बांसवाड़ा में 6 नए सीआई ट्रांसफर कर लगाए: 6 को दूसरे जिलों में भेजा; प्रदेश में 57 पुलिस निरीक्षक बदले - Banswara News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Banswara - Rajasthan Police Transfer | 57 Inspectors Shifted, 7 New In Banswara बांसवाड़ा में 6 नए सीआई ट्रांसफर कर लगाए:6 को दूसरे जिलों में भेजा; प्रदेश में 57 पुलिस निरीक्षक बदले - क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Banswara
- Rajasthan Police Transfer | 57 Inspectors Shifted, 7 New In Banswara
बांसवाड़ा में 6 नए सीआई ट्रांसफर कर लगाए:6 को दूसरे जिलों में भेजा; प्रदेश में 57 पुलिस निरीक्षक बदले
- कॉपी लिंक
उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने प्रशासनिक आधार पर 57 पुलिस निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत बांसवाड़ा जिले में सात नए सीआई तैनात किए गए हैं, जबकि यहां कार्यरत पांच निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है।
आईजी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना जॉइनिंग समय लिए तुरंत नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं, वहीं संबंधित एसपी को भी उन्हें तत्काल कार्यमुक्त कर जॉइनिंग रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।
ये अधिकारी बांसवाड़ा आए आदेश के अनुसार तेजू सिंह (उदयपुर), हिम्मत बुनकर (सलूम्बर), दीप सिंह (जोधपुर रेंज, पदस्थापन की प्रतीक्षा में), मिठूलाल मेघवाल (पीटीएस खैरवाड़ा, पदस्थापन की प्रतीक्षा में), सुरेन्द्र सिंह (अजमेर रेंज, पदस्थापन की प्रतीक्षा में) और रमेश कुमार (बीकानेर रेंज, पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को बांसवाड़ा लगाया गया है।
छ निरीक्षकों का हुआ तबादला बांसवाड़ा से बुद्धाराम और देवीलाल को उदयपुर, रमेश लाल व तेजसिंह को डूंगरपुर तथा योगेन्द्र व्यास और महेन्द्र सिंह को सलूम्बर भेजा गया है।
तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश आईजी के आदेश में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी बिना जॉइनिंग समय का उपयोग किए तुरंत नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। जिला पुलिस अधीक्षकों को भी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर उनकी जॉइनिंग की सूचना भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


