होमराजनीतिभारतीय वन सेवा में बड़ा फेरबदल, 69 IFS के तबादले, 14 को एडिशनल चार्ज
राजनीति

भारतीय वन सेवा में बड़ा फेरबदल, 69 IFS के तबादले, 14 को एडिशनल चार्ज

भारतीय वन सेवा में बड़ा फेरबदल, 69 IFS के तबादले, 14 को एडिशनल चार्ज पिछले 3 साल में यह पहला मौका है जब राज्य सरकार की ओर से भारतीय वन सेवा ने इतने बड़े स्तर पर तबादले किए गए. Published : August 11, 2026 at 8:32 AM IST ज…

ETV Bharat के अनुसार11 अगस्त 2026 को 03:15 am बजे
भारतीय वन सेवा में बड़ा फेरबदल, 69 IFS के तबादले, 14 को एडिशनल चार्ज

सौजन्य से:- ETV Bharat

भारतीय वन सेवा में बड़ा फेरबदल, 69 IFS के तबादले, 14 को एडिशनल चार्ज

पिछले 3 साल में यह पहला मौका है जब राज्य सरकार की ओर से भारतीय वन सेवा ने इतने बड़े स्तर पर तबादले किए गए.

Published : August 11, 2026 at 8:32 AM IST

जयपुर : राज्य सरकार ने देर रात भारतीय वन सेवा में बड़े स्तर पर फिर बदलाव करते हुए 69 आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इनमें 34 आईएफएस को पदोन्नति के साथ महीने बाद फील्ड पोस्टिंग दी गई है. इनमें 12 डीएफओ को सीएफ और 22 आरएफएस से आईएफएस बनाए गए हैं. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं. इनमें अर्जित बनर्जी को हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स से प्रधान मुख्य वन संरक्षक और हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स राजस्थान के पद पर लगाया गया है. इनके कार्यभार में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

तबादला सूची को लेकर पिछले कई दिनों से सरकार में उच्च स्तर पर मंथन चल रहा था. पिछले 3 साल में यह पहला मौका है जब राज्य सरकार की ओर से भारतीय वन सेवा ने इतने बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं. तबादलों को लेकर सचिवालय के गलियारों में चर्चाएं भी खूब हैं. इधर, एपीओ चल रहे शशि शंकर को भी फील्ड पोस्टिंग दी गई है. उन्हें वन संरक्षक वन्य जीव जोधपुर लगाया गया है. इसके अलावा एपीओ चल रहे अक्षय जैन को भी सहायक वन संरक्षक भरतपुर के पद पर लगाया गया है.

इन प्रमुख अधिकारियों के हुए तबादले

- अनुराग भारद्वाज- प्रधान मुख्य संरक्षक आईटी राजस्थान जयपुर

- वेंकटेश शर्मा- अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर

- उदय शंकर- अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर

- राजेश गुप्ता- अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एनटीएफटी उत्पादन जयपुर

- विजय एन- मुख्य वन संरक्षक संस्थापन जयपुर

- अनूप के आर -मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव इको टूरिज्म जयपुर

- रूप नारायण मीणा- मुख्य वन संरक्षक कोटा

- महेश गुप्ता- मुख्य वनसंरक्षक अजमेर

- हनुमान राम- मुख्य वन संरक्षक बाह्य सहायता परियोजना जयपुर

- टी मोहन राज- वन संरक्षक वन्य जीव कोटा और निदेशक मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व कोटा लगाया गया है.

इन्हें दिया गया अतिरिक्त कार्यभार

- शिखा मेहरा -प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड

- अनुराग भारद्वाज- अध्यक्ष राजस्थान जैव विविधता मंडल जयपुर

- उदय शंकर- अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशिक्षण जयपुर

- राजेश गुप्ता- अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर

- टी जे कविथा- सीईओ कैंप जयपुर

- विजय एन- मुख्यमंत्री संरक्षक मुख्यालय जयपुर

- सुनील -मुख्य वन संरक्षक उदयपुर

- टी मोहन राज- मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव कोटा

- आशुतोष ओझा- मुख्य वन संरक्षक आईटी और गवर्नेंस जयपुर

- अजय चित्तौड़ा- मुख्य वन संरक्षक जोधपुर

- अशोक कुमार महरिया -संयुक्त परियोजना निदेशक आयोजन और कार्यान्वयन जयपुर

- सुदर्शन शर्मा- वन संरक्षक कैंप जयपुर

- आशीष व्यास -उपवन संरक्षक वन्य जीव चिड़ियाघर जयपुर.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें