सड़क पर नदी की तरह बहा पानी, बारिश के बाद क्या होगी?
राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। जोधपुर में तीन घंटे हुई तेज बारिश से गलियों में नदी की तरह पानी बहने लगा। सिरोही में ढाई घंटे तक बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। माउंट आबू में 8 इंच बरसात के बाद झरने बहने लगे। 27 जुलाई तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी दी गई है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Heavy Rain Alert | Udaipur Lasadiya Rainfall Weather Update
LIVEजोधपुर में सड़क पर नदी की तरह बहा पानी:सिरोही की सुकड़ी नदी पर चली चादर, माउंटआबू में 8 इंच बारिश, झरने बहने लगे
- कॉपी लिंक
राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को सिरोही, अलवर, राजसमंद, कोटपूतली-बहरोड़, टोंक, जालोर, श्रीगंगानगर, जोधपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ में एक मकान भी बिजली गिरने से ढह गया।
जोधपुर में करीब तीन घंटे हुई तेज बारिश से शहर की गलियों में नदी की तरह पानी बहने लगा। सिरोही में ढाई घंटे तक हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। माउंट आबू में 8 इंच बरसात के बाद पहाड़ों से झरने बहने लगे।
बीकानेर के लूणकरणसर में कंवरसेन नहर का चैनल टूटने से करीब 300 बीघा में खड़ी मूंगफली और कपास की फसल बर्बाद हो गई है। जोधपुर के भीतरी इलाके में सड़क पर नदी की तरह बारिश का पानी बहने लगा।
वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात में तेज बरसात का असर राजस्थान के रेलवे ट्रैफिक पर हुआ है। मुंबई रूट की 3 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।
इससे पहले गुरुवार को भी कई जिलों में भारी बारिश हुई थी। भीलवाड़ा के रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बिजली गिरने से नाना-दोहिती की मौत हो गई थी। वहीं, उदयपुर के लसाड़िया में 24 घंटे में 11 इंच से ज्यादा पानी बरसा था।
मानसून के बड़े अपडेट्स
तेज बारिश के बीच गिरी बिजली: चित्तौड़गढ़ के बिहारीपुरा गांव शुक्रवार सुबह तेज बारिश के बीच एक मकान पर बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने बताया बिजली गिरने के कारण कन्हैयालाल गुर्जर का घर ढह गया। परिवार बरामदे में सो रहा था। इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, भीलवाड़ा के कलाल खेड़ी गांव में गुरुवार शाम को बिजली गिरने से एक नाना-दोहिती की मौत हो गई थी।
पानी में डूबे खेत, ट्रेनें कैंसिल: बीकोनर की कंवरसेन नहर का चैनल गेट टूटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया। जानकारी के अनुसार करीब दो दर्जन किसानों के खेतों में खड़ी मूंगफली-कपास की फसल खराब हो गई। वहीं, महाराष्ट्र-गुजरात में तेज बारिश के कारण जैसलमेर और जोधपुर से मुंबई आने-जाने वाली 3 ट्रेन कैंसिल हुई हैं।
4 दिन जारी रहेगा तेज बारिश का दौर: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान में वर्तमान में तीन अलग-अलग सिस्टम एक्टिव हैं, जिसके असर से अगले चार दिन पूरे राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी राजस्थान पर एक शियर जोन (डायवर्जन) बन गया है, जिसमें पश्चिम से आने वाली और पूर्व (बंगाल की खाड़ी) से आने वाली हवा डायवर्ट हो रही है। इन सभी सिस्टम के असर से राज्य में अगले चार दिन मानसून पूरी तरह एक्टिव रहने की संभावना है।
राजस्थान के मौसम की PHOTOS…
मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
नागौर जिले हुई बारिश के बाद मारवाड़ मूंडवा के ऐतिहासिक पौकंडी तालाब में पानी की आवक हुई। इससे तालाब का जलस्तर बढ़ गया है। क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल।
- कॉपी लिंक
सिरोही जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर शिवगंज तहसील क्षेत्र में स्थित पंचदेवल की सुकड़ी नदी में चादर चली। नदी में अचानक बढ़े जलस्तर को देखने के लिए आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंचे।
- कॉपी लिंक
जोधपुर में तीन घंटे से हो रही बारिश के कारण शहर के भीतरी इलाके की गलियों में पानी भर गया। गलियों में नदी की तरह पानी बहने लगा।
- कॉपी लिंक
सिरोही जिले में दोपहर में ढाई घंटे तक तेज बारिश हुई। पिंडवाड़ा तहसील के कोरटा गांव में चार मकानों पर बिजली गिरने से छतें, वायरिंग, पंखे और इनवर्टर सहित अन्य विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।
सिरोही शहर के सदर बाजार, जेल चौराहा, पैलेस रोड समेत कई इलाकों में पानी भर गया। इससे यातायात प्रभावित।
शिवगंज क्षेत्र में हाल ही में बनी रोवाड़ा-मनादर घाटा सड़क और गोल पुलिया पहली ही बारिश में धंस गई।
- कॉपी लिंक
बाड़मेर में शाम सवा 6 बजे के बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। शहर में सुबह से बादल छाए हुए थे।
- कॉपी लिंक
जोधपुर के तिंवरी में शाम 4 बजे मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश से मुख्य बाजार में पानी भर गया। कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया।
- कॉपी लिंक
जोधपुर में तेज बारिश के बाद के भीतरी शहर में सड़कों पर नदियों की तरह पानी बहने लगा।
- कॉपी लिंक
जोधपुर में शुक्रवार दोपहर बाद तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। करीब आधे घंटे शहर में तेज बारिश हुई ।
- कॉपी लिंक
जयपुर में दोपहर 1.45 बजे बारिश शुरू हुई। थोड़ी देर बाद रुक गई।
- कॉपी लिंक
सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में सुबह 11 बजे 11:15 बजे तक रिमझिम बारिश हुई। क्षेत्र में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई है।
15 मिनट की बारिश से क्षेत्र की सड़कें तरबतर हो गईं। वहीं शहर में जगह-जगह सीवरेज का काम होने की वजह से कीचड़ फैल गया।
- कॉपी लिंक
बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र में बुधवार रात मलकीसर पम्पिंग स्टेशन की बिजली आपूर्ति बाधित होने से कंवरसेन लिफ्ट नहर में पानी का दबाव बढ़ गया।
नहर को टूटने से बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने मोखमपुरा के एस्केप चैनल में अतिरिक्त पानी छोड़ा, लेकिन तेज बहाव से चैनल टूट गया।
इससे करीब 300 बीघा में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। वहीं, मोखमपुरा जाने वाली सड़क का करीब 80 फीट हिस्सा बह गया।
- कॉपी लिंक
पाली जिले के अधिकतर इलाकों में सुबह से बारिश का दौर जारी है। सबसे ज्यादा बरसात बाली-देसूरी में हो रही है।
मानसून सीजन में अब तक देसूरी तहसील में कुल 160 एमएम और बाली तहसील में 61 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
हालांकि अभी किसी भी बड़े या छोटे बांध में पानी की आवक नहीं हुई।
अधिकांश बड़े बांध अभी भी न्यूनतम जलस्तर पर हैं, जबकि कई छोटे-बड़े बांध पूरी तरह खाली पड़े हुए हैं।
ऐसे में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं होने पर सिंचाई और पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
- कॉपी लिंक
जालोर में शुक्रवार सुबह 8 बजे से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।
कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है। इससे पहले गुरुवार रात भी रिमझिम बारिश हुई।
- कॉपी लिंक
कोटपूतली-बहरोड़ में शुक्रवार सुबह 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से खरीफ फसलों को फायदे की उम्मीद है।
जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. रामजी लाल यादव ने किसानों को खेतों में पानी जमा नहीं होने देने और अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए नालियां बनाने की सलाह दी है।
उप जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जिले में मानसून सक्रिय रहेगा।
- कॉपी लिंक
टोंक शहर में सुबह से बादल छाए हुए है। बारिश की संभावना बनी हुई है।
वहीं, दूनी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे करीब 15 मिनट तक हल्की रिमझिम बारिश हुई।
इसके अलावा कई इलाकों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर जारी है।
- कॉपी लिंक
राजसमंद जिले के आमेट क्षेत्र में देर रात से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।
पिछले तीन दिनों में 152 मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की गई है।
लगातार हो रही बारिश से शहर बस स्टैंड पर 2 फीट तक जलभराव हो गया है
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का दौर जारी है। महराष्ट्र के घोलवड़ और गुजरात के उमरगांव बीच रेलवे पुल संख्या 203 के नीचे जलस्तर डेंजर लाइन तक पहुंच गया है। इस कारण कई ट्रेनें कैंसिल हुई हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार 24 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर एक्सप्रेस (22931) और दादर-भगत की कोठी एक्सप्रेस (20484 ) कैंसिल है। वहीं 25 जुलाई को जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (22932) भी रद्द रहेगी।
- कॉपी लिंक
अलवर शहर और आसपास शुक्रवार सुबह साढ़े 4 बजे तेज बारिश हुई। बरसात का दौर करीब 20 मिनट तक चला। शहर के पास बाला किला के पहाड़ों पर बरसाती झरने बहने लगे। सुबह 7 बजे के बाद भी कुछ हिस्सेां में हल्की बारिश हुई।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
राजधानी में गुरुवार को दिनभर मौसम सुहावना रहा। सुबह-सुबह जयपुर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रिमझिम बारिश हुई।
दिन में हवा चलने से लोगों को उमस से राहत मिली। जयपुर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
- कॉपी लिंक
उदयपुर: जिले में गुरुवार को सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। जिले के घासा गांव में आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। सलूंबर जिले के सलूंबर और सेमारी में भी अच्छी बारिश हुई। उदयपुर में अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अजमेर: गुरुवार को दिनभर धूप से गर्मी और उमस बढ़ गई। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही से हल्की राहत भी मिली। शाम को शहर के कई इलाकों में करीब 10 मिनट तक झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद बूंदाबांदी का दौर जारी रहा।अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- कॉपी लिंक
कोटा: गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश भी हुई। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शहर में 3.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अलवर: शहर और आसपास गुरुवार को दिन में रुक-रुककर बारिश हुई। इस कारण गर्मी का असर काफी कम रहा। जिले का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार बरसात के बाद भी जिले के अधिकतर डैम में पानी की आवक शुरू नहीं हुई है।
- कॉपी लिंक
सीकर: जिले में गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन तेज बारिश नहीं होने से लोगों को उमस और गर्मी रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जोधपुर: गुरुवार को जिले में बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले शहर में बूंदाबांदी भी हुई थी। जिले का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Topics:
- भास्कर एक्सक्लूसिवपूर्व IAS सुबोध अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं: 979 करोड़ के घोटाले में ACB के पास सबूत; सरकार से केस की परमिशन मांगी
- राजस्थान में खतरनाक वायरस से 2 बच्चियों की मौत: गुजरात में चल रहा था इलाज, 75 घरों में किया सर्वे; जानें- क्या हैं लक्षण
- चीन से MBBS कर लौटे स्टूडेंट ने किया सुसाइड: मां दूध लेने गई थी, कमरे में फंदे से लटका; पिता हैं सरकारी डॉक्टर
- बात खरी हैजेल में कैदियों की शादी: गहलोत क्यों बोले- 'AAP' इतने पागल हैं; सड़क पर दौड़ा मगरमच्छ
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान बैडमिंटन टूर्नामेंट: खिलाड़ियों ने दिखाया दम, मुख्य ड्रॉ मुकाबले 24 जुलाई से शुरू

जोधपुर अस्पतालों में प्रसूताओं की जानलेवा स्थिति: गलत ब्लड चढ़ाने का मामला, महिलाओं का उपचार जारी

राजस्थानी सांस्कृतिक उत्सव राजस्थानी संगम: जयपुर व सूरत की समृद्धि का प्रमाण


