राजस्थान: निकाय चुनाव का मतदान हुआ खत्म, 70.01% हुई वोटिंग; जोधपुर अव्वल तो कोटा रहा सबसे पीछे
राजस्थान: निकाय चुनाव का मतदान हुआ खत्म, 70.01% हुई वोटिंग; जोधपुर अव्वल तो कोटा रहा सबसे पीछे राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान पूरा होने के साथ प्रदेश के 147 नगरीय निकायों में कुल 70.01% मतद…

सौजन्य से:- Amar Ujala
राजस्थान: निकाय चुनाव का मतदान हुआ खत्म, 70.01% हुई वोटिंग; जोधपुर अव्वल तो कोटा रहा सबसे पीछे
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान पूरा होने के साथ प्रदेश के 147 नगरीय निकायों में कुल 70.01% मतदान दर्ज किया गया। कुल 87,63,595 पंजीकृत मतदाताओं में से 61,35,153 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। छह नगर निगमों में जोधपुर 71.10% मतदान के साथ सबसे आगे रहा, जबकि कोटा में सबसे कम 57.02% मतदान हुआ।
विस्तार
प्रदेश के छह नगर निगमों में मतदान को देखें तो जोधपुर सबसे आगे रहा, जबकि कोटा सबसे पीछे रहा। जोधपुर नगर निगम में 71.10% मतदान हुआ। इसके बाद पाली नगर निगम में 70.94%, उदयपुर में 67.26%, अजमेर में 63.65%, जयपुर में 62.88% और कोटा नगर निगम में 57.02% मतदान दर्ज किया गया।
छह नगर निगमों में मतदान की स्थिति
जोधपुर सबसे आगे: जोधपुर नगर निगम क्षेत्र में 7,12,164 मतदाताओं में से 5,06,340 ने वोट डाला। मतदान प्रतिशत 71.10% रहा। छहों नगर निगमों में यह सबसे अधिक मतदान है।
पाली दूसरे स्थान पर: पाली नगर निगम में कुल 1,81,704 मतदाता थे। इनमें 1,28,902 ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 70.94% रहा।
उदयपुर में 67.26%: उदयपुर नगर निगम में 4,16,143 मतदाताओं में से 2,79,905 ने वोट डाला। यहां मतदान प्रतिशत 67.26% रहा।
अजमेर में 63.65%: अजमेर नगर निगम क्षेत्र में 4,38,039 मतदाता थे। इनमें 2,78,804 ने मतदान किया, यानी 63.65% वोट पड़े।
जयपुर में 62.88%: राजधानी के नगर निगम क्षेत्र में सबसे अधिक 24,33,198 मतदाता थे। इनमें 15,30,087 ने वोट डाला। मतदान प्रतिशत 62.88% रहा।
कोटा सबसे पीछे: कोटा नगर निगम में 8,26,923 मतदाता थे। इनमें 4,71,502 ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत सिर्फ 57.02% रहा, जो छह नगर निगमों में सबसे कम है।
ये भी पढ़ें- बालोतरा नगर पालिका चुनाव: वोट मांगने पहुंचे दो प्रत्याशियों के परिवारों में विवाद, कथित थप्पड़ से बढ़ा हंगामा छोटे निकायों ने बड़े शहरों को छोड़ा पीछे
कुल मतदान में बड़े शहरों की तुलना में छोटे नगरीय निकायों में मतदाताओं की भागीदारी काफी ज्यादा रही। धोरीमन्ना नगर पालिका में सबसे अधिक 91.59% मतदान हुआ। यहां 6,847 मतदाताओं में से 6,271 ने वोट डाला। इसके बाद गोलूवाला में 90.03%, बाड़ोमेरव में 89.79%, कोटकासिम में 89.56% और पीरावा में 88.86% मतदान दर्ज किया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


