उदयपुर में पुलिस का मेगा ऑपरेशन: 874 ठिकानों पर छापे, 298 अपराधी और बदमाश गिरफ्तार
उदयपुर में पुलिस का मेगा ऑपरेशन: 874 ठिकानों पर छापे, 298 अपराधी और बदमाश गिरफ्तार उदयपुर पुलिस ने 73 हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर दबिश दी और उन्हें कानून का पालन करने की सख्त हिदायत दी. Published : June 28, 2026 at 8:24 PM…

सौजन्य से:- ETV Bharat
उदयपुर में पुलिस का मेगा ऑपरेशन: 874 ठिकानों पर छापे, 298 अपराधी और बदमाश गिरफ्तार
उदयपुर पुलिस ने 73 हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर दबिश दी और उन्हें कानून का पालन करने की सख्त हिदायत दी.
Published : June 28, 2026 at 8:24 PM IST
उदयपुर: जिले में अपराधियों के खिलाफ रविवार को उदयपुर पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े अभियानों में से एक को अंजाम दिया. जिलेभर में एक साथ 874 से अधिक ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने 298 अपराधियों, वारंटियों और आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई में 460 से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों की 111 विशेष टीमें शामिल रहीं. अभियान का नेतृत्व जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने किया.
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने बताया कि जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे. उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान अपराधियों में कानून का भय पैदा करने और जिले में सुरक्षित माहौल बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे.
विशेष अभियान के दौरान हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम जैसे गंभीर मामलों में वांछित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं 77 स्थायी वारंट और 12 गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण करते हुए कुल 89 वारंटियों को भी पुलिस ने दबोच लिया. इसके अलावा सामान्य आपराधिक मामलों में वांछित 8 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया.
पढ़ें: अपराधियों को पकड़ने के लिए दी थी दबिश, अफीम व डोडा चूरा के साथ स्मैक भी पकड़ी, 65 गिरफ्तार
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धाराओं 129, 170 और 172 के तहत 186 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पाबंद कराया गया. साथ ही जिले के 73 हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई और उन्हें कानून का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई. पुलिस ने कुल 20 प्रकरण दर्ज किए, जिनमें आबकारी अधिनियम के 16 मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा आर्म्स एक्ट के एक मामले में एक आरोपी तथा जुआ अधिनियम के तीन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार: करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला, खाते में रोज 15 से 20 लाख रुपए आते थे - Jaipur News

राजस्थान बनेगा डिजिटल गवर्नेंस का केंद्र, जयपुर में जुटेंगे देशभर के नीति निर्माता और टेक एक्सपर्ट

हरियाणा, राजस्थान ने 1994 के ऊपरी यमुना जल-बंटवारा समझौते को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए


