राजस्थान में निकाय चुनाव की घोषणा,2 फेज में होगा मतदान: 14 सितंबर को आएगा रिजल्ट; आचार संहिता लागू, उद्घाटन-शिलान्यास पर रोक लगी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Urban Body Election Schedule Announced | Model Code Of Conduct Imposed BREAKINGराजस्थान में निकाय चुनाव की घोषणा,2 फेज में होगा मतदान:14 सितंबर को आएगा रिजल्ट; आचार संहिता लागू…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Urban Body Election Schedule Announced | Model Code Of Conduct Imposed
BREAKINGराजस्थान में निकाय चुनाव की घोषणा,2 फेज में होगा मतदान:14 सितंबर को आएगा रिजल्ट; आचार संहिता लागू, उद्घाटन-शिलान्यास पर रोक लगी
- कॉपी लिंक
राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। प्रदेश में 2 फेज में निकाय चुनाव होंगे। पहले फेज की वोटिंग 9 सितंबर और दूसरे फेज की वोटिंग 11 सितंबर को होगी। रिजल्ट 14 सितंबर को आएगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा- 27 अगस्त को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएंगे। 3 सितंबर तक नाम वापसी होगी। निकाय प्रमुखों का चुनाव 21 सितंबर को होगा, जबकि उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितंबर को होगा।
इसी दिन नगर निगम, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं की साधारण सभा की बैठक होगी, उसी बैठक में डिप्टी मेयर, उपसभापति, नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे।
निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सभी 309 शहरी निकायों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई। निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी होने तक आचार संहिता लागू रहेगी।
आचार संहिता में शहरी क्षेत्रों में विकास के नए कामों की घोषणा नहीं हो सकेगी। नया वर्क ऑर्डर भी नहीं दिया जा सकेगा। पहले से चल रहे काम जारी रहेंगे, लेकिन कोई नया काम शुरू नहीं कर सकेंगे।
309 शहरी निकायों में 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाओं को मिलाकर 10,245 पार्षद पदों पर चुनाव होंगे। पहले पार्षदों के चुनाव होंगे, इसके बाद मेयर, सभापति और नगरपालिका अध्यक्षों के चुनाव होंगे।
ये भी पढ़ें…
उदयपुर-जालोर में 1-1 नगरपालिका की लॉटरी दोबारा निकाली:जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के वार्ड बदले; देखें- जयपुर समेत प्रमुख शहरों के वार्डों की लिस्ट
राजस्थान में सोमवार को 309 नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। जयपुर जिले के निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में निकाली गई। जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्ड में से ओबीसी के लिए 30, एससी के लिए 20, एसटी के लिए 6 और अनारक्षित ओपन 63 और अनारक्षित महिला के लिए 31 वार्ड रिजर्व किए गए हैं। कुल 150 वार्ड में 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


