होमक्राइमदेश के 70% हिस्से से मानसूनी बादल गायब: राजस्थान समेत 7 राज्यों में अगले 5 दिन बारिश नहीं; उत्तराखंड में बारिश-लैंडस्लाइड से 120 सड़कें बंद
क्राइम

देश के 70% हिस्से से मानसूनी बादल गायब: राजस्थान समेत 7 राज्यों में अगले 5 दिन बारिश नहीं; उत्तराखंड में बारिश-लैंडस्लाइड से 120 सड़कें बंद

- Hindi News - National - IMD Rainfall LIVE Update; Uttarakhand Landslide Photos Mumbai Flood | MP UP Rajasthan Mizoram Weather LIVEदेश के 70% हिस्से से मानसूनी बादल गायब:राजस्थान समेत 7 राज्यों में अगले 5 दिन बारिश नहीं…

Dainik Bhaskar के अनुसार11 जुलाई 2026 को 02:56 pm बजे
देश के 70% हिस्से से मानसूनी बादल गायब:  राजस्थान समेत 7 राज्यों में अगले 5 दिन बारिश नहीं; उत्तराखंड में बारिश-लैंडस्लाइड से 120 सड़कें बंद

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- IMD Rainfall LIVE Update; Uttarakhand Landslide Photos Mumbai Flood | MP UP Rajasthan Mizoram Weather

LIVEदेश के 70% हिस्से से मानसूनी बादल गायब:राजस्थान समेत 7 राज्यों में अगले 5 दिन बारिश नहीं; उत्तराखंड में बारिश-लैंडस्लाइड से 120 सड़कें बंद

- कॉपी लिंक

पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के 7 राज्यों में अगले 5 दिन कम बारिश होने की संभावना है। ऐसा इसलिए, क्योंकि देश के 70% हिस्से से बादल गायब हो गए हैं।

IMD की नई सैटेलाइट तस्वीरों और विंडी.कॉम के मुताबिक बादल पूर्व और पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे- उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा की तरफ चले गए हैं।

इधर के देश के जिन हिस्सों में मानसून थोड़ा बहुत सक्रिय है, वहां सड़कों पर पानी भरने, नदियो में बाढ़ आने जैसी घटनाएं हो रही हैं।

यूपी के हापुड़ में तेज बारिश से अंडरपास में पानी भर गया। बिजनौर में गंगा और उसकी सहायक मालन नदी उफान पर है। प्रदेश में 3 दिन में 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से उत्तराखंड में 120 सड़कें बंद हो गईं। वहीं, यमुनोत्री नेशनल हाईवे का एक हिस्सा बह जाने के बाद, करीब 100 तीर्थयात्रियों को रस्सियों से बाहर निकाला गया।

11 जुलाई की सैटेलाइट तस्वीर, बादल पूर्वी हिस्से की तरफ खिसके

देशभर से मौसम की 4 तस्वीरें…

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के सिरोबगड़ में भूस्खलन के कारण लगभग 7 घंटे तक बंद रहने के बाद, शनिवार को बद्रीनाथ हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया गया।

भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा गिरने से सुबह करीब 3:30 बजे हाईवे जाम हो गया था, जिससे इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी।

- कॉपी लिंक

शनिवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलीं और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक,राज्य में सबसे ज़्यादा बारिश चूरू जिले के राजगढ़/सादुलपुर में 55 मिमी दर्ज की गई।

राज्य में सबसे ज़्यादा तापमान श्री गंगानगर में 42°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान सिरोही में 21°C रहा।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

पुणे में कचरा प्लांट में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान चौथे दिन एक और शव मिलने से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक सात लोग अभी भी फंसे हैं।

- कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बारिश के कारण न्यू शिमला के पास राजहाना गांव में लैंडस्लाइड हो गई। कई वाहन मलबे में दब गए।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के शिमला के संजौली इलाके में पिछले 36 घंटे से लगातार बारिश होने से लैंडस्लाइड हो गई। करीब 10 घरों को नुकसान पहुंचा है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

पौड़ी गढ़वाल में देर रात भारी बारिश के कारण चलती पिकअप पर पहाड़ का एक हिस्सा गिर गया। मलबे और बोल्डरों की चपेट में आने से पिकअप पूरी तरह पिचक गई। हादसे का पता शनिवार सुबह चला, जिसके बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। पश्चिमी यूपी में नदियां उफना गई हैं। कई जगहों पर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। शुक्रवार देर रात 12.30 बजे लखनऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या समेत 10 शहरों में तेज बारिश हुई। हापुड़ में थार पानी में डूब गई। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के ऋषिकेश में पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। त्रिवेणी घाट पर गंगा का पानी डेंजर लेवल के मार्क तक आ गया है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मानसून धीमा पड़ गया है। बीते 24 घंटे में अलवर श्रीगंगानगर, चूरू में सबसे ज्यादा बारिश हुई। अब 15 जुलाई से मानसून के फिर से तेजी पकड़ने की उम्मीद है। राजस्थान के 24 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य या कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन तक हल्की बारिश का दौर रहेगा। कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, मौजूदा सिस्टम कमजोर हो रहा है। हालांकि शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर-ग्वालियर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में जुलाई महीने में नॉर्मल से 54 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। एक से 10 जुलाई के बीच सामान्य बारिश 67.8 मिमी होती है, लेकिन इस बार 104.1 मिमी बादल बरस चुके है। राज्य में इससे लगभग 320 सड़कें और 200 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप पड़े है। बीते दो दिनों तक भारी बारिश के बाद मानसून थोड़ा कमजोर पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

बिहार में पटना समेत 4 जिलों में शनिवार सुबह बारिश हुई। बांका, बक्सर, खगड़िया में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के सभी जिलों में शुक्रवार से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 173 सड़कें बंद हैं। उत्तरकाशी के हर्षिल में लगातार बारिश के कारण भागीरथी (गंगा) नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

हरियाणा में मानसून की रफ्तार पर अब थोड़ा ब्रेक लगने वाला है। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में कई स्थानों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

मानसून आमतौर पर 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है, लेकिन इस बार यह एक दिन देरी से पहुंचा। सामान्य तौर पर मानसून को पूरा देश कवर करने में 38 दिन लगते हैं। इस बार यह 36 दिन में पूरे देश में पहुंच गया। लगातार पांचवां साल है, जब मानसून ने 38 दिन से कम समय में पूरे देश को कवर किया है।

- कॉपी लिंक

मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर 10 से 17 जुलाई तक 30 ट्रेनें रद्द रहेंगी। सेंट्रल रेलवे ने भोर घाट सेक्शन में लैंडस्लाइड से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण यह फैसला लिया है। रद्द ट्रेनों में लंबी दूरी और इंटरसिटी सेवाएं भी शामिल हैं।

6 जुलाई को भारी बारिश के बाद करजत और लोणावला के बीच ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल के पास कई जगह लैंडस्लाइड हुई थी। इससे मुंबई-पुणे रूट के तीनों रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गए।

एक ट्रैक पर रेल संचालन बहाल कर दिया गया है। बाकी दो ट्रैक पर मरम्मत का काम जारी है। लगातार बारिश और पहाड़ी इलाके के कारण बहाली में समय लग रहा है।

रद्द ट्रेनों में डेक्कन क्वीन, डेक्कन एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, CSMT-हैदराबाद एक्सप्रेस, चेन्नई एग्मोर सुपरफास्ट मेल और हुबली-दादर एक्सप्रेस शामिल हैं। महालक्ष्मी एक्सप्रेस, दादर-सतारा एक्सप्रेस, दादर-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस और कुछ स्पेशल ट्रेनें भी अलग-अलग तारीखों पर रद्द की गई हैं।

- कॉपी लिंक

12 जुलाई

बिहार के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट। इनमें 12 में ऑरेंज और 5 में यलो अलर्ट है।

केरल के तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है। उत्तराखंड के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है, इनमें 27 में रेड अलर्ट है।

13 जुलाई

पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

- कॉपी लिंक

Topics:

- सैटेलाइट इमेज में राजस्थान-गुजरात से बादल गायब: बिहार-झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट; सुपर टायफून बावी से देश में धीमा पड़ेगा मानसून

- वकील ने CJI का नाम लेकर अपशब्द कहे: सुप्रीम कोर्ट में जजों को आदेश देने लगा, फाइल फेंकी; सिक्योरिटी ने बाहर निकाला

- सरकार का आदेश- पहले वंदे मातरम् फिर जन-गण-मन होगा: 5 महीने में दूसरी बार निर्देश, राज्यों से कहा- सख्ती से पालन कराएं

- विजय बोले- करूर भगदड़ मेरे जीवन का सबसे बड़ा दर्द: पुलिस भीड़ संभालने में नाकाम रही, DMK ने 41 मौतों का जिम्मेदार मुझे ठहराया

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें