होमक्राइमराजस्थान में पुलिस ट्रांसफर: कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए 654 पुलिसकर्मियों में बड़ा बदलाव
क्राइम

राजस्थान में पुलिस ट्रांसफर: कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए 654 पुलिसकर्मियों में बड़ा बदलाव

राजस्थान के अजमेर जिले में 654 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें 17 थाना प्रभारी, 15 सब इंस्पेक्टर और 122 एएसआई शामिल हैं। इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था में सुधार और प्रशासनिक कार्यों में गति लाने की कवायद माना जा रहा है।

Dainik Bhaskar के अनुसार12 जुलाई 2026 को 04:06 am बजे
राजस्थान में पुलिस ट्रांसफर: कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए 654 पुलिसकर्मियों में बड़ा बदलाव

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Ajmer Police Transfer | 654 Cops Shifted SP Order

अजमेर में 654 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:17 थाना प्रभारी, 15 एसआई, 122 एएसआई और 500 कॉन्स्टेबल बदले, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

- कॉपी लिंक

अजमेर जिले के पुलिस महकमे में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने एक साथ 654 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

इनमें 17 थाना अधिकारी (इंस्पेक्टर), 15 सब इंस्पेक्टर, 122 एएसआई और 500 कॉन्स्टेबल शामिल हैं।

आदेश के अनुसार सभी कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से नए पदभार स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को भी बदला गया है।

17 थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी

तबादला सूची के अनुसार भवानी सिंह को मदनगंज, नरपतराम बाना को किशनगढ़, रोशन सामरिया को गेगल, अशोक विष्णु को पुष्कर, करण सिंह को नसीराबाद सिटी, राधेश्याम चौधरी को नसीराबाद सदर, जयवंत सिंह को श्रीनगर, हरीश चौधरी को मांगलियावास, जगदीश प्रसाद को केकड़ी शहर, मुकेश चौधरी को केकड़ी सदर, सुरेंद्र सिंह को भिनाय, ओमप्रकाश मीना को आदर्श नगर, पारुल यादव को महिला थाना, अनिल कुमार शर्मा को अपराध शाखा, पुरखाराम को साइबर थाना तथा कल्पना राठौड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध एवं अनुसंधान) कार्यालय में लगाया गया है।

15 सब इंस्पेक्टर भी बदले

सब इंस्पेक्टर स्तर पर बनवारी मीणा को सावर, नाहर सिंह मीणा को सराना, जगदीश प्रसाद को बोराडा, राजेश कुमार भादवा को अलवर गेट, दुर्गा लाल मीणा को सरवाड़, रामप्रसाद मीणा को भिनाय, नरेंद्र सिंह को नसीराबाद सदर, करण सिंह को केकड़ी शहर, रूप सिंह को केकड़ी सदर, गोविंद कुमार को कार्य प्रणाली शाखा, नारायण सिंह को मदनगंज, राजमल को अरांई, अर्जुन लाल को सिविल लाइंस और दिलीप कुमार को अपराध शाखा भेजा गया है।

पुलिस महकमे में हुए इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने की कवायद माना जा रहा है। इसके अलावा 122 एएसआई और 500 कॉन्स्टेबलों की अलग-अलग ट्रांसफर लिस्ट भी जारी की गई है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें