होमखेलस्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट; जयपुर ने करौली को 8-0 से व कोटा ने पाली को 9-0 से हराया - Churu News
खेल

स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट; जयपुर ने करौली को 8-0 से व कोटा ने पाली को 9-0 से हराया - Churu News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Churu - State Football Tournament: Jaipur Beat Karauli 8 0 And Kota Beat Pali 9 0 स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट; जयपुर ने करौली को 8-0 से व कोटा ने पाली को 9-0 से हराया - कॉपी लिंक राजकीय उच्…

Dainik Bhaskar के अनुसार5 सितंबर 2026 को 12:33 am बजे
स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट; जयपुर ने करौली को 8-0 से व कोटा ने पाली को 9-0 से हराया - Churu News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Churu

- State Football Tournament: Jaipur Beat Karauli 8 0 And Kota Beat Pali 9 0

स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट; जयपुर ने करौली को 8-0 से व कोटा ने पाली को 9-0 से हराया

- कॉपी लिंक

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल खेल मैदान में शुक्रवार को राज्य स्तरीय फुटबॉल ओपन प्रतियोगिता सब जूनियर का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। रोमांचक मुकाबले देखने के लिए दर्शकों की भी भीड़ जुटी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जयपुर और करौली के बीच खेला गया। जयपुर की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए करौली पर दबाव बनाए रखा और मुकाबला 8-0 से अपने नाम किया। जयपुर की ओर से तवस्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई। जयपुर के समर प्रताप सिंह और करौली के नमन अपनी-अपनी टीम के कप्तान रहे। इसके बाद खेले गए दूसरे मुकाबले में कोटा और पाली की टीमें आमने-सामने हुई। कोटा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पाली को 9-0 से करारी शिकस्त दी। कोटा की ओर से मनवीर ने हैट्रिक बनाई।

इससे पहले उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि दलीप सिंह जांगिड़ थे। विशिष्ट अतिथि वीडीओ मोहम्मद यूनूस, एडवोकेट प्रीतम शर्मा, कोच नंदकुमार शर्मा, शफी मोहम्मद, मोहम्मद युसूफ, कृष्ण पूनिया, पर्यवेक्षक अमरसिंह डूंगरपुर, कोच जयसिंह व रफीक अहमद थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय हासिल कर मुकाबला शुरू करवाया। अतिथियों का फुटबॉल संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सचिव मोहम्मद शादिक, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कुमार जांगिड़ व दिवाकर सिंह ने स्वागत किया। जानकारी के अनुसार पहला मुकाबला धौलपुर और डूंगरपुर के बीच होना था, जिसमें धौलपुर के नहीं आने पर डूंगरपुर को वॉक ओवर मिला। प्रतियोगिता के पहले दिन शाम की पारी में अलवर और राजसमंद तथा बीकानेर और बांसवाड़ा की टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। अलवर ने राजसमंद को 4-0 से हराया। अलवर के दक्षराज ने तीन गोल किए। आगामी दिनों में भी प्रदेश की विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें