उदयपुर के सभी 80 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा: शहर अध्यक्ष की पत्नी-पूर्व मंत्री की बहू को टिकट, जानिए आपके वार्ड से कौन उम्मीदवार - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Congress Corporator Ticket List | New Candidates Announced उदयपुर के सभी 80 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा:शहर अध्यक्ष की पत्नी-पूर्व मंत्री की बहू को टिकट…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Congress Corporator Ticket List | New Candidates Announced
उदयपुर के सभी 80 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा:शहर अध्यक्ष की पत्नी-पूर्व मंत्री की बहू को टिकट, जानिए आपके वार्ड से कौन उम्मीदवार
- कॉपी लिंक
कांग्रेस ने उदयपुर नगर निगम के 80 पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास की बहू (भतीजे की पत्नी) हितांशी शर्मा को वार्ड 73 से टिकट दिया गया है। वहीं, कांग्रेस शहर के जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ की पत्नी पूनम
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया- पीसीसी महासचिव हरीश चौधरी के निर्देशानुसार यह सूची जारी की गई है।
ये बड़े नाम शामिल
वहीं, यूथ कांग्रेस उदयपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन केलावत का नाम भी शामिल है। नगर निगम में पिछली बार महापौर प्रत्याशी रहे अरुण टांक को भी टिकट दिया गया है। बीजेपी से जनता सेना में गए फिर कांग्रेस में शामिल हुए पंकज सुखवाल को भी टिकट दिया गया है। युवा चेहरे सिद्धार्थ सोनी को मौका दिया गया है।
गिरिजा की बहू को भी टिकट
वार्ड 73 से कांग्रेस ने हितांशी शर्मा को टिकट दिया है। हितांशी पूर्व मंत्री डा. गिरिजा व्यास की बहू है। हितांशी के ससुर गोपाल शर्मा शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। हितांशी पहले पार्षद रह चुकी हैं।
7 पूर्व पार्षदों को टिकट दिए
कांग्रेस ने अपनी सूची में 7 पूर्व पार्षदों को टिकट दिए हैं। इसमें अरुण टांक, शंकर चंदेल, हितांशी शर्मा, हिदायत तुल्ला, इससे पहले बोर्ड के शिप्रा उपाध्याय, लक्ष्मीनारायण मेघवाल, नेहा कुमावत शामिल हैं।
जारी सूची में से ये उम्मीदवार नामांकन भर चुके वार्ड चार से स्नेहलता टांक, वार्ड 29 से नीना अग्रवाल, वार्ड 60 से प्रेमलता पालीवाल, वार्ड 61 से सीमा डांगी, 62 से सविता गमेती, 79 से बाबूलाल गमेती, 80 से योगेश पुष्करना, 76 से इंद्रा डांगी और वार्ड 75 से तुलसीराम लौहार ने नामांकन भर दिया।
वार्ड 59 के नाम पर उठे सवाल, 22 में उम्मीदवार का विरोध सूची में वार्ड 59 पर विनिया सालवी का नाम है। इस नाम को लेकर वहां पर सवाल उठे। मंडल से ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह के पास कॉल गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वार्ड से सात जनों के आवेदन गए है जिसमें ये नाम नहीं है ऐसे में ये नाम कहां से आया। ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि उन्होंने पार्टी मंच पर अवगत करा दिया है।
वार्ड 22 से पूर्व पार्षद हिदायत तुल्ला को टिकट दिए जाने पर स्थानीय दावेदार उमर फारूक और उनके समर्थकों ने नाराजगी जताई। उमर फारूक ने उदयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी और आरोप लगाया कि स्थानीय व समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर ‘पैराशूट’ उम्मीदवार को टिकट दिया गया।
राजीव सुहालका, राव कल्याण सिंह का टिकट काटा
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव सुहालका, राव कल्याण सिंह का टिकट काट दिया गया है। जबकि अजय पोरवाल और देवेंद्र माली का सूची में नाम नहीं होना भी चर्चा का विषय है। अजीत चौधरी को वार्ड 6 नंबर से टिकट दिया गया, जबकि वे वार्ड नंबर 2 में आते हैं। वह वार्ड भी उनके लिए रिजर्व था। इसी तरह कई वार्डों में कांग्रेस ने बाहरी को टिकट देकर भेजा है।
पूर्व सरपंचों को भी मौका
लिस्ट में बड़गांव के पूर्व सरपंच संजय शर्मा को वार्ड 1 से मैदान में उतारा है। इसी तरह वार्ड 79 से अंबेरी सरपंच बाबूलाल गमेती को टिकट दिया। सापेटिया सरपंच पुष्करलाल के बेटे योगेश पुष्करना को वार्ड 80 से लड़ाया जा रहा है। इसके अलावा उप सरपंच रमेश डांगी को भी उतारा गया है।
एबीवीपी से आए सत्येंद्र को भी टिकट
वार्ड 66 से कांग्रेस ने सत्येंद्र को टिकट दिया है। वे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में थे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सुप्रीम-कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान-हाईकोर्ट के नए CJ की सिफारिश की: एडवोकेट्स में खुशी; 6 सितंबर तक जारी रहेगा न्यायिक बहिष्कार - Jodhpur News

अजमेर में कल 4 घंटे तक रहेगा पावर कट: 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कब कहां रहेगा शटडाउन - Ajmer News


