AIIMS CRE Exam में गड़बड़ी: जयपुर के दो केंद्रों पर परीक्षा रद, 7 सितंबर को होगा री-एग्जाम - aiims recruitment exam jaipur centers irregularities rescheduled
AIIMS CRE Exam में गड़बड़ी: जयपुर के दो केंद्रों पर परीक्षा रद, 7 सितंबर को होगा री-एग्जाम एम्स की गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती परीक्षा (सीआरई) के दौरान जयपुर के दो केंद्रों पर बिजली गुल होने से गड़बड़ी ...और पढ़ें HighLig…

सौजन्य से:- Jagran
AIIMS CRE Exam में गड़बड़ी: जयपुर के दो केंद्रों पर परीक्षा रद, 7 सितंबर को होगा री-एग्जाम
एम्स की गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती परीक्षा (सीआरई) के दौरान जयपुर के दो केंद्रों पर बिजली गुल होने से गड़बड़ी ...और पढ़ें
HighLights
- जयपुर के दो एम्स परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी।
- बिजली गुल होने से परीक्षा हुई निरस्त।
- अब 7 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एम्स नई दिल्ली की ओर से देश के विभिन्न एम्स और केंद्रीय सरकारी एवं स्वायत्त स्वास्थ्य संस्थानों में गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए कामन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (सीआरई) कराया जा रहा है।
दो दिन चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन सोमवार को जयपुर के दो परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी हुई, जिसके बाद वहां परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। अब इन दोनों केंद्रों पर यह परीक्षा सात सितंबर को दोबारा कराई जाएगी। इन केंद्रों पर दो हजार परिक्षार्थी पंजीकृत थे।
बिजली व्यवस्था के फेलियर से ुई गड़बड़ी
उधर, परीक्षा का संचालन कर रही टीसीएस कंपनी ने एम्स प्रशासन को बताया है कि यह गड़बड़ी परीक्षा केंद्रों पर बिजली व्यवस्था के फेलियर होने से हुई है। अब यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सात सितंबर को होने वाली परीक्षा में इस तरह की गड़बड़ी दोबारा न हो।
एम्स प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सीआरई के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती की जाती है। इसका उद्देश्य विभिन्न संस्थानों की भर्ती प्रक्रिया को साझा परीक्षा के माध्यम से संचालित करना है।
एम्स नई दिल्ली के परीक्षा अनुभाग को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2021 से इस परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी दी हुई है। सीआरई-2026 की भर्ती प्रक्रिया में 57 पद समूहों में 1484 रिक्तियां शामिल हैं।
इनमें जूनियर प्रशासनिक सहायक, वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक, डाटा एंट्री आपरेटर, निजी सहायक, स्टेनोग्राफर, निजी सचिव, सहायक सुरक्षा अधिकारी, रिसेप्शनिस्ट, जूनियर मेडिकल रिकार्ड अधिकारी, जूनियर वार्डन, हास्टल वार्डन, टेलीफोन आपरेटर और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी समेत विभिन्न पद हैं।
परीक्षा के लिए कुल 30,142 अभ्यर्थी पंजीकृत: एम्स के अनुसार सीआरई के लिए कुल 30,142 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। सोमवार की पहली पाली में 21,098 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 16,193 ने परीक्षा दी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुई परीक्षा
देशभर के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुई। जयपुर में टीसीएस संचालित आइओएन डिजिटल जोन सीतापुरा स्थित परीक्षा केंद्र नंबर आरजे 0101 और आरजे 0102 केंद्रों पर परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई।
इनमें आरजे0101 पर 1,342 और आरजे0102 पर 436 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा सोमवार व मंगलवार को तीन पालियों में हो रही है। एम्स प्रबंधन का कहना है कि जयपुर के इन दो केंद्रों को छोड़कर देशभर के अन्य परीक्षा केंद्रों पर कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सुप्रीम-कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान-हाईकोर्ट के नए CJ की सिफारिश की: एडवोकेट्स में खुशी; 6 सितंबर तक जारी रहेगा न्यायिक बहिष्कार - Jodhpur News

अजमेर में कल 4 घंटे तक रहेगा पावर कट: 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कब कहां रहेगा शटडाउन - Ajmer News


