होमक्राइमराजस्थान में अजीबो गरीब आदेश! मौत के 9वें दिन ASI का गृह जिले में तबादला, ट्रांसफर लिस्ट में शामिल था नाम
क्राइम

राजस्थान में अजीबो गरीब आदेश! मौत के 9वें दिन ASI का गृह जिले में तबादला, ट्रांसफर लिस्ट में शामिल था नाम

राजस्थान में अजीबो गरीब आदेश! मौत के 9वें दिन ASI का गृह जिले में तबादला, ट्रांसफर लिस्ट में शामिल था नाम एएसआई अनोपाराम लीवर संबंधित बीमारी के चलते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उपचार के दौरान 1 जुलाई को मृत्यु ह…

ETV Bharat के अनुसार11 जुलाई 2026 को 02:57 pm बजे
राजस्थान में अजीबो गरीब आदेश! मौत के 9वें दिन ASI का गृह जिले में तबादला, ट्रांसफर लिस्ट में शामिल था नाम

सौजन्य से:- ETV Bharat

राजस्थान में अजीबो गरीब आदेश! मौत के 9वें दिन ASI का गृह जिले में तबादला, ट्रांसफर लिस्ट में शामिल था नाम

एएसआई अनोपाराम लीवर संबंधित बीमारी के चलते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उपचार के दौरान 1 जुलाई को मृत्यु हो गई थी.

Published : July 11, 2026 at 11:51 AM IST

बाड़मेर : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों का दौर अब खत्म हो गया है. शुक्रवार रात तक बंपर तबादला सूची जारी की गई है. इस बीच 9 जुलाई को जोधपुर रेंज पुलिस की ओर से जारी एएसआई की तबादला सूची में एक ऐसा नाम भी शामिल है, जो चर्चाओं का विषय बन गया है. एक एएसआई का मौत के 9वें दिन तबादला उनके गृह जिले में कर दिया गया.

लिवर संबंधित बीमारी के चलते निधन : जिले के बाटाडू चौकी प्रभारी रहे एएसआई अनोपाराम लीवर संबंधित बीमारी के चलते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उपचार के दौरान 1 जुलाई को मृत्यु हो गई थी. निधन के आठ दिन बाद जारी तबादला सूची में उनका नाम शामिल होने से विभागीय प्रक्रिया पर सवाल उठने के साथ सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बना हुआ है.

पढे़ं. तबादलों पर रोक के अंतिम दिन बंपर ट्रांसफर, जोधपुर और सीकर में बड़ा फेरबदल

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल करते हुए थानाधिकारियों से लेकर हेड कांस्टेबल तक को इधर से उधर कर पुलिस थानों में पूरी पुलिस टीम को बदल दिया है. एसपी जाट ने शुक्रवार रात आदेश जारी कर 19 पुलिस निरीक्षक एवं उप निरीक्षक और 71 हेड कांस्टेबल का तबादला करते हुए पुलिस बेड़े में फेर बदल कर कई थानों में नई टीम तैयार की है.

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट की ओर से जारी आदेश के अनुसार रामसर थानाधिकारी पदमाराम को पुलिस थाना नागाणा, महिला थानाधिकारी देवीचन्द ढाका को पुलिस थाना सदर, ग्रामीण थानाधिकारी विक्रम चारण को पुलिस थाना रामसर, साइबर थानाधिकारी चेन प्रकाश को पुलिस थाना रिको क्षेत्र में लगाया गया है. महिला थाने की कमान सरिता बिश्नोई को दी गई है, जबकि पुलिस निरीक्षक खेताराम को बायतु थानाधिकारी, जसवंत सिंह को पुलिस थाना ग्रामीण के थानाधिकारी तौर पर लगाया गया है.

पढे़ं. तबादलों पर रोक के अंतिम दिन शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, 1600 से अधिक प्रिंसिपल इधर से उधर

बिंजराड़ थानाधिकारी विशनसिंह को संचित निरीक्षक, पुलिस लाइन में लगाया गया है, जबकि नागाणा पुलिस थानाधिकारी अशोक कुमार को यातायात शाखा प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा उप निरीक्षक गोविंदराम को बाखासर, अजीत सिंह बीजराड़, आदेश कुमार गिराब थानाधिकारी जबकि निम्बसिंह को जिला विशेष शाखा का प्रभारी के तौर पर लगाया गया है.

71 एएसआई, हेड कांस्टेबल बदले : एसआई गुड्डी देवी को कस्बा चौकी कोतवाली, अभिषेक स्वामी सदर, छैलसिंह पुलिस चौकी लीलसर, जालाराम भियाड़ चौकी प्रभारी,बगडूराम को कोतवाली, लुणदान को पुलिस लाइन में लगाया गया है. इसी तरह एसपी चूनाराम जाट ने 71 एएसआई, हेड कांस्टेबल की तबादला सूची जारी कर उन्हें इधर से उधर करते हुए अलग-अलग थानों में लगाया गया है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें