होमक्राइमराजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 57 ASP के तबादले, जयपुर से SOG और जिलों तक बदली जिम्मेदारियां
क्राइम

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 57 ASP के तबादले, जयपुर से SOG और जिलों तक बदली जिम्मेदारियां

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 57 ASP के तबादले, जयपुर से SOG और जिलों तक बदली जिम्मेदारियां राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए। जयपुर कमिश्नरेट, एसओजी, सीआई…

Amar Ujala के अनुसार19 अगस्त 2026 को 09:54 am बजे
राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 57 ASP के तबादले, जयपुर से SOG और जिलों तक बदली जिम्मेदारियां

सौजन्य से:- Amar Ujala

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 57 ASP के तबादले, जयपुर से SOG और जिलों तक बदली जिम्मेदारियां

राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए। जयपुर कमिश्नरेट, एसओजी, सीआईडी-सीबी, आरएसी, एसडीआरएफ और विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां दी गईं।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

जयपुर। राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान पुलिस सेवा के 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादले और पदस्थापन किए हैं। वरिष्ठ शासन उप सचिव (पुलिस) रत्नेश कुमार शर्मा की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सूची में जयपुर कमिश्नरेट के अलावा एसओजी, सीआईडी-सीबी, महिला अपराध अनुसंधान सेल, त्वरित अनुसंधान सेल, आरएसी, एसडीआरएफ, पुलिस मुख्यालय और विभिन्न जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

तबादला सूची में कई नवपदोन्नत अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा सरकार ने 10 जुलाई 2026 के आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद सिंह राजपुरोहित के किए गए स्थानांतरण एवं पदस्थापन को निरस्त कर दिया है।

जयपुर कमिश्नरेट में कई अहम बदलाव

तबादला सूची के तहत राजेंद्र सिंह को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कंट्रोल रूम जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर लगाया गया है। रघुवीर प्रसाद शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऑर्गेनाइज्ड क्राइम से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बर्गलरी एंड थेफ्ट जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

सत्येंद्रपाल सिंह को लीव रिजर्व, सीआईडी-सीबी जयपुर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इन्वेस्टिगेशन जयपुर लगाया गया है। वहीं हरिशंकर शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इन्वेस्टिगेशन जयपुर से डिप्टी कमांडेंट एसडीआरएफ जयपुर भेजा गया है।

प्रवेंद्र सिंह महला को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात दक्षिण जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर विकास प्राधिकरण लगाया गया है। हरिराम कुमावत को लीव रिजर्व कम्युनिटी पुलिसिंग से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात दक्षिण जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढें- Ajmer News: शिक्षक भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बना साला, जीजा का फोटो बदलकर किया फर्जीवाड़ा, SOG ने दबोचा

SOG में भी कई अधिकारियों की नई तैनाती

एसओजी में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। राजेश चौधरी को 9वीं बटालियन आरएसी टोंक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी चीटिंग सेल एसओजी जयपुर लगाया गया है। घनश्याम वर्मा को राजस्थान पुलिस अकादमी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईटी एसओजी जयपुर भेजा गया है।

कालूराम मीणा को पुलिस मुख्यालय के लीव रिजर्व कम्युनिटी पुलिसिंग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी स्पेशल टास्क फोर्स जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। नूर मोहम्मद को महिला अपराध अनुसंधान सेल नागौर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी रतनगढ़, चूरू लगाया गया है। उनका कैंप बीकानेर रहेगा।

विजय सिंह मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर से एसओजी पनियाला, जयपुर लगाया गया है, जबकि कैंप अलवर रहेगा। वहीं राकेश राजौरा को एसओजी जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर भेजा गया है।

महिला अपराध और त्वरित अनुसंधान सेल में भी बदलाव

महिला अपराध अनुसंधान सेल और त्वरित अनुसंधान सेल में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। नीलम चौधरी को नवपदोन्नति के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर विकास प्राधिकरण लगाया गया है। सतपाल सिंह को महिला अपराध अनुसंधान सेल उत्तर, जयपुर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

सपात खान को पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल चित्तौड़गढ़ लगाया गया है। सुनील कुमार को नवपदोन्नति के बाद महिला अपराध अनुसंधान सेल करौली में तैनात किया गया है। दीप चंद को महिला अपराध अनुसंधान सेल बीकानेर, किरण को त्वरित अनुसंधान सेल सीकर और मुकेश चावड़ा को त्वरित अनुसंधान सेल नागौर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

आरएसी और एसडीआरएफ में भी फेरबदल

राकेश पाल सिंह को डिप्टी कमांडेंट एसडीआरएफ जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व सीआईडी-सीबी जयपुर लगाया गया है। हरिशंकर शर्मा को डिप्टी कमांडेंट एसडीआरएफ जयपुर भेजा गया है। रानू शर्मा को 14वीं बटालियन आरएसी पहाड़ी, डीग से डिप्टी कमांडेंट लगाया गया है। संजना सैनी को 8वीं बटालियन आरएसी दिल्ली से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही की जिम्मेदारी दी गई है।

भंवर लाल को पुलिस मुख्यालय की त्वरित अनुसंधान सेल से डिप्टी कमांडेंट 10वीं बटालियन आरएसी बीकानेर और सीमा हिंगोनिया को 6वीं बटालियन आरएसी धौलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजस्थान राज्य महिला आयोग जयपुर लगाया गया है।

आनंद सिंह राजपुरोहित का तबादला निरस्त

गृह विभाग के आदेश में एक महत्वपूर्ण संशोधन भी किया गया है। 10 जुलाई 2026 के आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर आनंद सिंह राजपुरोहित का अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के पद पर किया गया स्थानांतरण एवं पदस्थापन निरस्त कर दिया गया है।

सरकार के इस आदेश के साथ पुलिस विभाग में लंबे समय बाद एएसपी स्तर पर व्यापक बदलाव हुआ है। नई तैनातियों से जयपुर कमिश्नरेट के साथ-साथ जांच, अपराध नियंत्रण, एसओजी और विशेष पुलिस इकाइयों के कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें