होमबिज़नेसविदेशी पर्यटकों को रास आ रहा जयपुर, 6 महीने में राजस्थान घूमने आए 10.92 करोड़ टूरिस्ट
बिज़नेस

विदेशी पर्यटकों को रास आ रहा जयपुर, 6 महीने में राजस्थान घूमने आए 10.92 करोड़ टूरिस्ट

विदेशी पर्यटकों को रास आ रहा जयपुर, 6 महीने में राजस्थान घूमने आए 10.92 करोड़ टूरिस्ट पर्यटन विभाग की ओर से जारी जनवरी-जून 2026 के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कुल 10,91,? पर्यटक यात्राएं दर्ज हुईं, जिनमें 10,83,59,405…

Hindustan के अनुसार25 अगस्त 2026 को 01:56 pm बजे
विदेशी पर्यटकों को रास आ रहा जयपुर, 6 महीने में राजस्थान घूमने आए 10.92 करोड़ टूरिस्ट

सौजन्य से:- Hindustan

विदेशी पर्यटकों को रास आ रहा जयपुर, 6 महीने में राजस्थान घूमने आए 10.92 करोड़ टूरिस्ट

पर्यटन विभाग की ओर से जारी जनवरी-जून 2026 के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कुल 10,91,? पर्यटक यात्राएं दर्ज हुईं, जिनमें 10,83,59,405 घरेलू और 8,44,696 विदेशी पर्यटक यात्राएं शामिल हैं।

राजस्थान घूमने वालों के लिए साल 2026 की पहली छमाही बेहद खास रही। जनवरी से जून के बीच प्रदेश में 10.92 करोड़ पर्यटक यात्राएं दर्ज की गईं। इनमें घरेलू पर्यटकों की संख्या इतनी ज्यादा रही कि राजस्थान का पर्यटन बाजार लगभग पूरी तरह देशी सैलानियों के भरोसे नजर आया। वहीं विदेशी पर्यटकों की पसंद में जयपुर सबसे आगे रहा।

पर्यटन विभाग की ओर से जारी जनवरी-जून 2026 के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कुल 10,91,? पर्यटक यात्राएं दर्ज हुईं, जिनमें 10,83,59,405 घरेलू और 8,44,696 विदेशी पर्यटक यात्राएं शामिल हैं। कुल पर्यटन यात्राओं में घरेलू पर्यटकों की हिस्सेदारी करीब 99.2 प्रतिशत, जबकि विदेशी पर्यटकों की हिस्सेदारी करीब 0.8 प्रतिशत रही।

यानी राजस्थान में हर एक विदेशी पर्यटक यात्रा के मुकाबले करीब 128 घरेलू पर्यटक यात्राएं दर्ज हुईं। आंकड़े साफ बताते हैं कि राजस्थान के पर्यटन कारोबार की सबसे बड़ी ताकत घरेलू सैलानी हैं। धार्मिक स्थल हों या किले-महल, वन्यजीव हों या रेगिस्तान—देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग राजस्थान घूमने पहुंच रहे हैं।

घरेलू पर्यटकों में सीकर ने जयपुर को भी पीछे छोड़ा

घरेलू पर्यटकों की पसंद ने इस बार दिलचस्प तस्वीर पेश की है। पारंपरिक पर्यटन केंद्रों के बजाय सीकर सबसे आगे रहा। जनवरी से जून के बीच सीकर में 1,56,18,987 घरेलू पर्यटक यात्राएं दर्ज हुईं।

दूसरे नंबर पर चित्तौड़गढ़ रहा, जहां 1,33,75,121 घरेलू पर्यटक यात्राएं दर्ज की गईं। वहीं जैसलमेर में 1,18,34,038 यात्राएं दर्ज हुईं।

घरेलू पर्यटकों की पसंद में प्रमुख जिलों की स्थिति इस तरह रही—

* सीकर – 1,56,18,987

* चित्तौड़गढ़ – 1,33,75,121

* जैसलमेर – 1,18,34,038

* अजमेर – 99,28,270

* जयपुर – 81,49,183

* करौली – 64,00,913

* सवाई माधोपुर – 61,88,159

* सिरोही – 61,13,562

* उदयपुर – 47,61,432

* चूरू – 34,08,523

सीकर और करौली की मजबूत मौजूदगी बताती है कि धार्मिक पर्यटन राजस्थान में बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है। चित्तौड़गढ़ की ऐतिहासिक विरासत, जैसलमेर का रेगिस्तानी आकर्षण और सवाई माधोपुर का वन्यजीव पर्यटन भी देशी सैलानियों को खूब खींच रहा है।

विदेशी सैलानियों के दिल में जयपुर

घरेलू पर्यटकों की तस्वीर से इतर विदेशी सैलानियों की पहली पसंद जयपुर रही। जनवरी से जून के बीच जयपुर में 2,56,293 विदेशी पर्यटक यात्राएं दर्ज की गईं। यह राजस्थान में दर्ज कुल विदेशी पर्यटक यात्राओं का करीब 30 प्रतिशत है।

विदेशी पर्यटकों के मामले में उदयपुर दूसरे नंबर पर रहा। यहां 1,84,045 विदेशी पर्यटक यात्राएं दर्ज हुईं। इसके बाद जोधपुर, जैसलमेर और सवाई माधोपुर का नंबर आया।

प्रमुख जिलों में विदेशी पर्यटक यात्राएं—

* जयपुर – 2,56,293

* उदयपुर – 1,84,045

* जोधपुर – 82,846

* जैसलमेर – 66,433

* सवाई माधोपुर – 38,542

* अजमेर – 36,406

* दौसा – 36,116

* पाली – 28,982

* झुंझुनूं – 23,567

* बीकानेर – 22,215

उदयपुर की हिस्सेदारी भी करीब 22 प्रतिशत रही। यानी विदेशी पर्यटकों के लिए राजस्थान का मतलब अब भी मुख्य रूप से जयपुर के महल-किले, उदयपुर की झीलें, जोधपुर की विरासत और जैसलमेर का रेगिस्तान है।

देशी सैलानियों ने बदली राजस्थान पर्यटन की तस्वीर

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक मार्केटिंग अजय शर्मा के अनुसार पहली छमाही के आंकड़े राजस्थान की पर्यटन क्षमता की व्यापक तस्वीर पेश करते हैं। घरेलू पर्यटक धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, वन्यजीव और मरु पर्यटन स्थलों तक पहुंच रहे हैं, जबकि विदेशी सैलानी प्रमुख हेरिटेज और कल्चरल सर्किट के साथ चुनिंदा वन्यजीव और ग्रामीण पर्यटन स्थलों को पसंद कर रहे हैं।

कुल मिलाकर 2026 की पहली छमाही के आंकड़े राजस्थान के पर्यटन की बदलती तस्वीर दिखाते हैं। विदेशियों के लिए जयपुर सबसे बड़ा आकर्षण है, तो घरेलू पर्यटकों ने सीकर, चित्तौड़गढ़ और जैसलमेर जैसे जिलों को भी पर्यटन के नक्शे पर और मजबूत कर दिया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें