जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन Jaipur News In Hindi: जयपुर में रॉबिनहुड आर्मी ने 'स्कूलम' संस्था के साथ मिलकर गरीब बच्चों के लिए मुफ्त AI आधारित शिक्षा की शुरुआत की है. बच्चों को ड्रेस, कि…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
Jaipur News In Hindi: जयपुर में रॉबिनहुड आर्मी ने 'स्कूलम' संस्था के साथ मिलकर गरीब बच्चों के लिए मुफ्त AI आधारित शिक्षा की शुरुआत की है. बच्चों को ड्रेस, किताबें और राशन भी दिया गया.
पिछले 12 सालों से लाखों जरूरतमंदों और भूखों को भोजन मुहैया कराकर उनका पेट भरने के लिए देशभर में मशहूर 'रॉबिनहुड आर्मी' (Robin Hood Army) ने अब एक नई और नेक मुहिम की शुरुआत की है. लोगों की भूख मिटाने के साथ-साथ अब संस्था ने गरीब और वंचित तबके के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का बीड़ा उठाया है. पिंक सिटी जयपुर में रॉबिनहुड आर्मी ने बच्चों को पढ़ाने वाली 'स्कूलम' (Schoolam) संस्था के साथ मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित अत्याधुनिक क्लासरूम की शुरुआत की है, ताकि गरीब बच्चे भी आधुनिक तकनीक के जरिए अपने सपनों की उड़ान भर सकें.
स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर जयपुर स्थित स्कूलम संस्था के कैंपस में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान रॉबिनहुड आर्मी ने औपचारिक रूप से एआई (AI) बेस्ड शिक्षा प्रणाली का उद्घाटन किया. इस नई पहल के तहत यहां तकरीबन 150 से ज्यादा बच्चों को अत्याधुनिक एआई तकनीक के जरिए पढ़ाया और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा. इसके अलावा, कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों और उनके परिवारों को संस्था की तरफ से करीब एक महीने का मुफ्त राशन भी वितरित किया गया.
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
एआई तकनीक बनी बच्चों की 'दोस्त'
इस नई शैक्षणिक पहल की सबसे खास बात यह है कि बच्चों को एआई (Artificial Intelligence) का इस्तेमाल करना सिखाया जा रहा है. विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को बताया जा रहा है कि कैसे वे एआई को एक दोस्त की तरह इस्तेमाल कर अपनी पढ़ाई को और भी बेहतर कर सकते हैं. वे एआई से अपने सिलेबस या सामान्य ज्ञान से जुड़ा कोई भी सवाल पूछ सकते हैं. यदि कोई बच्चा किसी कारणवश स्कूल नहीं आ पाता है, तो वह घर बैठे अपने माता-पिता के मोबाइल फोन के जरिए भी एआई की मदद से बिना रुके अपनी शिक्षा जारी रख सकता है.
भोजन, किताबें और मुफ्त ड्रेस का इंतजाम
जयपुर में रॉबिनहुड आर्मी के वॉलिंटियर उदित गुप्ता ने बताया कि मौजूदा समय में पेट भरने के साथ-साथ तालीम (शिक्षा) हासिल करना भी बेहद जरूरी हो गया है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही ये बच्चे भविष्य में आत्मनिर्भर बनेंगे. वहीं, रॉबिनहुड आर्मी द्वारा अडॉप्ट किए गए बच्चों को पढ़ाने वाली 'स्कूलम' संस्था की को-फाउंडर मालविका अग्रवाल ने बताया कि इस मुहिम के तहत बच्चों को सिर्फ मुफ्त शिक्षा ही नहीं, बल्कि स्कूल ड्रेस, बैग, स्टेशनरी और दोपहर का भोजन भी दिया जाता है. बता दें कि मालविका अग्रवाल ने बच्चों को शिक्षित करने के अपने इसी जुनून के चलते इंजीनियरिंग तक छोड़ दी है.
जारी रहेगा पेट भरने का वैश्विक अभियान
रॉबिनहुड आर्मी से जुड़ीं राजस्थान हाईकोर्ट की महिला वकील चारू जैन, रौनक गुप्ता और अन्य सदस्यों ने जानकारी दी कि साल 2014 से शुरू हुई इस संस्था का मुख्य उद्देश्य आज भी जरूरतमंदों का पेट भरना ही है. संस्था भारत के हर कोने के साथ-साथ दर्जन भर से अधिक देशों में लोगों तक भोजन पहुंचाने का काम लगातार कर रही है. लेकिन, अब भोजन के साथ शिक्षा के जरिए भविष्य संवारने का यह नया कदम उठाया गया है. एआई आधारित नई क्लासरूम में पढ़ने वाले बच्चे काफी उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस आधुनिक शिक्षा के दम पर वे अपने बड़े सपनों को हकीकत में बदल सकेंगे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


