जयपुर की 'बबीता' कैसे बनी 'खदीजा'... पाकिस्तान जाने की थी तैयारी, खुलासों ने ATS को भी चौंकाया
Jaipur Spy Case: जयपुर की 'बबीता' कैसे बनी 'खदीजा'... पाकिस्तान जाने की थी तैयारी, खुलासों ने ATS को भी चौंकाया जयपुर में ISI के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा की न्यायिक हिरासत 15 दिन बढ़ी. ATS ज…

सौजन्य से:- ABP News
Jaipur Spy Case: जयपुर की 'बबीता' कैसे बनी 'खदीजा'... पाकिस्तान जाने की थी तैयारी, खुलासों ने ATS को भी चौंकाया
जयपुर में ISI के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा की न्यायिक हिरासत 15 दिन बढ़ी. ATS जांच में पाकिस्तान, जैश और कट्टरपंथ से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
पिंक सिटी जयपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़कर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा को सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर की सेशन कोर्ट में पेश किया गया. सुरक्षा कारणों से फिजिकल मोड़ के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बबीता की पेशी कराई गई.
जयपुर सेशन अदालत की सीजेएम-2 कोर्ट ने बबीता की न्यायिक हिरासत 15 दिन के लिए बढ़ा दी है. इसके साथ ही अदालत ने उसे जेल में ही रखने के आदेश बरकरार रखे हैं. इससे पहले सात दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद एटीएस ने शनिवार को उसे वेकेशन कोर्ट में पेश किया था, जहां से दो दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था. सोमवार को एटीएस ने कोर्ट में उसका प्रोडक्शन वारंट पेश किया, लेकिन इस बार पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की.
यह भी पढ़ें : Europe Heatwave: यूरोप में आसमान से बरस रही आग, टूटते तापमान रिकॉर्ड ने दुनिया को डराया
कट्टरपंथ की राह
एटीएस ने बबीता धाकड़ को 20 जून को जयपुर से गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी के मुताबिक सात दिन की पूछताछ में उससे कई अहम और चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं. जांच में सामने आया कि बबीता ने ऑनलाइन धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल किया और अपना नाम खदीजा रख लिया था.
बताया जा रहा है कि उसने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी से निकाह करने के लिए धर्म बदला था. एटीएस के अनुसार, धर्म परिवर्तन के बाद उसकी सोच तेजी से कट्टर होती चली गई. पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह जल्द ही पाकिस्तान जाने की तैयारी कर रही थी. वहां उसे फिजिकल ट्रेनिंग दी जानी थी, जिसमें सुसाइड बॉम्बर बनने की ट्रेनिंग भी शामिल थी. दावा है कि इस तरह की गतिविधियों से जुड़ी काफी जानकारी उसने पहले ही ऑनलाइन हासिल कर ली थी.
स्लीपर सेल की तलाश
बबीता मूल रूप से राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की रहने वाली है. करीब 14 साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही पति से अलग हो गए . इसके बाद वह जयपुर में अपने पिता के घर रहने लगी थी. अब एटीएस की जांच का सबसे बड़ा फोकस इस बात पर है कि जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में आने के बाद क्या बबीता सिर्फ खुद ही सक्रिय थी या उसने राजस्थान में स्लीपर सेल के तौर पर काम करते हुए कुछ और लोगों को भी अपने नेटवर्क से जोड़ लिया था. इसी एंगल पर जांच एजेंसी लगातार पड़ताल कर रही है.
यह भी पढ़ें : Puri Rath Yatra 2026: होटल बुकिंग के नाम पर बड़ा फ्रॉड, 46 फर्जी वेबसाइटें ब्लॉक, श्रद्धालुओं के लिए पुलिस का अलर्ट
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 3 घायल

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में गैंगवार, कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या

राजस्थान में शेखावाटी क्षेत्र की प्यास बुझाने के लिए यमुना का पानी


