होमक्राइममानसूनी बारिश ने देश के 70% हिस्से में व्यापक असर डाली
क्राइम

मानसूनी बारिश ने देश के 70% हिस्से में व्यापक असर डाली

मानसूनी बादल छाए हुए हैं और 60% से ज्यादा हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना

Dainik Bhaskar के अनुसार20 जुलाई 2026 को 09:22 am बजे
मानसूनी बारिश ने देश के 70% हिस्से में व्यापक असर डाली

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; MP UP Rajasthan Weather Alert | Mumbai Delhi Monsoon 2026

LIVEदेश के 70% हिस्से में बादल छाए:25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, यूपी में 40 मंदिर डूबे; राजस्थान में तापमान 41° पार

- कॉपी लिंक

इसरो की सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक देश के करीब 70% हिस्से में मानसूनी बादल छाए हुए हैं। अगले 25 जुलाई तक उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत समेत देश के 60% से ज्यादा हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। इस मानसून सीजन में देशभर में बारिश सामान्य से 24% कम हुई है।

इधर, यूपी में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी और प्रयागराज में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। काशी में दशाश्वमेध से लेकर पंचगंगा घाट तक रत्नेश्वर महादेव मंदिर समेत 40 छोटे मंदिरों में पानी घुस गया है।

वहीं, राजस्थान में मानसून पर ब्रेक लगने के बाद गर्मी बढ़ने लगी है। बीकानेर संभाग के तीन जिलों में रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। राज्यभर में कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए राज्य के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जो अगले तीन दिनों तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

20 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज

देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के ऋषिकेश में भारी बारिश के अलर्ट के बीच गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। एसडीआरएफ, वॉटर पुलिस और आपदा राहत टीमों ने ऋषिकेश, मुनि की रेती और लक्ष्मण झूला के संवेदनशील घाटों से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद सलाल बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं। इसके चलते चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है।

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जगह लैंडस्लाइड हुआ है। इसके चलते केदारनाथ हाईवे पर मलबा आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। प्रशासन ने मलबा हटाने और सड़क को साफ करने का काम शुरू कर दिया है। यात्रियों से मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के कटरा में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा पर रोक जारी रखी है।

- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में तेज बारिश के बाद अचानक आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। साज इलाके में सड़क निर्माण कंपनी का क्रशर और हॉट मिक्स प्लांट बाढ़ की चपेट में आ गया।

बाढ़ के तेज बहाव में ट्रक, डंपर, जेसीबी समेत कई मशीनें बह गईं। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कई करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मेंढर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

- कॉपी लिंक

हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र ने 20 से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह से पूरे प्रदेश में बादल छाए हैं। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या समेत 10 शहरों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 69 शहरों में भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

एमपी के लगभग 90% हिस्से में अगले 4 दिन यानी, 23 जुलाई तक हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। इस बीच 4 से 5 जिलों में भारी बारिश यानी, हेवी रेन हो सकती है। सोमवार को दमोह, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि भोपाल, इंदौर समेत 47 जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

21 जुलाई:

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

पूर्वी यूपी, बिहार, असम, मेघालय और सिक्किम, बंगाल, पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और महाराष्ट्र में भी भारी बारिश होगी।

कर्नाटक और तेलंगाना में तेज हवाएं चल सकती हैं।

22 जुलाई:

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट है।

दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, असम, मेघालय और सिक्किम, बंगाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा नगालैंड और केरल में भारी बारिश होगी।

- कॉपी लिंक

Topics:

- LIVEसंसद तक पहुंचे कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शनकारी: पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, लाठीचार्ज भी किया; दिपके ने अचानक अनशन तोड़ा

- LIVEचढ़ावा चोरी, पेपर लीक को लेकर संसद में हंगामा: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार

- दिल्ली हाईकोर्ट बोला–वांगचुक को इलाज के लिए उठाना गलत नहीं: पत्नी ने कहा– विपक्षी नेता संसद में मुद्दा उठाने का वादा करें तो सोनम अनशन खत्म कर देंगे

- मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, 40 पार्टियां शामिल हुईं: राज्यसभा में अमित शाह पेश करेंगे वंदे मातरम से जुड़ा बिल, चर्चा के लिए 4 घंटे तय

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें