Action on History Sheeters : अजमेर-झालावाड़ में जमकर गरजा बुलडोजर, हुई ये बड़ी कार्रवाई
Action on History Sheeters : अजमेर-झालावाड़ में जमकर गरजा बुलडोजर, हुई ये बड़ी कार्रवाई अजमेर में पूर्व पार्षद और हिस्ट्रीशीटर के अतिक्रमण की डेढ़ बीघा भूमि पर चला बुलडोजर. झालावाड़ में अवैध साम्राज्य पर चला पुलिस का हंट…

सौजन्य से:- ETV Bharat
Action on History Sheeters : अजमेर-झालावाड़ में जमकर गरजा बुलडोजर, हुई ये बड़ी कार्रवाई
अजमेर में पूर्व पार्षद और हिस्ट्रीशीटर के अतिक्रमण की डेढ़ बीघा भूमि पर चला बुलडोजर. झालावाड़ में अवैध साम्राज्य पर चला पुलिस का हंटर...
Published : August 4, 2026 at 4:09 PM IST
अजमेर/झालावाड़: हिस्ट्रीशीटर और पूर्व पार्षद रहे हाजी अलीम खान की ओर से पक्का निर्माण कर किए गए अतिक्रमण को अजमेर विकास प्राधिकरण के पीले पंजे ने मंगलवार को ध्वस्त कर दिया. अतिक्रमी को पहले भी कई नोटिस दिए गए थे. तीन दिन पहले भी उसे नोटिस दिया गया था. नोटिस का जवाब नहीं देने पर सोमवार को एडीए की टीम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच गई और पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया. पूर्व पार्षद और कृष्ण गंज थाने के हिस्ट्रीशीटर ने डेढ़ बीघा सरकारी भूमि पर मैरिज गार्डन और चारदीवारी बना रखी थी, जिसकी मार्केट वैल्यू 5 करोड़ के लगभग थी.
अजमेर विकास प्राधिकरण के डिप्टी कमिश्नर जयपाल सिंह ने बताया कि जिला पुलिस से शिकायत करने के बाद प्रकरण की जांच करवाई गई. जांच में पाया गया कि अतिक्रमण की गई भूमि अजमेर विकास प्राधिकरण की है. अतिक्रमण करने वाले हाजी अलीम खान को नियमानुसार नोटिस दिए गए थे, जिसका जवाब नहीं दिया गया. मंगलवार को जिला पुलिस के साथ अजमेर विकास प्राधिकरण की अतिक्रमण तोड़ू दस्ते ने वैशाली नगर में आरपीएससी कॉलोनी में एडीए की डेढ़ बीघा भूमि पर बने पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया है. साथ ही भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवा लिया गया है.
पुलिस ने एडीए को दी शिकायत पर हुई जांच के बाद कार्रवाई : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि डीजीपी की ओर से अपराधियों की अवैध संपत्तियों और आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के निर्देश है. जहांगीर ने बताया कि पूर्व पार्षद एवं कृष्ण गंज थाने के हिस्ट्रीशीटर हाजी अलीम खान ने सरकारी भूमि पर कब्जा करके अवैध रूप से व्यावसायिक पक्का निर्माण कर रखा था.
अवैध अतिक्रमण और अवैध संपत्ति को लेकर जांच के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण को रिपोर्ट भेजी गई थी. एडीए ने भी जांच में पूर्व पार्षद और हाजी अलीम खान के अतिक्रमण कर डेढ़ बीघा बेशकीमती भूमि पर बनाए गए पक्के निर्माण का होना पाया गया. एडीए के साथ जिला पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. जांगिड़ ने बताया कि फिलहाल धोखाधड़ी मामले में हाजी अलीम खान जेल में कैद है.
पुलिस का रहा भारी जाब्ता : अवैध पक्के निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई के दौरान विरोध से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस का जाप्ता मौजूद रहा. एडीए के पीले पंजे ने गरजते हुए दो घंटे में सारे पक्का निर्माण को ध्वस्त कर दिया.
झालावाड़ में हिस्ट्रीशीटर के अवैध साम्राज्य पर चला पुलिस का हंटर : झालावाड़ जिला पुलिस का अपराधियों, भूमाफिया व हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ सख्त तेवर जारी है. पुलिस ने मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर दीवान सिंह गुर्जर के अवैध साम्राज्य पर बुलडोजर चला उन्हें नेस्तोनाबूद कर दिया. हिस्ट्रीशीटर पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में गंभीर धाराओं में करीब 14 आपराधिक मामला दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, छेड़छाड़, चोरी, लूट, धोखाधड़ी शामिल हैं.
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि संगठित अपराध, हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त एक्शन ले रही है. जिसके तहत पुलिस के द्वारा जिले भर में विशेष अभियान चलाकर नशा तस्करों, हिस्ट्रीशीटरों व आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले अवैध कब्जाधारियों को चिन्हित कर सरकारी भूमि को बुलडोजर चलाकर मुक्त किया जा रहा है. एसपी ने बताया कि जिले का हिस्ट्रीशीटर अपराधी दीवान सिंह गुर्जर जिसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में गंभीर धाराओं में करीब 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमेँ हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी जैसे अपराध भी शामिल हैं.
पढ़ें : Jhalawar Bulldozer Action : नशा तस्करों के अवैध कब्जों पर गरजा बुलडोजर, 30 बीघा भूमि कब्जे से मुक्त
पुलिस ने मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर के द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई करीब 22 बीघा सरकारी भूमि को बुलडोजर चला कर अतिक्रमण मुक्त कराया है. एसपी ने कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और अपराध की कमाई से अर्जित अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. एसपी अमित कुमार ने बताया कि अप्रैल 2026 में आरोपी ने एक व्यापारी से रंगदारी मांगते हुए हमला किया और नकदी लूटकर फरार हो गया था.
इसके बाद गिरफ्तारी के दौरान उसने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर पथराव और हमला कर दिया था. इस दौरान आरोपी द्वारा किए गए हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. इसी घटना के बाद आरोपी के खिलाफ शिकंजा लगातार कसता गया. एसपी ने बताया कि अपराधियों की काली कमाई से खड़े किए गए अवैध साम्राज्य को चरणबद्ध तरीके से ध्वस्त किया जा रहा है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Cyber Crime : देश में हर दिन 1.3 लाख से ज्यादा साइबर हमले, मोबाइल में सेव डेटा बन सकता है साइबर ठगी का बड़ा कारण

जयपुर-श्रीराजपूत करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत: मकराना बोले- सरकार 1 करोड़ मुआवजा दे; नहीं तो जयपुर बंद करेंगे, सीएम हाउस घेरेंगे - Jaipur News

ज्वैलर लूटकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: जयपुर के सीतापुरा से दबोचा, साइबर सिक्योरिटी से MBA कर रहा है - Sawai Madhopur News


