जयपुर में बिजली चोरों पर 7.18 करोड़ का असेसमेंट, 6 महीने में 1570 केस - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - ₹7.18 Crore Assessed Against Power Thieves In Jaipur, 1570 Cases In 6 Months जयपुर में बिजली चोरों पर 7.18 करोड़ का असेसमेंट, 6 महीने में 1570 केस - कॉपी लिंक जयपुर शहर में बिज…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- ₹7.18 Crore Assessed Against Power Thieves In Jaipur, 1570 Cases In 6 Months
जयपुर में बिजली चोरों पर 7.18 करोड़ का असेसमेंट, 6 महीने में 1570 केस
- कॉपी लिंक
जयपुर शहर में बिजली चोरी और बिजली के दुरुपयोग पर डिस्कॉम की विजिलेंस सख्त है। जनवरी से जून के बीच जयपुर सिटी नॉर्थ और साउथ सर्किल में विजिलेंस टीम ने 1570 जगह छापे मारकर वीसीआर भरीं। इनमें 611 बिजली चोरी और 959 बिजली के मिसयूज के मामले मिले। इन सभी प्रकरणों में करीब ₹7.18 करोड़ का असेसमेंट किया।
जयपुर डिस्कॉम विजिलेंस विंग के एडिशनल एसपी महेंद्र शर्मा के अनुसार, जयपुर सिटी नॉर्थ सर्किल में छह महीने में 1049 वीसीआर बनीं। इनमें 383 बिजली चोरी और 666 मिसयूज के मामले थे। इन पर ₹3.55 करोड़ का असेसमेंट किया। साउथ सर्किल में 521 वीसीआर में 228 चोरी और 293 मिसयूज के केस मिले। यहां असेसमेंट ₹3.64 करोड़ रहा यानी केस कम होने के बावजूद साउथ में वित्तीय असेसमेंट नॉर्थ से अधिक रहा। जनवरी-मार्च में 982 वीसीआर में 286 चोरी के मामले मिले। अप्रैल-जून में वीसीआर घटकर 588 रह गईं, लेकिन चोरी के केस बढ़कर 325 हो गए यानी दूसरी तिमाही में जांच कम होने के बावजूद चोरी के मामलों की संख्या बढ़ी यानी छह महीने में नॉर्थ सर्किल में औसतन हर दिन करीब 9 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं। लेकिन साउथ में कम कार्रवाई के बाद भी जुर्माना नॉर्थ की अपेक्षा काफी अधिक है।
वीसीआर क्या होती है: वीसीआर यानी विजिलेंस चेकिंग रिपोर्ट बिजली चोरी या अनधिकृत उपयोग पकड़े जाने पर विजिलेंस टीम मौके की स्थिति, मीटर, लोड और चोरी/मिसयूज के तरीके का रिकॉर्ड तैयार करती है। इसी रिपोर्ट के आधार पर पेनल्टी असेसमेंट और आगे की कार्रवाई होती है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


