61 इंस्पेक्टरों के तबादले, जयपुर कमिश्नरेट से एक को हटाया, पांच लगाए - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - 61 Inspectors Transferred, One Removed From Jaipur Commissionerate, Five Posted 61 इंस्पेक्टरों के तबादले, जयपुर कमिश्नरेट से एक को हटाया, पांच लगाए - कॉपी लिंक जयपुर | पुलिस म…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- 61 Inspectors Transferred, One Removed From Jaipur Commissionerate, Five Posted
61 इंस्पेक्टरों के तबादले, जयपुर कमिश्नरेट से एक को हटाया, पांच लगाए
- कॉपी लिंक
जयपुर | पुलिस मुख्यालय ने बुधवार रात को इंस्पेक्टर की तबादला सूची जारी करते हुए 61 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए। जयपुर कमिश्नरेट से 1 इंस्पेक्टर को हटाकर 5 नए लगाए हैं। अब तक इंस्पेक्टरों के तबादलों की 3 सूची जारी हो चुकी।
एडीजी कार्मिक बीजू जॉर्ज जोसफ की तरफ जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर मानवेन्द्र सिंह चौहान को जयपुर कमिश्नरेट से अजमेर रेंज भेज दिया। इसी तरह इंस्पेक्टर इन्द्रराज सिंह, सरोज मीणा, यशवंत सिंह यादव, भूपेन्द्र सिंह व हितेश शर्मा को जयपुर कमिश्नरेट में लगाया है। 5 इंस्पेक्टरों को एटीएस, एसओजी व एएनटीएफ में लगाया है।
इसी तरह अजमेर रेंज में 7, बीकानेर रेंज में 5, भरतपुर रेंज में 1, जयपुर रेंज में 12, जोधपुर रेंज में 5, कोटा रेंज में 4, उदयपुर रेंज में 9, जोधपुर कमिश्नरेट-जीआरपी रेंज में 3-3 और सीआईडी-सीबी में 2 इंस्पेक्टर लगाए है। इस सूची में एक इंस्पेक्टर मदनलाल का लीगल सेल से कोटा रेंज किया गया तबादला स्वास्थ्य कारणों के चलते निरस्त कर दिया। अब जल्द ही जयपुर कमिश्नरेट के एसएचओ बदले जाएंगे। इसके बाद कमिश्नरेट के अधिकारियों ने तैयारियों शुरू कर ली।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


