होमक्राइमराजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने निकले गडकरी: 90KM सफर किया; अफसरों को चेताया- मनमाने ढंग से ट्रक खड़े नहीं होने चाहिए - Kota News
क्राइम

राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने निकले गडकरी: 90KM सफर किया; अफसरों को चेताया- मनमाने ढंग से ट्रक खड़े नहीं होने चाहिए - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Gadkari Delhi Dara Tunnel Expressway Inspection; Quality Issues Found LIVEराजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने निकले गडकरी:90KM सफर किया; अफसरों को चेताया- मनमा…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 जुलाई 2026 को 01:23 pm बजे
राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने निकले गडकरी:  90KM सफर किया; अफसरों को चेताया- मनमाने ढंग से ट्रक खड़े नहीं होने चाहिए - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Gadkari Delhi Dara Tunnel Expressway Inspection; Quality Issues Found

LIVEराजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने निकले गडकरी:90KM सफर किया; अफसरों को चेताया- मनमाने ढंग से ट्रक खड़े नहीं होने चाहिए

- कॉपी लिंक

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार दोपहर राजस्थान पहुंचे। गडकरी ने शाम को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम भजनलाल शर्मा के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। उनका काफिला एक्सप्रेसवे पर लबान इंटरचेंज (बूंदी) से रवाना होकर 90 किलोमीटर दूर दरा टनल (कोटा) तक पहुंचा।

इससे पहले, गडकरी ने अलवर के पिनान रेस्ट एरिया में अफसरों से बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने अफसरों को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और पुलिस की ओर से एक्सप्रेसवे पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि एक्सप्रेसवे पर मनमाने तरीके से किसी भी जगह ट्रक खड़े नहीं होने चाहिए।

गडकरी के दौरे से पहले सड़क चमकाने में लगे रहे अफसर

इधर, गडकरी के दौरे से पहले एक्सप्रेसवे पर कोई कमी नजर नहीं आए, इसके लिए NHAI के अधिकारी और ठेकेदार दिन-रात सड़क को चमकाने में जुटे रहे।

अधिकारियों का पूरा फोकस दिल्ली से कोटा आने वाली सड़क पर था। इसका कारण है कि मंत्री सड़क मार्ग से वापस नहीं जाएंगे। ऐसे में सड़क के दूसरी तरफ (कोटा से दिल्ली की लेन) के गड्ढे नहीं भरे गए हैं।

देखिए, अन्य PHOTOS…

नितिन गडकरी के दौरे के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के मुकंदरा टनल प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आए हैं। इस एक्सप्रेसवे में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है। इसमें वेंटिलेशन का भी ध्यान रखा है। पठारी क्षेत्र के बावजूद टनल का निर्माण होना अपने आप में निराला है।

आपको मैं यही कहना चाहता हूं कि हमने राजस्थान का जो काम बताया है, वही काम आपने किया है। इसके लिए भी मैं आपको शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मित्रों, मैं इतना और बताना चाहता हूं कि राज्य सरकार ने भी कोटा के विकास के लिए ढाई साल में लगभग पांच हजार करोड़ रुपए कोटा जिले के लिए देने का काम किया है।

- कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोटा में दरा टनल के पास गोपालपुरा माताजी स्थित सभा स्थल पहुंचे।

सभा स्थल पर गडकरी के साथ सीएम भजनलाल शर्मा, मंत्री मदन दिलावर, हीरालाल नागर, गौतम दक और विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी भी मौजूद हैं।

- कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लबान इंटरचेंज से दरा टनल तक 90 किलोमीटर सड़क मार्ग से जा रहे हैं। वे रास्ते में एक्सप्रेसवे की टूटी सड़कों का निरीक्षण भी करेंगे।

- कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का काफिला लबान से रवाना हो गया है। वे अब दिल्ली-बड़ौदा-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर रहे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी गडकरी के साथ हैं।

- कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लबान इंटरचेंज (बूंदी) पहुंच गए हैं। सीएम भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उनके साथ हैं।

- कॉपी लिंक

सीएम भजनलाल शर्मा लबान इंटरचेंज पहुंच गए हैं। उनके साथ शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी हैं। यहां लोगों ने सीएम का स्वागत गुलाब का फूल देकर किया।

- कॉपी लिंक

नितिन गडकरी कुछ ही समय में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लबान इंटरचेंज (बूंदी) पहुंचने वाले हैं। यहां ये वे दरा टनल जाएंगे।

यहां बीजेपी के नेताओं के अलावा आम लोग उनके स्वागत के लिए जुटे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस जाब्ता मौजूद है।

- कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री गडकरी बूंदी के लबान इंटरचेंज पर थोड़ी देर रुकेंगे। यहां टेंट लगाकर लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, भाजपा बूंदी जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा सहित कई पदाधिकारी मौजूद हैं।

- कॉपी लिंक

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा जिले के कोलवा थाना क्षेत्र से गुजरता नितिन गडकरी का काफिला। इस जगह 30 जून को बस-ट्रेलर की भिड़ंत में 8 लोगों की मौत हो गई थी।

जब यहां से गडकरी का काफिला गुजरा तो NHAI, RTO और पुलिस के अधिकारी मौके पर खड़े थे।

- कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अफसरों को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और पुलिस की ओर से एक्सप्रेसवे पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि एक्सप्रेसवे पर मनमाने तरीके से किसी भी जगह ट्रक खड़े नहीं होने चाहिए।

- कॉपी लिंक

पिनान रेस्ट हाउस में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा- एक्सप्रेसवे से मुंबई-दिल्ली के बीच की दूरी कम हुई है। इससे व्यापार और टूरिज्म को फायदा हुआ है।

एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने के लिए काफी कुछ किया है। हम स्टेट सर्विस भी उपलब्ध कराते हैं। कोई भी हादसा होने के बाद इमरजेंसी सर्विस भी बढ़ाई है, इसलिए केंद्रीय मंत्री रोड का निरीक्षण करने आए हैं ताकि क्वालिटी में कहीं कोई कमी न आए। अब स्पीड मीटर भी लगा दिए हैं।

सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। वाहन चालकों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। बसों में आग लगने के विषय पर सरकार भी संवेदनशील है।

- कॉपी लिंक

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पिनान के रेस्ट एरिया में अफसरों से बातचीत की। उसके बाद वे पिनान से दौसा के लिए रवाना हो गए।

- कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री गडकरी एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ते हुए दौसा के पास बस-ट्रेलर में भिड़ंत के बाद 8 लोगों की मौत वाली जगह का मौका मुआयना (स्पॉट असेसमेंट) कर सकते हैं।

गडकरी इस संवेदनशील मामले को लेकर बेहद गंभीर हैं और दुर्घटना के कारणों को समझने के लिए खुद ग्राउंड जीरो पर स्थिति देख सकते हैं।

- कॉपी लिंक

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के औचक निरीक्षण पर हैं। अलवर जिले के पिनान से पहले बने रेस्ट एरिया में केंद्रीय मंत्री का काफिला रुका। इस मौके पर अलवर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी केंद्रीय मंत्री से मिलने और अपनी मांगें रखने पहुंचे।

गडकरी के साथ दिल्ली से आया नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और मंत्रालय के उच्चाधिकारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है। अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के जरिए गडकरी को जानकारी दी।

- कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलवर के पिनान से पहले रेस्ट एरिया में रुके। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने उनका स्वागत किया।

- LIVEचित्तौड़गढ़ में 50 मिनट में 3 इंच से ज्यादा बारिश: अलवर में स्कूल-हॉस्पिटल में पानी घुसा, भरतपुर में लगातार बरसात से बहने लगे झरने

- बात खरी हैसरपंच मैडम चप्पल लेकर झपटीं, पंचायत मीटिंग में अफरा-तफरी: बिना तार जुड़े बिजली मीटर ने चलाई रीडिंग, डेढ़ फीट पानी पार कर जाते हैं स्कूल

- भास्कर इन्वेस्टिगेशननकली नोट, जो काउंटिंग मशीन-एटीएम भी नहीं पकड़ सकते: भास्कर रिपोर्टर ने ग्राहक बनकर गैंग को किया एक्सपोज, डील कैंसिल तो गाड़ियों से पीछा

- जयपुर की बीटेक स्टूडेंट बनीं मिस राजस्थान: श्रीजा गुप्ता बोलीं- जिंदगी ने बड़े सबक सिखाए; ब्यूटी पेजेंट सिर्फ खूबसूरत चेहरे-अच्छी बॉडी फिगर के नहीं होते

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें