होमक्राइमनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का बड़ा प्रहार, 73.64 करोड़ की संपत्ति कुर्क - rajasthan police seizes 7364 cr assets from drug traffickers
क्राइम

नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का बड़ा प्रहार, 73.64 करोड़ की संपत्ति कुर्क - rajasthan police seizes 7364 cr assets from drug traffickers

नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का बड़ा प्रहार, 73.64 करोड़ की संपत्ति कुर्क राजस्थान पुलिस ने नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 73.64 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। समय कम है?…

Jagran के अनुसार14 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का बड़ा प्रहार, 73.64 करोड़ की संपत्ति कुर्क - rajasthan police seizes 7364 cr assets from drug traffickers

सौजन्य से:- Jagran

नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का बड़ा प्रहार, 73.64 करोड़ की संपत्ति कुर्क

राजस्थान पुलिस ने नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 73.64 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां कुर्क की हैं।

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान पुलिस ने नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश में 73 करोड़ 64 लाख 64 हजार 948 रुपए की चल-अचल संपत्तियां कुर्क, फ्रीज और सीज की हैं।

एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में 63 इस्तगासे सक्षम प्राधिकारी को भेजे गए थे, जिनमें से 38 मामलों में कुर्की व जब्ती के अंतिम आदेश स्वीकृत हो चुके हैं। 25 मामलों में प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

एएनटीएफ आईजी विकास कुमार के अनुसार कार्रवाई में मकान, दुकान, कृषि भूमि, आवासीय भूखंड और कार, पिकअप, ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल सहित विभिन्न संपत्तियां शामिल हैं।

चित्तौड़गढ़ में 20.35 करोड़, बारां में 18.48 करोड़, झालावाड़ में 12.65 करोड़ और प्रतापगढ़ में 8.24 करोड़ रुपए की संपत्तियों पर कार्रवाई हुई है।

नागौर, जोधपुर ग्रामीण व हनुमानगढ़ में भी 3.05 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की गई हैं। उदयपुर में विपिन गिरी गोस्वामी की 26 लाख रुपए की संपत्ति की जब्ती स्वीकृत हुई है।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि नशे की कमाई से खड़ी हर संपत्ति जब्त की जाएगी। एएनटीएफ तस्करों की कुंडली खंगालकर संबंधित जिलों में कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान SET 2026: जयपुर में पेपर बांटने में देरी के आरोप में उम्मीदवार परीक्षा केंद्र से बाहर निकले

यह भी पढ़ें- राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें