धनबाद से गुजरने वाली शक्तिपुंज और सियालदह-अजमेर में घटेंगे AC इकोनॉमी कोच, स्वर्णरेखा में बढ़ेंगे डिब्बे - train coach changes ac economy out more coaches in swarnarekha and intercity trains
धनबाद से गुजरने वाली शक्तिपुंज और सियालदह-अजमेर में घटेंगे AC इकोनॉमी कोच, स्वर्णरेखा में बढ़ेंगे डिब्बे धनबाद से गुजरने वाली सियालदह-अजमेर और हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस से एसी इकोनॉमी कोच हटाए/कम किए जाएंगे। High…

सौजन्य से:- Jagran
धनबाद से गुजरने वाली शक्तिपुंज और सियालदह-अजमेर में घटेंगे AC इकोनॉमी कोच, स्वर्णरेखा में बढ़ेंगे डिब्बे
धनबाद से गुजरने वाली सियालदह-अजमेर और हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस से एसी इकोनॉमी कोच हटाए/कम किए जाएंगे।
HighLights
- सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस से एसी इकोनॉमी कोच स्थायी रूप से हटा।
- शक्तिपुंज एक्सप्रेस से दो एसी इकोनॉमी कोच कम किए जाएंगे।
- धनबाद से चलने वाली आठ ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ेगी।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद होकर गुजरने वाली मध्यप्रदेश और राजस्थान की ट्रेनों में थर्ड एसी इकोनॉमी कोच पर रेलवे की कैंची चलेगी।
इनमें सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस से इकलौते इकोनॉमी कोच को स्थायी तौर पर हटा दिया जाएगा। हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस से इकोनॉमी श्रेणी के कोच कम कर दिये जाएंगे।
शक्तिपुंज एक्सप्रेस में मौजूदा तीन थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी में से दो कोच कम कर दिये जाएंगे। इसके बदले थर्ड एसी के दो अतिरिक्त कोच जुड़ेंगे। इससे इकोनॉमी के केवल एक और थर्ड एसी के चार कोच जोड़े जाएंगे।
जबलपुर से 11 सितंबर और हावड़ा से चलने वाली ट्रेन में 13 सितंबर से बदलाव प्रभावी होगा। सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस से एकमात्र एसी इकोनॉमी कोच हटा कर उसके बदले एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।
पांच के बदले इस ट्रेन के स्लीपर श्रेणी के छह कोच जुड़ेंगे। अजमेर से 16 नवंबर तथा सियालदह से 17 नवंबर से नई व्यवस्था प्रभावी होगी।
माना जा रहा है कि थर्ड एसी की तुलना में कम किराये वाली एसी इकोनॉमी कोच को यात्रियों की कम तवज्जो मिलने से ट्रेनों से हटाये और कम किये जा रहे हैं।
स्वर्णरेखा में 9 कोच और सासाराम इंटरसिटी में 7-7 कोच की बढ़ोतरी
वहीं दूसरी ओर धनबाद से चलने वाली आठ ट्रेनों को 24 कोच के साथ चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इनमें अलेप्पी और एलटीटी जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ इंटरसिटी भी शामिल हैं।
24 कोच के साथ चलने से सर्वाधिक बढ़ोतरी धनबाद-आदित्यपुर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस में होगी। मात्र नौ कोच के साथ चलने वाली ट्रेन में नौ कोच अधिक जुड़ेंगे।
रांची और सासाराम इंटरसिटी जैसी ट्रेनों में सात-सात कोच की बढ़ोतरी होगी। इससे यात्रियों को धक्का-मुक्की से छुटकारा मिलेगा और आराम से बैठ कर यात्रा पूरी कर सकेंगे।
वर्तमान में कोच की संख्या और 24 कोच के साथ चलने वाली ट्रेनें
- धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस - 22 कोच
- धनबाद फिरोजपुर कैंट गंगा-सतलज एक्सप्रेस 22 कोच
- धनबाद-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 22 कोच
- धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 20 कोच
- धनबाद-आदित्यपुर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस 09 कोच
- धनबाद-सासाराम इंटरसिटी 17 कोच
- धनबाद-रांची इंटरसिटी 17 कोच
- धनबाद -पटना इंटरसिटी 20 कोच
फिजिबिलिटी जांच के बाद कोच बढ़ोतरी पर अंतिम निर्णय
कोच में बढ़ोतरी से पहले इसकी फिजिबिलिटी यानी व्यवहारिकता का अध्ययन किया जाएगा। प्लेटफार्म की लंबाई समेत अन्य तकनीकी बाधाओं को भी देखा जाएगा।
छोटे स्टेशन के साथ कुछ बड़े स्टेशन भी हैं जहां प्लेटफार्म की लंबाई 24 कोच के लायक नहीं है। इससे यात्रियों को सवार होने और उतरने में परेशानी होगी।
आवश्यकता के अनुसार प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने की योजना तैयार होगी। सारी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही कोच बढ़ोतरी पर अंतिम निर्णय होगा।
यह भी पढ़ें- धनबाद से गुजरने वाली शक्तिपुंज और हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस को मिला नया स्टॉपेज, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में बढ़ने लगा तापमान, पारा 37 डिग्री पहुंचा: 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं, ड्राई रहेगा मौसम - Bikaner News

जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Bandikui News

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News


