बंद होने के समय ड्यूटी स्टाफ राउंड पर आया था। बैरक खोली तो डकैत जगन गुर्जर की बॉडी पड़ी थी और उसका साथी अंदर था। एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है।
डकैत जगन गुर्जर करीब 27 साल पहले 1994 में अपराध की दुनिया में आया था। उसका ऐसा खौफ था कि डर से कई गांवों में शादियां तक होनी बंद हो गई थीं। उसके खुद के गांव में 10 साल तक कोई शादी नहीं हुई थी। उसकी दहशत से न सिर्फ गांव वाले बल्कि उसके पिता भी गांव छोड़कर चले गए थे।
जगन गुर्जर ने अपने जीजा के हत्यारों को भी जान से मार डाला था। चौतरफा बीहड़ों से घिरे धौलपुर के डांग क्षेत्र में उसने अपना ठिकाना बनाया था।
जगन गुर्जर से जुड़े 3 बड़े घटनाक्रम…
महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया था
जगन पर 2019 में महिलाओं से मारपीट और दुर्व्यवहार करने के भी आरोप लगे थे। धौलपुर जिले के करनपुर-सायका पुरा गांव में दो महिलाओं से मारपीट कर उन्हें निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया था। एक पुलिसकर्मी की हत्या का भी आरोप लगा था। जगन गुर्जर पर राजस्थान, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के अलग-अलग थानों में हत्या के प्रयास, लूट, फिरौती, अपहरण, नकबजनी, डकैती से जुड़े 100 से ज्यादा मामले दर्ज थे।
वसुंधरा राजे का धौलपुर महल उड़ाने की धमकी दी थी
साल 2008 में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का धौलपुर महल उड़ाने की धमकी देकर देशभर में चर्चा में आया था। तब पुलिस ने उस पर 11 लाख रुपए का इनाम रखा था और वह चंबल का सबसे बड़ा दस्यु बन गया था।
बेटी की शादी में जुर्म की दुनिया छोड़ने की खाई थी कसम
करीब 15 साल पहले जगन गुर्जर ने अपनी बेटी की शादी की थी। तब उसने जुर्म की दुनिया छोड़ने की कमस खाई थी। वह आत्मसमर्पण भी कर चुका था, लेकिन उसने हर बार जमानत पर बाहर आकर जुर्म की राह पकड़ ली थी।
खबर अपडेट की जा रही है…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर की 'बबीता' कैसे बनी 'खदीजा'... पाकिस्तान जाने की थी तैयारी, खुलासों ने ATS को भी चौंकाया

Rajasthan: कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या, अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल के बैरक में मिला शव, साथी बंदी पर आरोप

राजस्थान की नाबालिग को रिक्शा चालक ने बेचा और पांच दिनों में 30 लोगों ने उसके साथ मारपीट की; 10 गिरफ्तार


