जयपुर पुलिस कांस्टेबल वर्दी में बना देवदूत, आग में फंसी थी 7 जिंदगियां, बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर बचाई जान
राजस्थान की राजधानी जयपुर में देर रात एक फ्लैट में आग लगी। पूरे फ्लोर पर धुंआ-धुंआ हो गया। दो फ्लैटों में कुल 7 लोग फंसे हुए थे। एक बुजुर्ग महिला भी उनमें शामिल थी जो तेजी से नीचे उतरने में सक्षम नहीं थी। इसी बीच मौके पर…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान की राजधानी जयपुर में देर रात एक फ्लैट में आग लगी। पूरे फ्लोर पर धुंआ-धुंआ हो गया। दो फ्लैटों में कुल 7 लोग फंसे हुए थे। एक बुजुर्ग महिला भी उनमें शामिल थी जो तेजी से नीचे उतरने में सक्षम नहीं थी। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस के एक कांस्टेबल ने महिला को गोद में उठाकर नीचे उतारा जिसका वीडियो भी सामने आया।
जयपुर: जयपुर पुलिस का एक सिपाही आधी रात को फरिश्ता बन गया। रात डेढ बजे एक फ्लैट में आग लगी थी तो पूरे फ्लोर पर धुआं फैल गया। दो फ्लैटों में कुल 7 लोग फंसे हुए थे। कांस्टेबल सुरेश चंद शेरावत ने अपनी जान की परवाह किए बगैर 7 लोगों की जान बचा ली। सुरेश के इस कारनामे की पूरे जयपुर में चर्चाएं हो रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी कॉल करके सुरेश की हिम्मत की दाद दे रहे हैं।
पहले जानिए कौन है यह कांस्टेबल जो बना फरिश्ता
7 लोगों की जिंदगी बचाने वाले कांस्टेबल का पूरा नाम सुरेश चंद शेरावत है। वे जयपुर के कालवाड़ रोड स्थित माचवा गांव के रहने वाले हैं। वर्ष 2013 में वे पुलिस में भर्ती हुए थे। पिछले दो साल से वे जयपुर आयुक्तालय के वैशाली नगर थाने में तैनात हैं। सोमवार रात को सुरेश शेरावत की ड्यूटी डायल 112 वाहन में थी। रात डेढ बजे जब आग की सूचना मिली तो सुरेश देवदूत बन गए।
महज 3 मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस
कांस्टेबल सुरेश चंद शेरावत ने बताया कि सोमवार रात डेढ बजे वह साथी सिपाही छितरमल के साथ डायल 112 में ड्यूटी पर थे। रात करीब डेढ बजे खातीपुरा मोड के पास से गुजर रहे थे। उसी समय पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सिरसी रोड स्थित मुस्कान रेजिडेंसी के तीसरे फ्लोर पर आग लगी हुई है। सूचना मिलने के तुरंत बाद महज 3 मिनट में पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। मुस्कान रेजीडेंसी के बाहर लोगों की भीड़ जमा थी। लोगों ने बताया कि दो फ्लैट में लोग फंसे हुए हैं।
दो फ्लैटों में फंसे थे 7 लोग
मुस्कान रेजीडेंसी के तीसरे फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में आग लगी थी। उसका उपयोग गेस्ट हाउस के रूप में किया जा रहा था जहां तीन युवक ठहरे हुए थे। आग की वजह से फ्लैट में धुंआ भरा हुआ था। कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। पुलिसकर्मी सुरेश ने अपनी जान की परवाह किए बगैर उन तीन युवकों को फ्लैट से सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ देर बाद पता चला कि सामने वाले फ्लैट में 4 लोग फंसे हुए हैं।
डर के मारे फ्लैट बंद कर बैठा था परिवार
सुरेश चंद शेरावत ने बताया कि जिस फ्लैट में आग लगी। उसके ठीक सामने वाले फ्लैट में रहने वाले लोग डर गए थे। डर के मारे उन्होंने फ्लैट का गेट ही नहीं खोला। सुरेश ने आवाज देकर गेट खुलवाया और सभी लोगों को नीचे उतरने को कहा। इस फ्लैट में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी थी जो सीढ़ियों से पैदल चलने में असमर्थ थी। ऐसे में पुलिस कांस्टेबल सुरेश ने तुरंत बुजुर्ग महिला यशोदा जांगिड़ को गोद में उठाया और सीढ़ियां उतरने लगा।
बुजुर्ग महिला को गोद में लेकर तीसरी मंजिल से उतरा कांस्टेबल
सुरेश चंद शेरावत ने बड़ी बहादुरी का परिचय देते हुए बुजुर्ग महिला को गोद में उठाया और सीढ़ियों से होते हुए पूरे तीसरे मंजिल से नीचे तक आया। साथ ही अन्य लोगों को हाथ पकड़ कर नीचे उतरने में मदद करता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने कांस्टेबल की बहादुरी की खूब तारीफ की। एसीपी अनिल शर्मा ने भी सुरेश चंद को कॉल करके उसकी हिम्मत के लिए उसे बधाई दी।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


