होमक्राइमराजस्थान निकाय चुनाव: बिना वोट पड़े ही जीत गए इन वार्डों में 77 पार्षद, बीजेपी- कांग्रेस के कितने जानिए
क्राइम

राजस्थान निकाय चुनाव: बिना वोट पड़े ही जीत गए इन वार्डों में 77 पार्षद, बीजेपी- कांग्रेस के कितने जानिए

Rajasthan nikay chunav 2026: राजस्थान शहरी निकाय चुनाव में 77 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जिनमें 37 महिलाएं हैं। इनमें भाजपा के 44 कांग्रेस के 16 और 17 निर्दलीय शामिल हैं। सीकर की 22 वर्षीय सोफिया सबसे युवा पा…

Navbharat Times के अनुसार7 सितंबर 2026 को 05:33 pm बजे
राजस्थान निकाय चुनाव: बिना वोट पड़े ही जीत गए इन वार्डों में 77 पार्षद, बीजेपी- कांग्रेस के कितने जानिए

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan nikay chunav 2026: राजस्थान शहरी निकाय चुनाव में 77 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जिनमें 37 महिलाएं हैं। इनमें भाजपा के 44 कांग्रेस के 16 और 17 निर्दलीय शामिल हैं। सीकर की 22 वर्षीय सोफिया सबसे युवा पार्षद बनी हैं।

Rajasthan bjp congress unopposed candidates। जयपुर: राजस्थान में शहरी निकाय चुनावों में 77 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जिनमें 37 महिलाएं शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 44 और कांग्रेस के 16 प्रत्याशी शामिल हैं। निर्विरोध जीतकर पार्षद बनने वाले सबसे युवा उम्मीदवारों में चार महिलाएं शामिल हैं जिनमें सीकर जिले की रामगढ़ शेखावाटी नगर पालिका से कांग्रेस की 22 वर्षीय सोफिया सबसे कम उम्र की हैं।

शहरी निकायों की शेष 232 सीटों के लिए मतदान

इसके बाद नागौर जिले की बसानी नगर पालिका से कांग्रेस की मोना बानो (23) और डीग जिले की पहाड़ी नगर पालिका से भाजपा की पिंकी कुमारी (24) निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। अधिकारियों के मुताबिक निर्विरोध चुने गए शेष 17 उम्मीदवार निर्दलीय हैं। राज्य के शहरी निकायों की शेष 232 सीटों के लिए मतदान नौ सितंबर और 11 सितंबर को होगा। राजधानी जयपुर में निर्विरोध निर्वाचन का यह सिलसिला देखने को नहीं मिला। यहां 150 वार्डों में से किसी भी वार्ड में कोई उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित नहीं हुआ है।

डीग जिले में सबसे अधिक 10 उम्मीदवार निर्विरोध

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, डीग जिले में सबसे अधिक 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इसके बाद चित्तौड़गढ़ में छह और सीकर में पांच उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, अलवर, झुंझुनू, जोधपुर और खैरथल-तिजारा में चार-चार उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। भरतपुर, बीकानेर, जयपुर ग्रामीण, धौलपुर और जालौर में तीन-तीन उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। प्रतिशत के हिसाब से निर्विरोध निर्वाचित कुल सीटों में राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े उम्मीदवारों की हिस्सेदारी करीब 56.40 प्रतिशत है। वहीं कांग्रेस की हिस्सेदारी 20.50 प्रतिशत और निर्दलीय उम्मीदवारों की 23.10 प्रतिशत रही।

डीग में निर्विरोध निर्वाचित 10 उम्मीदवार

डीग में निर्विरोध निर्वाचित 10 उम्मीदवारों में से सात निर्दलीय हैं। वहीं, चित्तौड़गढ़ की सभी छह सीटों पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। जोधपुर जिले की बिलाड़ा नगर पालिका में भाजपा के सभी चार उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा जालौर, डूंगरपुर, झुंझुनू, पाली और राजसमंद में भी सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। कांग्रेस के 16 निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवार बूंदी, दौसा, धौलपुर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, झालावाड़, झुंझुनू और कोटा समेत विभिन्न क्षेत्रों से हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनू और करौली समेत कई स्थानों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है।

💬NBT चर्चा

क्या झारखंड-पंजाब स्टेट में भी एजुकेशन मिनिस्टर का इस्तीफ होना चाहिए?

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें