जयपुर निकाय चुनाव: शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया, जानिए प्रमुख तिथियों सहित A टू Z अपडेट
4 सितंबर को अलॉट होंगे चुनाव चिन्ह जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि 31 अगस्त तक जो नामांकन दाखिल होंगे। उन नामांकन पत्रों की जांच 1 सितंबर को की जाएगी। इसके बाद 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सके…

सौजन्य से:- Navbharat Times
4 सितंबर को अलॉट होंगे चुनाव चिन्ह
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि 31 अगस्त तक जो नामांकन दाखिल होंगे। उन नामांकन पत्रों की जांच 1 सितंबर को की जाएगी। इसके बाद 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकें। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा। प्रथम चरण में नगर परिषद और नगर पालिका के सदस्यों के लिए मतदान 9 सितंबर को मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में जयपुर नगर निगम के सदस्यों के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 14 सितम्बर (सोमवार) को भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में की जाएगी।मतदाता पहचान पत्र ना हो तो इनमें से एक दस्तावेज साथ लेकर जाएं
नगरीय निकाय आम चुनाव में जयपुर जिले में 28 लाख 25 हजार 46 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाएं शामिल हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का उपयोग किया जाएगा। मतदान के समय मतदाता को पहचान पत्र (ईपीआईसी) प्रस्तुत करना होगा। जिन मतदाताओं के पास ईपीआईसी न हो, वे आयोग द्वारा मान्य 11 वैकल्पिक फोटो दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं।11 वैकल्पिक दस्तावेजों के नाम यहां पढें
1. आधार कार्ड।2. विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G)/ मनरेगा कार्ड।
3. बैंक / डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक।
4. श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड/आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड
5. ड्राइविगं लाइसेन्स।
6. पैन कार्ड।
7. भारतीय पासपोर्ट।
8. फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज।
9. केन्द्र / राज्य सरकार / लोक उपक्रम / पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र।
10. सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र।
11. यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार।
जानिए कहां कितने मतदाता
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए जयपुर जिले के नगर निगम सहित कुल 19 नगरीय निकायों में कुल 28 लाख 25 हजार 46 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 14 लाख 63 हजार 1 पुरुष, 13 लाख 61 हजार 949 महिला और 96 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जयपुर नगर निगम में कुल 24 लाख 33 हजार 121 मतदाता हैं जिनमें 12 लाख 61 हजार 380 पुरुष, 11 लाख 71 हजार 649 महिला एवं 92 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। चौमूं नगर परिषद में 53,182 और शाहपुरा नगर परिषद में 64,106 मतदाता हैं।
जयपुर जिले की नगर पालिकाओं के मतदाता
बगरू नगर पालिका में 23,254
बस्सी नगर पालिका में 20,785
चाकसू नगर पालिका में 30,250
दूदू नगरपालिका में 15,316
जमवारामगढ़ नगरपालिका में 19,975
जोबनेर नगरपालिका में 9,036
कालाडेरा नगरपालिका में 10,674
कानोता नगरपालिका में 9,322
खेजरोली नगर पालिका में 15,152
किशनगढ़ रेनवाल नगर पालिका में 23,905
मनोहरपुर नगर पालिका में 20,065
नरायना नगर पालिका में 13,142
फागी नगर पालिका में 11,757
फुलेरा नगर पालिका में 19,093
सांभर नगर पालिका में 17,733
वाटिका नगर पालिका में 15,178
जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए यहां जमा होंगे नामांकन
वार्ड नंबर 1 से 10 तक के लिए कार्यालय रीको रोड नंबर 5, वी.के.आई. सीकर रोड, जयपुर।
वार्ड नंबर 11 से 20 तक के लिए कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्लॉट नंबर 370, वी.के.आई. एरिया, मुरलीपुरा, जयपुर।
वार्ड नंबर 21 से 30 तक के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम झोटवाड़ा जोन, झोटवाड़ा, जयपुर।
वार्ड नंबर 31 से 40 तक के लिए शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय (अंग्रेजी माध्यम) स्कूल, खातीपुरा, जयपुर।
वार्ड नंबर 41 से 50 के लिए उपखण्ड कार्यालय, सांगानेर जयपुर।
वार्ड नंबर 51 से 60 तक के लिए पंचायत समिति कार्यालय, सांगानेर जयपुर।
वार्ड नंबर 61 से 70 तक के लिए कमरा नंबर 45, कलेक्ट्रेट, जयपुर।
वार्ड नंबर 71 से 80 तक के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम जगतपुरा जोन, नन्दपुरी अंडरपास मालवीय नगर, जयपुर।
वार्ड नंबर 81 से 90 तक के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम मालवीय नगर जोन, नई विधानसभा के पास, लालकोठी, जयपुर।
वार्ड नंबर 91 से 100 तक के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम सिविल लाइंस जोन, टेक्नोलोजी पार्क के पास, शास्त्री नगर, जयपुर।
वार्ड नंबर 101 से 110 तक के लिए एसीईओ (पंचायत प्रकोष्ठ) कक्ष, जिला परिषद कार्यालय जयपुर।
वार्ड नंबर 111 से 120 तक के लिए कार्यालय नगर निगम पार्ट-2, जलेबी चौक, हवामहल के पीछे, जयपुर।
वार्ड नंबर 121 से 130 तक के लिए कमरा नंबर 26, कलेक्ट्रेट, जयपुर।
वार्ड नंबर 131 से 140 तक के लिए राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीरा मार्ग, बनीपार्क जयपुर।
वार्ड नंबर 141 से 150 तक के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम हवामहल-आमेर जोन, पुराना पुलिस मुख्यालय, जलेबी चौक, हवामहल के पीछे जयपुर।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


