अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री पर राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन, 7,800 URL और प्रोफाइल ब्लॉक - rajasthan police blocks 7800 urls in obscene content crackdown
अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री पर राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन, 7,800 URL और प्रोफाइल ब्लॉक राजस्थान पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री के प्रसार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ...और पढ़ें HighLights…

सौजन्य से:- Jagran
अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री पर राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन, 7,800 URL और प्रोफाइल ब्लॉक
राजस्थान पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री के प्रसार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ...और पढ़ें
HighLights
- राजस्थान पुलिस ने अश्लील सामग्री के खिलाफ साइबर कार्रवाई की।
- सोशल मीडिया से 7,800 यूआरएल और प्रोफाइल ब्लॉक किए गए।
- 15,326 मोबाइल नंबर और 100 से अधिक डिजिटल उपकरण भी रोके।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री के प्रसार के खिलाफ कार्रवाई की है। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े करीब 7,800 यूआरएल और प्रोफाइल ब्लॉक करवाए हैं।
पुलिस के अनुसार, बाल यौन शोषण सामग्री के प्रसार में इस्तेमाल किए जा रहे 15,326 मोबाइल नंबरों और 100 से अधिक डिजिटल उपकरणों को भी ब्लॉक करवाया गया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वीके सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी ऐसी सामग्री के प्रसार के लिए टेलीग्राम और डिस्कॉर्ड जैसे प्लेटफार्म पर पेड ग्रुप और चैनल बनाते हैं। इनमें लोग फर्जी पहचान के साथ जुड़कर आपत्तिजनक सामग्री का आदान-प्रदान करते हैं।
कई मामलों में सामग्री निजी संदेशों के जरिए भेजी जाती है, जबकि क्लाउड स्टोरेज पर सामग्री अपलोड कर उसके लिंक साझा किए जाते हैं। आरोपित पुलिस की निगरानी से बचने के लिए सोशल मीडिया पर कोडेड शब्दों और हैशटैग का भी इस्तेमाल करते हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

63 साल, 3 पीढ़ियां, दादा ने कराया केस अब पोते लड़ रहे, राजस्थान हाईकोर्ट ने भी भावुक टिप्पणी

Rajasthan boy forgets notebook, teacher thrashes him with stick; case filed

Rajasthan panchayat chunav: पंचायत चुनाव में चुनावी खर्च की लिमिट फाइनल, उम्मीदवारों के लिए नियम और शर्त जान लें


