राजस्थान से अंतरराज्यीय हथियार तस्कर की गिरफ्तारी, पुलिस ने छीनी अवैध हथियार
राजस्थान के मुकेश कुमार उर्फ मुक्कु को उनके 6 पिस्टल, 9 मैगजीन और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ 7 गंभीर अपराध दर्ज हैं।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Mhow
- Rajasthan Criminal Arrested In Mhow With Illegal Weapons | Crime News
6 पिस्टल-9 मैगजीन के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:राजस्थान का शातिर अपराधी महू में पकड़ाया; खरगोन से खरीदे हथियार, सप्लाई की तैयारी में था
- कॉपी लिंक
महू की किशनगंज पुलिस ने मंगलवार को 32 बोर की 6 देशी पिस्टल और 9 मैगजीन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान निवासी मुकेश कुमार उर्फ मुक्कु (28) है, जो अवैध हथियारों की तस्करी के लिए कैरियर का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी से हथियारों स
देर रात पुलिस को देखकर भाग रहा था
पुलिस ने बताया कि सोमवार (10 अगस्त) की देर रात करीब 3 बजे संदिग्ध हालत में घूम रहे मुकेश को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके लाल-काले बैग की तलाशी लेने पर 32 बोर की 6 पिस्तौलें, 9 मैगजीन और एक मोबाइल बरामद हुआ।
खरगोन के सिकलीगर से 70 हजार में खरीदे थे हथियार
कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह खेप खरगोन जिले के सिगनूर निवासी सिकलीगर उपकार सिंह चावला से 70 हजार रुपए में खरीदी थी। यह डिलीवरी वह अपने साथी सतपाल नायक को देने जा रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी इससे पहले भी दो बार हथियारों की सप्लाई कर चुका है।
आरोपी पर दर्ज हैं 7 गंभीर अपराध, दो साथी फरार
गिरफ्तार आरोपी मुकेश के खिलाफ राजस्थान और पंजाब में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में मुख्य सप्लायर उपकार सिंह चावला और खरीदार सतपाल नायक फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। कार्रवाई में किशनगंज थाना प्रभारी अमित कुमार व उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


