होमक्राइमदेशभर के आयकर आयुक्त आज से दो दिन जयपुर में, सम्मेलन में AI से टैक्स चोरी रोकने पर होगा मंथन
क्राइम

देशभर के आयकर आयुक्त आज से दो दिन जयपुर में, सम्मेलन में AI से टैक्स चोरी रोकने पर होगा मंथन

देशभर के आयकर आयुक्त आज से दो दिन जयपुर में, सम्मेलन में AI से टैक्स चोरी रोकने पर होगा मंथन सम्मेलन में आयकर विभाग के नए पोर्टल और सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की जाएगी, ताकि करदाताओं को बेहतर और तेज सेवाएं म…

ETV Bharat के अनुसार17 अगस्त 2026 को 08:55 am बजे
देशभर के आयकर आयुक्त आज से दो दिन जयपुर में, सम्मेलन में AI से टैक्स चोरी रोकने पर होगा मंथन

सौजन्य से:- ETV Bharat

देशभर के आयकर आयुक्त आज से दो दिन जयपुर में, सम्मेलन में AI से टैक्स चोरी रोकने पर होगा मंथन

सम्मेलन में आयकर विभाग के नए पोर्टल और सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की जाएगी, ताकि करदाताओं को बेहतर और तेज सेवाएं मिल सकें.

Published : August 17, 2026 at 1:39 PM IST

जयपुर: प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तों और प्रधान आयकर महानिदेशकों का दो दिवसीय सम्मेलन आज से जयपुर में शुरू हो रहा है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी CBDT के अध्यक्ष रवि अग्रवाल सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. सम्मेलन में CBDT सदस्य पंकज कुमार मिश्रा, प्रसेनजीत सिंह, जी अनुपमा राव, संजय बहादुर के अलावा देशभर से प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, मुख्य आयकर आयुक्त, प्रधान आयकर महानिदेशक और आयकर महानिदेशक स्तर के करीब 100 वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे.

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आयकर विभाग से जुड़े वर्तमान और भविष्य के महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक और सार्थक विचार-विमर्श करना है. चर्चा के आधार पर विभाग के कामकाज को और प्रभावी बनाने के लिए जरूरी सुझाव और विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी. साथ ही प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर विभाग को मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा होगी. सम्मेलन में आयकर विभाग के पुराने कामकाज और राजस्व संग्रह की समीक्षा के साथ नए लक्ष्यों पर भी मंथन किया जाएगा. टैक्स बेस बढ़ाने, राजस्व में सुधार और कर संग्रह को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर वरिष्ठ अधिकारी अपने सुझाव देंगे. इसके अलावा हालिया बजट में घोषित प्रत्यक्ष करों से जुड़े बदलावों और नई कर छूटों को प्रभावी तरीके से लागू करने पर भी चर्चा होगी. तकनीक और डिजिटल बदलाव सम्मेलन का एक प्रमुख मुद्दा रहेगा. टैक्स चोरी और कर अपवंचना (Tax Evasion) की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इस्तेमाल, डेटा एनालिटिक्स और अन्य आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर चर्चा होगी. आयकर विभाग के नए पोर्टल और सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की जाएगी, ताकि करदाताओं को बेहतर और तेज सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

पढ़ें: IT Raid : भारत-पाक बॉर्डर पर संदिग्ध जमीन सौदों में सब रजिस्ट्रार ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा

फेसलेस असेसमेंट, स्क्रूटनी और अपील की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और सुगम बनाने के तरीकों पर भी विचार किया जाएगा. तकनीकी अपग्रेड के साथ यह देखा जाएगा कि विभाग की डिजिटल व्यवस्था में किन स्तरों पर सुधार की जरूरत है और नई तकनीक का इस्तेमाल कर प्रक्रियाओं को किस तरह सरल बनाया जा सकता है. सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आयकर विभाग के वर्तमान कामकाज के साथ भविष्य की रणनीति और चुनौतियों पर व्यापक मंथन करना है. चर्चा के आधार पर विभाग को प्रभावी बनाने के लिए सुझाव और विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी. प्रशासनिक और तकनीकी मजबूती, राजस्व संग्रह, टैक्स बेस बढ़ाने और नए लक्ष्यों पर भी विचार होगा.

नए पोर्टल की समीक्षा होगी. आयकर विभाग के नए पोर्टल और सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की जाएगी ताकि करदाताओं को बेहतर और तेज सेवाएं मिल सकें. फेसलेस असेसमेंट, स्क्रूटनी और अपील की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और सुगम बनाने के तरीकों पर भी विचार होगा. साथ ही आयकर से जुड़े विवादों और लंबित कोर्ट केसों को कम करने, शिकायत निवारण को प्रभावी बनाने और करदाताओं को समयबद्ध सेवाएं देने पर चर्चा की जाएगी.

यह भी पढ़ें: आयकर छापेमारी का डर दिखाकर 90 लाख रुपए की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में होने वाला यह दो दिवसीय सम्मेलन आयकर विभाग की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा के साथ भविष्य की रणनीति तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राजस्व संग्रह बढ़ाने, टैक्स बेस विस्तार, टैक्स चोरी पर अंकुश, AI और तकनीक के इस्तेमाल तथा करदाता सेवाओं को मजबूत करने के लिए सम्मेलन में कई अहम फैसलों और कार्ययोजनाओं पर सहमति बनने की उम्मीद है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें