होम›राजनीति›राजस्थान: जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में री-पोलिंग; कहां कितना पड़ा वोट? पढ़िए शाम 6 बजे तक का आंकड़ा
राजनीति

राजस्थान: जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में री-पोलिंग; कहां कितना पड़ा वोट? पढ़िए शाम 6 बजे तक का आंकड़ा

राजस्थान: जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में री-पोलिंग; कहां कितना पड़ा वोट? पढ़िए शाम 6 बजे तक का आंकड़ा 14 सितंबर को हुई मतगणना के दौरान EVM में तकनीकी खराबी के कारण इन 10 बूथों के वोटों की गिनती पूरी नहीं हो सकी थी। राज…

Amar Ujala के अनुसार16 सितंबर 2026 को 04:04 pm बजे
राजस्थान:  जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में री-पोलिंग; कहां कितना पड़ा वोट? पढ़िए शाम 6 बजे तक का आंकड़ा

सौजन्य से:- Amar Ujala

राजस्थान: जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में री-पोलिंग; कहां कितना पड़ा वोट? पढ़िए शाम 6 बजे तक का आंकड़ा

14 सितंबर को हुई मतगणना के दौरान EVM में तकनीकी खराबी के कारण इन 10 बूथों के वोटों की गिनती पूरी नहीं हो सकी थी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अब दोबारा मतदान कराया गया है। किस बूथ पर कितना मतदान हुआ, पूरी जानकारी आंकड़ों में देखें।

विस्तार

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में EVM में तकनीकी गड़बड़ी के कारण बुधवार को जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के 10 बूथों पर दोबारा मतदान कराया गया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला। अब इन बूथों पर डाले गए वोटों की गिनती के बाद अटके हुए परिणाम जारी किए जाएंगे।

जयपुर में सबसे ज्यादा पांच बूथों पर री-पोलिंग हुई। ये बूथ वार्ड 9, 18, 25 और 34 में थे। पांचों बूथों पर कुल 6,253 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 4,372 ने मतदान किया। यहां कुल मतदान 69.92 प्रतिशत रहा।

यह भी पढें- हद है: हरिद्वार गई राजस्थान की महिला का AI से बनाया अश्लील वीडियो, पीड़िता पहुंची थाने, जानें आगे क्या हुआ?

वार्डवार देखें तो वार्ड 9 में 73.22 प्रतिशत, वार्ड 18 में 72 प्रतिशत, वार्ड 25 में 81.63 प्रतिशत और वार्ड 34 में 61.24 प्रतिशत मतदान हुआ। इन बूथों की मतगणना 17 सितंबर को होगी।

जोधपुर नगर निगम के वार्ड 50 के बूथ नंबर 338 पर दोबारा मतदान हुआ। यहां 1,025 मतदाताओं में से 742 ने वोट डाला। मतदान प्रतिशत 72.39 रहा। इस बूथ की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे होगी।

कोटा नगर निगम के तीन अलग-अलग वार्डों के तीन बूथों पर भी री-पोलिंग कराई गई। शाम 6 बजे मतदान खत्म होने तक इन बूथों पर कुल 76.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, कोटा जिले की सुकेत नगरपालिका के वार्ड 4 के एक बूथ पर दोबारा मतदान हुआ। यहां शाम 6 बजे तक 77.15 प्रतिशत वोट पड़े।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें