जयपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या: भाई बोला- 8-10 बदमाशों ने घर से ले जाकर खेत-फार्म हाउस पर लाठियों-सरियों से मारा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Amer Jaipur Youth Murder | 8 10 Attackers Called From Home जयपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या:भाई बोला- 8-10 बदमाशों ने घर से ले जाकर खेत-फार्म हाउस पर लाठियों-सरियों से मारा -…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Amer Jaipur Youth Murder | 8 10 Attackers Called From Home
जयपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या:भाई बोला- 8-10 बदमाशों ने घर से ले जाकर खेत-फार्म हाउस पर लाठियों-सरियों से मारा
- कॉपी लिंक
जयपुर में एक युवक को बदमाशों ने बेरहमी से लाठियों-सरियों से मारा। परिजनों ने गंभीर घायल युवक को आमेर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार देर रात युवक ने दम तोड़ दिया।
यह वारदात आमेर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई। 10-15 बदमाश वसीम खान (30) पुत्र अशरफ निवासी आमेर के काजीवाड़ा को उसके घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने घर के बाहर अबूजार मस्जिद के पास वसीम के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद वसीम को पास के एक खेत में ले जाकर मारा। बाद में अपने फार्म हाउस पर ले गए। देर शाम 7 बजे वसीम को घर के बाहर पटक गए।
वसीम के सिर सहित हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आई थी। इससे वसीम की मौत हो गई। वसीम नगीनों का काम करता था।
डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया- आमेर थाना इलाके में काजीवाड़ा अबूजार मस्जिद के पास घर से बुलाकर युवक वसीम से मारपीट की गई। बाद में इलाल के दौरान वसीम की मौत हो गई। मामले में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है। परिवार ने अखलाक, माहिर, बबलू, अज्जू, ईशान, सुका, सोहल पर आरोप लगाए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संबंधित इलाकों में दबीश दे रही है।
वहीं वसीम की मौत के बाद इलाके में बुधवार को तनाव का माहौल है। वसीम का बुधवार को पोस्टमॉर्टम जयपुर के एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
पिता का आरोप- 3 दिन पहले भी की थी मारपीट
वसीम के पिता अशरफ ने कहा- दो-तीन दिन पहले भी इन्हीं बदमाशों ने इलाके के अन्य लोगों के साथ बेटे के साथ मारपीट की थी। अशरफ का आरोप है कि कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया- वसीम को 10 से 12 बदमाशों ने पहले घर से नीचे ले जाकर पीटा। इसके बाद इसे घसीटकर सड़क पर ले गए। बाद में खेत में ले जाकर मारा।
अशरफ ने आपसी रंजिश से इनकार किया है।
भाई बोला- दर्द के मारे दम तोड़ा
मृतक वसीम के भाई मोहम्मद रईस ने बताया- कुछ काम होने की बात कहकर 10 से 15 लोग भाई को लेकर गए थे। बाद में उसे बेरहमी से मारा। आरोपियों ने वसीम को इतना मारा कि उसने दर्द के मारे दम तोड़ दिया।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे
पुलिस अधिकारियों ने कहा- मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, परिजनों के आरोप और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना की सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
- LIVEदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने अलवर पहुंचे गडकरी: केंद्रीय मंत्री के आने से पहले कोटा की ओर सड़क को चमकाया, दूसरी लेन में छोड़े गड्ढे
- भास्कर इन्वेस्टिगेशनपहली बार कैमरे पर नकली नोट गिरोह: 1 लाख के बदले 10 लाख के नोट, दावा- एटीएम भी नहीं पकड़ सकता
- जयपुर में SMS हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया: फोरेंसिक डिपार्टमेंट में HOD थे; दामाद इसी अस्पताल में न्यूरोसर्जन हैं
- जयपुर में बिजनेसमैन की बेटी के साथ लूट: सेंट्रल पार्क में नकाबपोश बदमाश चेन तोड़कर भागा, CCTV में आया नजर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं IPL मैचों के टिकट तो हो जाएं सावधान! राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट

राजस्थान में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 727 चेकपोस्ट पर हजारों वाहनों की जांच

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार


