होमक्राइमगुल्लक तोड़ी, बस पकड़ी और पहुंच गए 756 KM दूर अयोध्या, जयपुर से लापता 4 मासूमों की 'राम भक्ति' देख पुलिस भी हैरान!
क्राइम

गुल्लक तोड़ी, बस पकड़ी और पहुंच गए 756 KM दूर अयोध्या, जयपुर से लापता 4 मासूमों की 'राम भक्ति' देख पुलिस भी हैरान!

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुहाना इलाके से गायब हुए 4 बच्चों को पुलिस ने यूपी से खोज निकाला है। ये सभी बच्चे ट्यूशन के बाद से लापता थे। बता दें कि चारों मासूमों को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने और भव्य राम मं…

Navbharat Times के अनुसार25 जून 2026 को 08:02 am बजे
गुल्लक तोड़ी, बस पकड़ी और पहुंच गए 756 KM दूर अयोध्या, जयपुर से लापता 4 मासूमों की 'राम भक्ति' देख पुलिस भी हैरान!

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुहाना इलाके से गायब हुए 4 बच्चों को पुलिस ने यूपी से खोज निकाला है। ये सभी बच्चे ट्यूशन के बाद से लापता थे। बता दें कि चारों मासूमों को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने और भव्य राम मंदिर देखने की इच्छा थी।

जयपुर: राजधानी जयपुर में रहने वाले चार मासूम बालक बालिकाएं मंगलवार को अचानक लापता हो गए। बच्चों के गायब होने पर परिजन रोते बिलखते पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की। 24 घंटे बाद राहत की खबर आई कि बच्चे सुरक्षित मिल गए हैं। दरअसल तीन बहन और एक भाई जयपुर से अयोध्या पहुंच गए थे। जयपुर पुलिस की टीम उन्हें लेकर वापस लेकर लौट रही है।

दोपहर को निकले, रात को शुरू हुई तलाश

चार मासूम बच्चों के लापता होने की यह घटना मुहाना थाना क्षेत्र के एलएनटी रोड की है। यहां दो भाइयों के चार बच्चे मंगलवार को ट्यूशन पढ़ने गए थे। दोपहर को ट्यूशन से वापस लौटे और फिर घर से निकल गए। परिवार वालों ने सोचा कि बच्चे खेलने गए होंगे। जब देर शाम तक बच्चे वापस नहीं लौटे तो आसपास तलाश की गई। फिर रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी गुर भूपेंद्र सिंह का कहना है कि रात को जैसे ही सूचना मिली, तुरंत बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई।

सीसीटीवी में नजर आए मासूम

जो 4 बच्चे घर से लापता हुए। उन्हें 13 साल की अंशिका साहनी, 9 साल की आराध्या, 11 साल की सलोनी और 8 साल का सचिन शामिल हैं। अंशिका और आराध्या दोनों सगी बहने हैं जबकि सलोनी और सचिन सगे भाई बहन हैं। चारों बच्चे दो भाइयों के हैं। पुलिस ने रातभर आसपास के इलाकों में तलाश अभियान चलाया। बुधवार सुबह सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मालपुरा गेट बाजार से गुजरते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए। घरवालों ने पुलिस को यह भी बताया कि बच्चे घर से गुल्लक तोड़कर पैसे भी निकाल कर अपने साथ ले गए।

अयोध्या में मिले चारों मासूम बच्चे

बुधवार देर रात तक पुलिस चारों बच्चों की तलाश कर रही थी। आधी रात को पुलिस को सूचना मिली कि चारों मासूम यूपी (अयोध्या) पहुंच गए हैं। बच्चे जब इधर उधर टहल रहे थे तो लोगों को शक हुआ। चूंकि बच्चों के साथ कोई बड़ा व्यक्ति नहीं था तो कुछ लोगों ने उनसे पूछताछ की। बच्चों ने बताया कि वे जयपुर से आए हैं और अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में दर्शन करेंगे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इत्तला की। अयोध्या पुलिस ने जयपुर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम जयपुर से अयोध्या रवाना हुई।

बुआ के घर ठहराया गया बच्चों को

मुहाना थाना प्रभारी गुर भूपेंद्र सिंह का कहना है कि जो बच्चे अचानक गायब हुए, वे मूलरूप से यूपी के ही रहने वाले हैं और पिछले कुछ वर्षों से जयपुर में रह रहे हैं। बच्चों के कई रिश्तेदार भी अयोध्या के खुशी नगर में रहते हैं। जब चारों बच्चों के अयोध्या पहुंचने की सूचना मिली तो बच्चों ने स्थानीय पुलिस को अपनी बुआ के बारे में जानकारी दी। बाद में बच्चों को उनकी बुआ के घर ले जाया गया। अब जयपुर पुलिस उन्हें अयोध्या से लेकर जयपुर आएगी।

756 किलोमीटर का ऐसे तय किया बस में सफर

पुलिस का कहना है कि चारों बच्चों ने अपने स्तर पर ही अयोध्या जाने और राम मंदिर में दर्शन करने की प्लानिंग कर ली थी। अपने माता पिता को जानकारी दिए बगैर वे घर से निकल गए। मालपुरा गेट बाजार से होते हुए चारों बच्चे सांगानेर पुलिया के नीचे पहुंचे और फिर वहां से अयोध्या की बस पकड़ ली। बच्चों ने 756 किलोमीटर का सफर बस से तय किया।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें