नया दिल्ली: भारत में जाली नोटों का नेटवर्क बेनकाब, 13 लाख 6 हजार नकली नोट बरामद
अजमेर पुलिस ने 13 लाख 6 हजार नकली नोट और प्रिंटेड शीटें बरामद कर एक वेल्डिंग मिस्त्री को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सूत्र: अमर उजाला

सौजन्य से:- Amar Ujala
Ajmer: अजमेर में जाली नोटों का नेटवर्क बेनकाब, 500-500 रुपये के नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद
अजमेर की गंज थाना पुलिस ने 13.06 लाख रुपये के नकली नोट और प्रिंटेड शीटें बरामद कर वेल्डिंग मिस्त्री विक्रम जोन को गिरफ्तार किया। आरोपी बाजार में जाली नोट खपाने की तैयारी में था। पुलिस उसके नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
अजमेर की गंज थाना पुलिस ने 13.06 लाख रुपये के नकली नोट और प्रिंटेड शीटें बरामद कर वेल्डिंग मिस्त्री विक्रम जोन को गिरफ्तार किया। आरोपी बाजार में जाली नोट खपाने की तैयारी में था। पुलिस उसके नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर की गंज थाना पुलिस ने जाली नोटों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लाख 6 हजार रुपये के नकली नोट और नोटों की छपाई में इस्तेमाल होने वाली प्रिंटेड शीटें बरामद की हैं। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो पेशे से वेल्डिंग मिस्त्री है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इन नकली नोटों को बाजार में खपाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिंस हिल्स कॉलोनी, बड़ी नागफणी (अजमेर) निवासी 27 वर्षीय विक्रम जोन के रूप में हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नकली नोटों की छपाई कहां करता था, इन्हें किसे सप्लाई करने वाला था, कितने समय से इस गतिविधि में शामिल था और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज राजेंद्र सिंह और जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर एवं मुख्यालय) हिमांशु जांगिड़ के सुपरविजन तथा वृत्ताधिकारी (दरगाह) लक्ष्मण राम चौधरी के निर्देशन में गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। मामले की जांच दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी को सौंपी गई है।
शनिवार को गंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विक्रम जोन घी मंडी स्थित सरकारी स्कूल के पास आसमानी रंग का बैग लेकर खड़ा है और उसके पास नकली नोट हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पढे़ं: बांसवाड़ा में 4 प्रसूताओं की मौत की जयपुर से होगी हाईलेवल जांच, अस्पताल पहुंची विशेषज्ञों की टीम
तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 500-500 रुपये के नकली नोट और नोटों की छपी हुई प्रिंटेड शीटें बरामद हुईं। बरामद नकली नोटों और प्रिंटेड शीटों का कुल अंकित मूल्य 13 लाख 6 हजार रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने भी बरामद नोटों के नकली होने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने नकली नोटों और प्रिंटेड शीटों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 178, 179 और 180 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़े जाली नोट गिरोह से जुड़ा है या नहीं और नकली नोटों की छपाई व सप्लाई का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से जिले में जाली नोटों के कारोबार पर बड़ी चोट पहुंची है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


