उदयपुर नगर निगम चुनाव, भाजपा की फाइनल सूची तैयार: 80 वार्डों के नामों पर हुआ मंथन, जयपुर से मंजूरी का इंतजार; जानिए किसे मिलेगा टिकट - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Municipal Corporation Election | BJP Final Candidate List Update उदयपुर नगर निगम चुनाव, भाजपा की फाइनल सूची तैयार:80 वार्डों के नामों पर हुआ मंथन, जयपुर से मंजूरी का इ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Municipal Corporation Election | BJP Final Candidate List Update
उदयपुर नगर निगम चुनाव, भाजपा की फाइनल सूची तैयार:80 वार्डों के नामों पर हुआ मंथन, जयपुर से मंजूरी का इंतजार; जानिए किसे मिलेगा टिकट
- कॉपी लिंक
उदयपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खेमे में टिकट वितरण की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। पार्टी स्तर पर सभी 80 वार्डों के लिए दावेदारों की फाइनल सूची पूरी तरह तैयार कर ली गई है।
भाजपा कार्यालय में बुधवार को आयोजित कोर कमेटी की अहम बैठक में लंबी चर्चा और गहन मंथन किया गया। इस दौरान पार्टी ने सामाजिक समीकरणों, सांगठनिक सक्रियता और स्थानीय स्तर पर जनता के बीच पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखा है।
बैठक में संभाग प्रभारी राजेंद्र राठौड़ और नारायण पंचारिया सहित कोर कमेटी के सभी प्रमुख सदस्यों ने पैनल में शामिल एक-एक नाम पर बारीकी से विचार-विमर्श किया। अब इस तैयार सूची को अंतिम अनुमोदन के लिए जयपुर भेजा गया है। वहां प्रदेशाध्यक्ष से हरी झंडी मिलते ही आगामी दो दिनों के अंदर प्रत्याशियों की औपचारिक सूची जारी कर दी जाएगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक वार्ड से तीन-तीन मजबूत दावेदारों का एक पैनल तैयार किया गया है। इसमें संगठन और स्थानीय नेताओं की पसंद के आधार पर पहली, दूसरी और तीसरी प्राथमिकता तय की गई है।
इस बार दूसरे वार्ड के दावेदारों को मौका देने का नियम पूरी तरह लागू नहीं होने की पूरी संभावना है। कई महत्वपूर्ण वार्डों में पार्टी अपने वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने का मन बना चुकी है। इन प्रमुख चेहरों में प्रमोद सामर, पारस सिंघवी, दिनेश भट्ट, नानलाल वया और अतुल चंडालिया के नाम शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार पूर्व जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली के चुनाव नहीं लड़ने से ब्राह्मण समाज से दिनेश भट्ट एकमात्र बडे़ और प्रभावी प्रतिनिधि बनकर उभरने की प्रबल संभावना हैं। श्रीमाली 2 दिन पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने इस चुनाव में किसी भी वार्ड से दावेदारी नहीं की थी। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट को वार्ड नंबर 45 (सवीना क्षेत्र) से मौका दिया जा सकता है। जबकि पारस सिंघवी को धानमंडी क्षेत्र से मैदान में उतारा जा सकता हैं।
इस सूची में तीन से चार मंडल अध्यक्षों और उनके परिवार के सदस्यों को भी टिकट देकर मैदान में उतारा जा सकता है। पार्टी कई मौजूदा पार्षदों और पुराने चेहरों पर दोबारा भरोसा जताने की तैयारी में है। इस पूरी चयन प्रक्रिया में शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन और उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा की पसंद और सिफारिश का खास ख्याल रखा गया है।
सूची में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के करीबी आधा दर्जन नेताओं को टिकट मिलने की संभावना है। महिला रिजर्व वार्डों में भी 3 से 4 नेताओं की पत्नियों को पहली टिकट दिया जा सकता है।
बैठक में जनता के बीच दावेदारों की लोकप्रियता, सामाजिक समीकरण और जनप्रतिनिधियों की रैंकिंग को ही अंतिम चयन का आधार माना गया है। संगठन के आंतरिक सर्वे और दोनों विधायकों के फीडबैक के आधार पर ही पार्टी के वर्तमान ओर पूर्व पदाधिकारियों को प्राथमिकता दी जा रही है।
इस बैठक में संभाग प्रभारी पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, बीजेपी के शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, उदयपुर निकाय प्रभारी और पूर्व सांसद कनकमल कटारा, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा और उदयपुर लोकसभा के पूर्व सांसद अर्जुनलाल मीणा मौजूद थे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में बढ़ने लगा तापमान, पारा 37 डिग्री पहुंचा: 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं, ड्राई रहेगा मौसम - Bikaner News

जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Bandikui News

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News


