राजस्थान-प्राइवेट बस ने 6 लोगों को टक्कर मारी, 4 मौत: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु चपेट में आए, बारिश-फिसलन के कारण हादसे की आशंका - jhalawar News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jhalawar - Jhalawar Road Accident | Bhimsagar Patlapir Bus Collision News राजस्थान-प्राइवेट बस ने 6 लोगों को टक्कर मारी, 4 मौत:दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु चपेट में आए, बारिश-फिसलन के कार…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jhalawar
- Jhalawar Road Accident | Bhimsagar Patlapir Bus Collision News
राजस्थान-प्राइवेट बस ने 6 लोगों को टक्कर मारी, 4 मौत:दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु चपेट में आए, बारिश-फिसलन के कारण हादसे की आशंका
- कॉपी लिंक
झालावाड़ के पातला पीर धार्मिक स्थल के पास शनिवार (15 अगस्त) रात प्राइवेट बस ने सड़क किनारे खड़े 6 श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। सभी दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। हादसे में 3 घायलों ने रात को ही इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
एक घायल की मौत आज सुबह हुई है। वहीं, 2 की हालत अब भी गंभीर है। आशंका है कि बस बारिश-फिसलन के कारण ढलान पर बेकाबू हो गई थी। हालांकि, पुलिस ने घटना के कारणों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
सबसे पहले देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS
3 रामगंजमंडी और एक कोटा का रहने वाला था
सारोला थाना पुलिस के अनुसार हादसे में रामगंजमंडी (कोटा) के रहने वाले हामिद खान, तालिब, रेहान (20) और गोविंद नगर कोटा के रहने वाले अल्फेज (25) की मौत हुई है।
हामिद खान को खानपुर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वहीं, अन्य 5 घायलों को झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में एडिमट कराया गया था।
आरोपी ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश, लेकिन फरार
एक मृतक के परिजन इमरान ने बताया कि पातलापीर में यहां पिकनिक मना कर सभी लोग वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक निजी बस तेज रफ्तार से वहां आई और लोगों को कुचलते हुए निकल गई।
हादसे के बाद लोगों ने बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर कुछ दूरी पर बस रोककर मौके से फरार हो गया। इमरान ने प्रशासन से मांग की कि हादसे के मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
बारिश-फिसलन के कारण एक्सीडेंट की आशंका
पुलिस के अनुसार जिस बस से हादसा हुआ वो भी पातला पीर में श्रद्धालुओं को लेकर आई थी। रात करीब आठ बजे धार्मिक स्थल से वापस लौटते समय बस बेकाबू हो गई। आशंका है बारिश और फिसलन के कारण ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया था। हाालंकि, अभी हादसे को लेकर जांच की जा रही है।
….
ये खबर भी पढ़िए…
बोलेरो कैंपर में पीछे खड़े 2-युवकों के सिर फटे, मौत:1 गंभीर हालत में अजमेर रेफर; रेलवे ओवरब्रिज से पहले लगे बैरियर से टकराए सिर
डीडवाना-कुचामन जिले में बोलेरो कैंपर में पीछे खड़े 3 युवकों के सिर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) से पहले लगे लोहे के बैरियर से टकरा गए। पूरी खबर पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


