होममनोरंजनबारिश का रेड अलर्ट: उत्तराखंड, यूपी, बिहार समेत 18 राज्यों में व्यापक पानी
मनोरंजन

बारिश का रेड अलर्ट: उत्तराखंड, यूपी, बिहार समेत 18 राज्यों में व्यापक पानी

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी, 126 सड़कें बंद, लैंडस्लाइड के कारण...

Dainik Bhaskar के अनुसार13 जुलाई 2026 को 07:05 am बजे
बारिश का रेड अलर्ट: उत्तराखंड, यूपी, बिहार समेत 18 राज्यों में व्यापक पानी

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- Haryana Rivers Flood Alert | Uttarakhand Red Alert, Bihar Orange Alert; Monsoon Slows

LIVE7 दिन में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून:अभी राजस्थान-गुजरात समेत कई राज्यों में कमजोर; यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट

- कॉपी लिंक

राजस्थान, गुजरात और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बीते 3-4 दिनों में कमजोर पड़ा मानसून 20 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगा। सैटेलाइट इमेज में पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के ऊपर घने बादल दिखाई दे रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, बांग्लादेश और पूर्वोत्तर के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।

मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 6-7 दिनों तक कई जगह अच्छी से भारी बारिश होने का अनुमान है।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 126 सड़कें बंद

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण कई जगह लैंडस्लाइड हुई है। 2 नेशनल हाईवे समेत 126 सड़कें बंद हैं। स्यानाचट्टी के पास ऋषिकेश-यमुनोत्री हाईवे रविवार को लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा।

हरियाणा में हिमाचल से आ रहे पानी के कारण यमुना और मारकंडा नदी में पानी बढ़ गया है। इससे कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। दिल्ली में बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार को यमुना नदी में नहाने गए 4 बच्चे तेज बहाव में बह गए।

देशभर से मौसम की 6 तस्वीरें…

देशभर के मौसम के बारे में जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

- राजस्थान में मानसून का पहला दौर थमने के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले करीब एक हफ्ते तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना कम है।

- जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश इलाकों में मौसम ड्राइ रहेगा। हालांकि, 14 और 15 जुलाई को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

- पूर्वी राजस्थान में भी अगले 5-6 दिनों तक मौसम ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

- मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक जोधपुर और बीकानेर संभाग में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के रियासी में सलाल बांध के कई गेट खोल दिए गए हैं। इसके बाद चिनाब नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।

- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सोमवार सुबह ठंडक और हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे की पतली परत पूरे शहर में फैल गई, जिससे कई इलाकों में विजिबिलिटी कम हो गई।

- कॉपी लिंक

प्रदेश के अलवर और भरतपुर समेत 9 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटों में बूंदी में 5 एमएम बारिश हुई है। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह ड्राय रहा।

रविवार को फलोदी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक रायपुर समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे में सरगुजा संभाग के कई इलाकों और बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। सबसे ज्यादा 10 मिमी बारिश खरोरा में दर्ज की गई।

राज्य में अब तक सामान्य से 21% कम बारिश हुई है। 1 जून से अब तक 252.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 320.6 मिमी होनी चाहिए थी। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर और सोनीपत समेत 9 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भिवानी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

आज प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 8 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि पांच जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

इससे पहले रविवार को गोरखपुर में सबसे ज्यादा 168 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां देर शाम तक कई इलाकों में जलभराव हो गया। बहराइच में 129 मिमी, अंबेडकर नगर में 125 मिमी और संतकबीर नगर में 109.6 मिमी बारिश हुई। 1 जून से 12 जुलाई तक प्रदेश में 158.8 मिमी बारिश हुई है, जो औसत से 17% कम है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने आज बिहार के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। भारतीय मौसम वेबसाइट विंडी.कॉम के मुताबिक, बादल बिहार से आगे बढ़ते हुए पूर्वोत्तर के राज्य में चला गया है। प्रदेश के ऊपर हल्के बादल हैं, जिसकी वजह से अगले 4 दिनों तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

राज्य में मानसून सीजन के दौरान अबतक 161.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि 301.5 मिमी होनी चाहिए थी। यानी, बिहार में अब भी 47 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

पंजाब के जालंधर में सुबह से बारिश हो रही है। मोहाली में रात के वक्त तेज बारिश हुई। आज पठानकोट और गुरदासपुर समेत 13 जिलों में बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

राज्य में कुछ स्थानों पर हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में औसतन 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

इससे पहले रविवार को हुई भारी बारिश से देहरादून के विकासनगर स्थित लखवाड़ हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के पास लैंडस्लाइड हो गया था। कई मशीनें मलबे में दब गई थीं। प्रदेश में 126 सड़कें बंद हो गई थीं। वहीं, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड के कारण यात्रा कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी थी। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

13 जुलाई

छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, असम, मेघालय, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और हिमाचल में भारी बारिश यलो अलर्ट है।

राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, पश्चिमी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, केरल और कर्नाटक में कोई चेतावनी नहीं है।

ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मौसम उमस भरा रहेगा। वहीं, आंध्रप्रदेश और तेलंगान में 70 से 80 किमी की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है।

14 जुलाई

बिहार, ईस्ट उत्तर प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय और हिमालय की तराई में बसे बंगाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है।

राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, पाकिस्तान बॉर्डर से लगे गुजरात और आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है।

- कॉपी लिंक

Topics:

- संभल में 20 मिनट झमाझम बारिश: 7 MM बारिश रिकॉर्ड, आसमान में बादल छाए, पूरे दिन बारिश का अलर्ट

- 22 जिलों में रेड अलर्ट: पूरे राज्य में आंधी-ठनके का अलर्ट, जमुई में ठनका से एक की जान गई

- चारधाम यात्रा: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट: उत्तरकाशी जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर, तैयारियां तेज

- सहरसा में मौसम बदलेगा, आंधी-बारिश का अलर्ट: किसानों को अलर्ट रहने की सलाह, बिजली गिरने की भी आशंका

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें