जयपुर में बाइक चोर गैंग का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद
जयपुर में बाइक चोर गैंग का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद जयपुर के शिवदासपुरा थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी गिरोह का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी की सात मोटरसाइकिल और प…

सौजन्य से:- Amar Ujala
जयपुर में बाइक चोर गैंग का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद
जयपुर के शिवदासपुरा थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी गिरोह का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी की सात मोटरसाइकिल और पार्ट्स बरामद किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर दक्षिण पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर जयपुर शहर से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें और उनके पार्ट्स बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी शौक-मौज के लिए दोपहिया वाहन चोरी करते थे। पुलिस ने तकनीकी सहायता और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने जयपुर शहर में कई जगहों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने नरेंद्र बैरवा (19), लोकेश वर्मा (18), स्वरोज रैगर (19) और हेमराज बैरवा (22) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी जयपुर जिले के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में 5 मोटरसाइकिल और 2 मोटरसाइकिलों के चेसिस व अन्य पार्ट्स बरामद किए गए हैं। चोरी की बाइक और उनके पार्ट्स को बेचने के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
चोरी की बाइक खोलकर बेचते थे पार्ट्स
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों को खोलकर उनके पार्ट्स अलग करता था। बरामद सामग्री में चेसिस, टंकी, पैनल, टूल बॉक्स, वायर, फेयरिंग, बैक मडगार्ड, इंजन के हिस्से, मीटर और अन्य सामान शामिल हैं। बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर प्लस, हीरो पैशन प्रो और टीवीएस अपाचे सहित अन्य मोटरसाइकिलें शामिल हैं। कुछ वाहनों के नंबर और चेसिस-इंजन नंबर मिटाए गए थे।
यह भी पढें- Ajmer News: खेत की खुदाई में मिले खजाने पर चोरों ने किया हाथ साफ, सात आरोपी गिरफ्तार, 1.25 करोड़ का माल बरामद
तकनीकी सहायता से पुलिस पहुंची आरोपियों तक
दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा के सुपरविजन और सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू भवानी सिंह के निर्देशन में शिवदासपुरा थानाधिकारी राजेश गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी सहायता के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों और बाइक व पार्ट्स को बेचने वाले लोगों के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस को गिरोह से जुड़ी और वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जनता से किए हर वादे को पूरा कर रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान में कूलर से करंट लगने से एक साल की मासूम समेत तीन बहनों की मौत

Aaj Ka Mausam: 15 अगस्त और हरियाली तीज पर खुशनुमा रहेगा राजस्थान का मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट


