थप्पड़, लात और फिर पूरे घर में घसीटा, 80 साल के पिता की बेरहम पिटाई, सिर तक फाड़ डाला
जयपुर के सांगानेर में एक बेटे की शर्मनाक करतूत सीसीटीवी में कैद हुई है। आरोपी ने अपने 80 साल के बुजुर्ग पिता आनंदीलाल पर घर के अंदर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाए, गर्दन पकड़कर जमीन पर पटका, लातें मारीं और घसीटा। जयपुर: एक पिता…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर के सांगानेर में एक बेटे की शर्मनाक करतूत सीसीटीवी में कैद हुई है। आरोपी ने अपने 80 साल के बुजुर्ग पिता आनंदीलाल पर घर के अंदर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाए, गर्दन पकड़कर जमीन पर पटका, लातें मारीं और घसीटा।
जयपुर: एक पिता अपने पुत्र को बड़े प्यार और संघर्ष से पाल पोस कर बड़ा करता है। खुद भूखा रहकर अपने बेटे की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करता है। पढ़ा लिखा कर उसे अच्छा नागरिक बनाने की कोशिश करता है। पिता यह भी उम्मीद करता है कि बेटा बड़ा होकर उसका सहारा बनेगा। सोचिए अगर वही बेटा बड़ा होकर पिता पर जुल्म करना शुरू कर दे तो पिता की आत्मा पर क्या बीतती होगी। राजधानी जयपुर में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पिता को पीटने का वीडियो भी सामने आया है जो कि हैरान करने वाला है। जानकारी मिली है कि बेटा बार-बार पिता से रुपए मांगता था। रुपए नहीं देने पर उसने पिता की पिटाई कर दी।
80 साल के बुजुर्ग पिता को पीटा
बेटे द्वारा पिता बुजुर्ग पिता पर हमला करने की यह घटना जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र की है। मूलरूप से आनंदीलाल उचेनिया टोंक रोड स्थित चंदलाई के रहने वाले हैं। अपनी पत्नी, छोटे बेटे और बहू के साथ वे सांगानेर स्थित मकान में रहते हैं। बड़ा बेटा धनपत अलग रहता है। एक दिन रात करीब आठ बजे वह मोटरसाइकिल से अपने पिता के घर आता है। घर के अंदर पोर्च में मोटर साइकिल खड़ी करता है और फिर अंदर प्रवेश करता है। घर के गेट पर बैठे पिता भी बेटे के पीछे पीछे अंदर आ जाते हैं। पिता के अंदर आते ही बेटा उन पर टूट पड़ता है।
थप्पड़ लगते ही नीचे गिरे पिता
बेटे के घर में घुसने के दौरान पिता भी पीछे-पीछे घर के अंदर प्रवेश करते हैं। उनके आते ही बेटा धनपत पिता को जोरदार थप्पड़ मारता है। अचानक जोर से मारे थप्पड़ मारे जाने पर आनंदीलाल नीचे गिर जाते हैं। इस दौरान आनंदीलाल की पत्नी और छोटा बेटा भी आ जाते हैं। उनकी मौजूदगी में धनपत लाल अपने पिता को बार बार थप्पड़ मारता रहता है। घर के अन्य सदस्य बचाव के लिए समझाने और रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन धनपत लाल गालियां बकते हुए लगातार पीटता रहता है।
जमीन पर पटका और घसीटा
आनंदीलाल के घर में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन कैमरों में कलयुगी बेटे की पूरी करतूत कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कलयुगी बेटा अपने पिता की गर्दन पकड़ कर नीचे पटकता है। फर्श पर गिरने के बाद भी लातें मारता है। बाद में घसीटता हुआ कमरे से बाहर पोर्च तक लेकर जाता है। इस दौरान कई लोग भी एकत्रित हो जाते हैं। इसके बावजूद बेशर्म औलाद पिता को गालियां बकता रहता है।
बाइक से टक्कर मारने की कोशिश
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि जब बुजुर्ग पिता घर के गेट पर स्टूल पर बैठे होते हैं। तब बेटा मोटर साइकिल लेकर आता है। मोटरसाइकिल से वह अपने पिता को टक्कर मारने की कोशिश करता है। स्टूल पर बैठे पिता को मारने की कोशिश करता है जबकि गेट के पास काफी जगह थी जहां से वह घर के अंदर प्रवेश कर सकता था।
रुपए नहीं देने पर मारा पिता को
बताया जा रहा है कि बेटा धनपत अपने पिता से बार-बार रुपए देने की मांग करता था। कुछ समय पहले तक पिता उन्हें रुपए देते भी रहे लेकिन कुछ समय से रुपए देना बंद कर दिया। इसी बात से नाराज बेटा घर पर आते ही बुजुर्ग पिता पर हमला बोल देता है। छोटे भाई, उसकी बहू और मां के सामने ही वह बेरहमी से मारपीट करता है।
गिरफ्तार होकर जमानत पर छूट चुका आरोपी
पीड़ित पिता ने सांगानेर थाने में बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी लिखमा राम का कहना है कि बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट की घटना 19 जून की है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया। आरोपी को अब कोर्ट से जमानत भी मिल चुकी है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होली 2026 : राजस्थानी रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, फिल्मी गानों पर थिरके, देसी व्यंजनों का चखा स्वाद, सुरक्षा रही चाक चौबंद

कौन हैं IPS बीजू जॉर्ज जोसफ? जो RPSC के अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं सबसे आगे

एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला


