जयपुर: सिर्फ 6 कमरे में चल रहा 3500 छात्रों वाला सरकारी कॉलेज, नाराज स्टूडेंट्स ने जड़ा ताला
जयपुर: सिर्फ 6 कमरे में चल रहा 3500 छात्रों वाला सरकारी कॉलेज, नाराज स्टूडेंट्स ने जड़ा ताला छात्रों का कहना है कि पुराने भवन में पढ़ाई के लिए पर्याप्त जगह नहीं है. कॉलेज में करीब 3640 छात्रों की स्वीकृत संख्या है, जबकि…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर: सिर्फ 6 कमरे में चल रहा 3500 छात्रों वाला सरकारी कॉलेज, नाराज स्टूडेंट्स ने जड़ा ताला
छात्रों का कहना है कि पुराने भवन में पढ़ाई के लिए पर्याप्त जगह नहीं है. कॉलेज में करीब 3640 छात्रों की स्वीकृत संख्या है, जबकि पढ़ाई के लिए महज 6 कमरे उपलब्ध हैं.
राजधानी जयपुर में गांधी नगर सर्किल स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को अपनी तमाम मांगों को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया है. बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए. इस दौरान छात्रों ने कुछ देर के लिए कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया. गेट पर ताला लगने से कॉलेज का स्टाफ अंदर ही फंस गया. वहीं छात्रों ने प्रिंसिपल को बाहर घेर लिया और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की.
छात्रों का मुख्य मुद्दा कॉलेज के नए भवन में शिफ्टिंग को लेकर है. छात्रों के मुताबिक राजकीय महाविद्यालय जयपुर के नए भवन का निर्माण इसी प्रोजेक्ट में शामिल था. इसके लिए RSRDC की ओर से टेंडर जारी किया गया था. साल 2022 में निर्माण कार्य शुरू हुआ और 2024 तक प्रोजेक्ट पूरा हो गया. इसमें राजकीय महाविद्यालय का नया भवन भी तैयार हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद कॉलेज को अब तक नए भवन में शिफ्ट नहीं किया गया है.
पुराने भवन में नहीं है पर्याप्त जगह- छात्र
छात्रों का कहना है कि पुराने भवन में पढ़ाई के लिए पर्याप्त जगह नहीं है. कॉलेज में करीब 3640 छात्रों की स्वीकृत संख्या है, जबकि पढ़ाई के लिए महज 6 कमरे उपलब्ध हैं. छात्रों के मुताबिक इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के लिए इतनी कम जगह होने से कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं. उनका कहना है कि इसका सीधा असर पढ़ाई और उनके भविष्य पर पड़ रहा है.
छात्रों की मांगें सुनीं गईं- प्रिंसिपल
कॉलेज प्रिंसिपल रविकांत शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले भी छात्रों से बातचीत की गई थी और उनकी मांगें सुनी गई थीं. छात्रों की बातचीत एडिशनल कमिश्नर से भी कराई गई थी. एडिशनल कमिश्नर दो दिन पहले कॉलेज पहुंचे थे और छात्रों को समाधान का आश्वासन दिया गया था.
हालांकि मांगों का समाधान नहीं होने पर छात्रों ने आज फिर धरना शुरू कर दिया. छात्रों ने सरकार और संबंधित विभाग से कॉलेज को तत्काल नए भवन में शिफ्ट करने और पूरे भवन का महाविद्यालय को हस्तांतरण करने की मांग की है. मांग पूरी नहीं होने पर छात्रों ने कक्षाओं के लगातार बहिष्कार और आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है.
ये भी पढ़ें: 'नॉर्थ कोरिया जैसे हो रहे देश के हालात', BJP पर भड़के पूर्व CM अशोक गहलोत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


