ACB का बड़ा धमाका: उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, SOG के एडिशनल एसपी मुकेश सोनी बालोतरा से डिटेन
ACB का बड़ा धमाका: उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, SOG के एडिशनल एसपी मुकेश सोनी बालोतरा से डिटेन उदयपुर एसीबी ने 2 करोड़ रुपये घूस लेते दलाल सज्जन सिंह को रंगे हाथों पकड़ा. Published : September 2…

सौजन्य से:- ETV Bharat
ACB का बड़ा धमाका: उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, SOG के एडिशनल एसपी मुकेश सोनी बालोतरा से डिटेन
उदयपुर एसीबी ने 2 करोड़ रुपये घूस लेते दलाल सज्जन सिंह को रंगे हाथों पकड़ा.
Published : September 27, 2026 at 7:08 AM IST
|Updated : September 27, 2026 at 7:31 AM IST
बालोतरा : राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाइयों में से एक सामने आई है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की उदयपुर इंटेलिजेंस यूनिट ने शनिवार को एक नाटकीय ट्रैप में 2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रिश्वत राशि लेते हुए एक दलाल को रंगे हाथों दबोच लिया. वहीं, इस पूरे भ्रष्टाचार के सिंडिकेट से तार जुड़े होने के चलते स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुकेश कुमार सोनी को बालोतरा स्थित उनके आवास से हिरासत (डिटेन) में ले लिया गया है.
क्या है पूरा मामला? : एसीबी के महानिदेशक (DG) गोविंद गुप्ता बताया की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को 23 सितंबर को एक गोपनीय शिकायत मिली थी. शिकायत में बताया गया कि उदयपुर नगर निगम के बहुचर्चित 272 भूखंड फर्जीवाड़े (प्रकरण संख्या 97/2022) में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों को नए मामलों में राहत देने, अन्य मुकदमों में आरोपी न बनाने और जांच के दौरान घरों से जब्त किए गए गैर-रिकॉर्डेड दस्तावेजों को वापस लौटाने के नाम पर मोटी रकम की मांग की जा रही थी. यह भारी रकम किसी और के नाम पर नहीं, बल्कि एसओजी के एएसपी मुकेश कुमार सोनी के नाम पर उनके दलाल सज्जन सिंह के जरिए मांगी जा रही थी.
इसे भी पढ़ें: एसीबी कार्रवाई: लोहावट बीडीओ के घर से एक किलो सोना और जयपुर के प्लॉट के कागज मिले
फैक्ट्री से 2 करोड़ कैश के साथ दबोचा गया दलाल : शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से रिश्वत मांग की पुष्टि और सत्यापन किया. जैसे ही दोनों पक्षों के बीच बातचीत पुख्ता हुई, एसीबी ने ट्रैप का जाल बिछाया. शनिवार को दलाल सज्जन सिंह (59 वर्ष) पुत्र गणेशलाल जैन, निवासी सेक्टर-11 उदयपुर, परिवादी की फैक्ट्री में रिश्वत की पहली बड़ी किस्त पूरे 2 करोड़ रुपये लेने पहुंचा तभी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपी सज्जन सिंह एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी का दलाल बताया जा रहा है. इस मामले में एसओजी एएसपी सोनी की संदिग्ध भूमिका के चलते उन्हें बालोतरा से हिरासत में लिया गया है.
उच्च अधिकारियों की निगरानी में हुआ ऑपरेशन : यह पूरा गोपनीय ऑपरेशन एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) स्मिता श्रीवास्तव और उप महानिरीक्षक (DIG) डॉ. रामेश्वर सिंह के दिशा-निर्देशन में हुआ. वहीं, उदयपुर इंटेलीजेंस चौकी के अतिरिक्त प्रभार वाले एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के सुपरविजन में उप अधीक्षक (DSP) डॉ. सोनू शेखावत ने पूरी टीम के साथ इस ट्रैप को अंजाम दिया. टीम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी दलपत सिंह, एएसआई मुनीर मोहम्मद और कांस्टेबल अजय कुमार सहित अन्य जाब्ता शामिल रहा. फिलहाल एसीबी दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है. अफसरों का कहना है कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है.
इसे भी पढ़ें: 15 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप हुआ सीनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, कार्रवाई के दौरान बिगड़ी तबीयत, SMS में भर्ती
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: कोटा और जैसलमेर में ओले गिरे; कई शहरों में पारा 5 डिग्री तक गिरा - Jaipur News

जानलेवा हमले के 4 फरार आरोपी गिरफ्तार: दारू पीने के विवाद में हुआ था हमला, राजस्थान में छिपे थे - Sheikhpura News

636 बदमाशाें की 220 करोड़ की काली कमाई: पुलिस ने तैयार की फार्महाउस, बंगलों, लग्जरी कारों की लिस्ट; लॉरेंस-रोहित जैसी गैंग के क्रिमिनल रडार पर - Rajasthan News


