होमक्राइमपुलिसकर्मी के शहीद होने पर हर आंख नम हुई, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
क्राइम

पुलिसकर्मी के शहीद होने पर हर आंख नम हुई, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

जयपुर ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल महेंद्र सिंह बल्डवाल को उनके पूर्वजों के गांव में तिरंगा यात्रा के दौरान हजारों लोगों के साथ श्रृद्धांजलि दी गई। उनका शहीद होने के बाद हर आंख नम हुई। उनके बेटे द्वारा मुखाग्नि देने का भावुक दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए।

Navbharat Times के अनुसार20 जुलाई 2026 को 07:25 am बजे
पुलिसकर्मी के शहीद होने पर हर आंख नम हुई, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल महेंद्र सिंह बल्डवाल को सीकर के श्रीमाधोपुर स्थित पैतृक गांव में राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। तिरंगा यात्रा में हजारों लोग उमड़े और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले पुत्र ने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी।

सीकर: राजस्थान पुलिस के लिए रविवार बेहद दुखद रहा। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के यातायात विभाग में तैनात कांस्टेबल महेंद्र सिंह बल्डवाल को उनके पैतृक गांव सीकर जिले में श्रीमाधोपुर इलाके की बल्डवालों की ढाणी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा के दौरान पूरा इलाका ‘भारत माता की जय’ और ‘वीर महेंद्र सिंह अमर रहें’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। करीब चार किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने शामिल होकर अपने वीर सपूत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी

रविवार को अंतिम संस्कार से पहले राजस्थान पुलिस के जवानों ने अपने साथी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला भाजपा महामंत्री एवं यूडीएच मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह खर्रा, थोई थानाधिकारी सीआई नेकीराम चौधरी, जयपुर से पहुंचे सीआई दुर्गा सिंह, एएसआई राजेंद्र कुमार सहित अनेक पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जयपुर ट्रैफिक पुलिस के साथी जवान भी अंतिम विदाई में शामिल हुए।

बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि, हर आंख हुई नम

सबसे भावुक क्षण तब आया, जब कक्षा 9 में पढ़ने वाले पुत्र चरण सिंह ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर अंतिम यात्रा में मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। महेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी मीरा देवी, माता सुरजा देवी, पुत्र चरण सिंह और कक्षा 11 में अध्ययनरत पुत्री नेहा को छोड़ गए हैं। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

कौन थे कांस्टेबल महेंद्र सिंह बल्डवाल?

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह बल्डवाल जयपुर कमिश्नरेट के यातायात विभाग में वर्ष 2006 से सेवाएं दे रहे थे और अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के लिए जाने जाते थे। शनिवार रात ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने गांव लौटते समय अजीतगढ़-थोई रोड पर बामरड़ा जोहड़े के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनका हेलमेट पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गंभीर सिर की चोट लगने पर उन्हें अजीतगढ़ उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

श्रद्धांजलि देने उमड़े जनप्रतिनिधि और ग्रामीण

अंतिम यात्रा में ग्राम पंचायत कल्याणपुरा के प्रशासक पवन कुमार साईं, बीएसएफ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर भूपसिंह लील, कांग्रेस नेता कर्मजीत सिंह खैरवा, पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। महेंद्र सिंह बल्डवाल की अंतिम विदाई केवल एक पुलिसकर्मी का अंतिम संस्कार नहीं, बल्कि कर्तव्य के प्रति समर्पित एक जांबाज जवान को पूरे सम्मान और गर्व के साथ दी गई श्रद्धांजलि बन गई। तिरंगे में लिपटे वीर सपूत को विदा करते समय हर आंख नम थी।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें