उदयपुर जिले में 9 और 11 सितम्बर को वोटिंग: 21 सितंबर को चुने जाएंगे मेयर-अध्यक्ष; पढ़िए, आपके शहर में चुनाव का पूरा कार्यक्रम - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Nikay Chunav 2026 | Voting Result Date, Voters & Political Updates उदयपुर जिले में 9 और 11 सितम्बर को वोटिंग:21 सितंबर को चुने जाएंगे मेयर-अध्यक्ष; पढ़िए, आपके शहर में…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Nikay Chunav 2026 | Voting Result Date, Voters & Political Updates
उदयपुर जिले में 9 और 11 सितम्बर को वोटिंग:21 सितंबर को चुने जाएंगे मेयर-अध्यक्ष; पढ़िए, आपके शहर में चुनाव का पूरा कार्यक्रम
- कॉपी लिंक
राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव ने निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। उदयपुर जिले में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 9 सितंबर को 3 नगरीय निकायों में और 11 सितंबर को 3 नगरीय निकायों में वोटिंग होगी। 14 सितंबर को रिजल्ट आएगा। आचार संहिता जिन न
उदयपुर में पहले चरण में भींडर, वल्लभनगर और फतहनगर नगर पालिका का चुनाव होगा तो दूसरे चरण में उदयपुर नगर निगम, कानोड़ और मावली नगर पालिका के चुनाव होंगे। निकाय प्रमुखों का चुनाव 21 सितंबर को होगा निकाय के उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितम्बर को होगा। इस दिन नगर निगम, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं की साधारण सभा की बैठक होगी। उसी बैठक में डिप्टी मेयर, उपसभापति, नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे।
उदयपुर नगर निगम सहित 6 निकायों में होंगे चुनाव
इस घोषणा के साथ ही उदयपुर में भी राजनीतिक सरगर्मी शुरू हो गई है। इस बार शहर की सरकार चुनने के लिए 4.15 लाख लोग मतदान करेंगे।
उदयपुर जिले में उदयपुर नगर निगम सहित 6 निकायों में चुनाव होने जा रहे है। नगर निगम के अलावा भीड़र, कानोड़, वल्लभनगर, मावली और फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका शामिल है।
भाजपा-कांग्रेस ने फिलहाल पाषदों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। उदयपुर नगर निगम में अब तक भाजपा का दबदबा रहा है। नगर परिषद से लेकर नगर निगम तक के 6 चुनाव में से 6 बार ही भाजपा का सभापति या महापौर चुना गया है।
अब मतदाता सूची में नाम जुड़ाने की प्रक्रिया
उदयपुर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन या हटाने के आवेदन स्वीकार कर उनका निस्तारण किया जाएगा। आप नाम जुड़वाना चाहते है तो इसके लिए निर्वाचन विभाग के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।
सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदाता निर्वाचन विभाग के अनुसार अब तक की जो मतदाता सूची है उसमें उदयपुर नगर निगम के वार्ड 78 में सबसे ज्यादा 8466 मतदाता है तो वार्ड 77 में सबसे कम 2468 मतदाता है।
यह खबर भी पढ़े…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

निकाय चुनाव की घोषणा के साथ राजस्थान में आचार संहिता लागू; 9-11 सितंबर को दो चरणों में वोटिंग

जयपुर VIDEO: जयपुर निगम चुनाव में कांग्रेस का मिशन-100, हर वार्ड का अलग घोषणा पत्र करेगी जारी, देखिए ये खास रिपोर्ट

उदयपुर नगर निगम चुनाव: 21 सितंबर को महापौर का चुनाव, 22 को उपमहापौर के लिए मतदान; जानें नतीजे कब आएंगे


