राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए बेनीवाल और ओवैसी की पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने का किया एलान - aimim rlp alliance forms third front for rajasthan elections
राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए बेनीवाल और ओवैसी की पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने का किया एलान राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM और RLP ने गठबंधन किया है। दोनों पार्टियों ने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ ...औ…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए बेनीवाल और ओवैसी की पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने का किया एलान
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM और RLP ने गठबंधन किया है। दोनों पार्टियों ने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ ...और पढ़ें
HighLights
- AIMIM और RLP ने राजस्थान में गठबंधन किया।
- भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ तीसरा विकल्प बनाने की घोषणा।
- जयपुर निकाय चुनाव साथ मिलकर लड़ने का ऐलान।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव से करीब सवा दो वर्ष पूर्व एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) और आरएलपी (राष्ट्रीय लाकतांत्रिक पार्टी) ने चुनावी गठबंधन किया है। दोनों पार्टियों ने राज्य में भाजपा और कांग्रेस के मुकाबले में तीसरा राजनीतिक विकल्प तैयार करने की घोषणा की है।
एआईएमआईएम के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी एवं आरएलपी अध्यक्ष, सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में तीसरे विकल्प की शुरूआत बताते हुए कहा कि अब राज्य में नई राजनीति होगी।
बेनीवाल की जाट समाज के युवाओं में अच्छी पकड़ है। वहीं, ओवैसी लंबे समय से मुस्लिम मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में करने में जुटे हैं। उन्होंने प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक पार्टी की टीम गठित की है।
बेनीवाल जाट समाज के करीब 10 फीसदी एवं ओवैसी मुस्लिम समुदाय के करीब 9 फीसदी वोटों के सहारे अपनी-अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं। ओवैसी और बेनीवाल ने रविवार को जयपुर में स्थानीय निकाय चुनाव साथ मिलकर लड़ने की घोषणा की।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


