होमक्राइमराजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: दरगाह के पास ढलान पर बेकाबू हुई बस ने 9 को रौंदा; चार की मौत
क्राइम

राजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: दरगाह के पास ढलान पर बेकाबू हुई बस ने 9 को रौंदा; चार की मौत

{"_id":"6a81346bc4afed0c73009203","slug":"3-killed-in-road-accident-jhalawar-news-c-1-1-noi1471-4615288-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: दरगाह के पास ढलान…

Amar Ujala के अनुसार16 अगस्त 2026 को 11:54 am बजे
राजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: दरगाह के पास ढलान पर बेकाबू हुई बस ने 9 को रौंदा; चार की मौत

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a81346bc4afed0c73009203","slug":"3-killed-in-road-accident-jhalawar-news-c-1-1-noi1471-4615288-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: दरगाह के पास ढलान पर बेकाबू हुई बस ने 9 को रौंदा; चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

राजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: दरगाह के पास ढलान पर बेकाबू हुई बस ने 9 को रौंदा; चार की मौत

Sun, 16 Aug 2026 09:41 AM IST

झालावाड़ ब्यूरो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

Published by: झालावाड़ ब्यूरो

Updated Sun, 16 Aug 2026 09:41 AM IST

सार

झालावाड़ के भीमसागर क्षेत्र में पातलापीर दरगाह के पास शनिवार रात ढलान पर एक निजी बस अनियंत्रित होकर नीचे खड़े लोगों से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का झालावाड़ और खानपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

झालावाड़ जिले के भीमसागर के नजदीक धार्मिक स्थल पातलापीर पर शनिवार रात एक निजी बस की चपेट में आने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुल नौ लोग प्रभावित हुए, जिनमें चार लोगों की मौत हो गई। अन्य घायलों का झालावाड़ और खानपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। चारों मृतक कोटा जिले के रामगंज मंडी के गरीब नवाज कॉलोनी के रहने वाले हैं। इसमें रेहान, अब्दुल हमीद, अल्फेज ओर तालीम शामिल हैं।

ढलान पर अनियंत्रित हुई बस

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, भीमसागर क्षेत्र में पातलापीर दरगाह के समीप शनिवार रात एक निजी बस ऊपर से नीचे की तरफ आ रही थी। इसी दौरान ढलान पर बस अनियंत्रित हो गई और नीचे खड़े करीब आधा दर्जन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति को खानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद दो लोगों की मौत हो गई। एक घायल को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सारोला थाना प्रभारी बुद्धा राम चौधरी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक तौर पर हादसा बस की चपेट में आने से होना बताया जा रहा है।

घायलों की जानकारी मिलते ही अधिकारी पहुंचे अस्पताल

घायलों के एसआरजी अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही सीएमएचओ डॉ. साजिद खान, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय पोरवाल, डिप्टी हर्षराज खरेड़ा समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों की स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों से उपचार व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Rajasthan: डीडवाना में आधी रात पुलिस की दस्तक, 14 दिन भूख हड़ताल पर रहे शुभम के घर पहुंची पुलिस; सियासत गरमाई

पातलापीर में दर्शन करने आए थे लोग

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग पातलापीर में दर्शन करने आए थे। इसी दौरान निजी बस वापस लौट रही थी। ढलान होने के कारण बस अनियंत्रित होकर नीचे आ गई और वहां खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए। कोटा जिले के रामगंजमंडी निवासी हामिद खान को जांच के लिए खानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उनका शव खानपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, चार घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। अन्य घायलों का भी उपचार जारी है।

चारों मृतक

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

पुलिस के अनुसार, हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हुई है। रेहान (20) पुत्र फारूक निवासी रामगंजमंडी, जिला कोटा और तालिब पुत्र अकील निवासी रामगंजमंडी की झालावाड़ अस्पताल में मौत हुई। वहीं, रामगंजमंडी निवासी हामिद खान की खानपुर अस्पताल में मौत हुई। उनका शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अल्फेज (25) पुत्र फिरोज, निवासी गोविंद नगर, कोटा गंभीर हालत में झालावाड़ के अस्पताल में भर्ती है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें