होमक्राइमराजस्थान पुलिस में 57-ASP और 24-DSP के ट्रांसफर: एसओजी, सीआईडी, ट्रैफिक, साइबर क्राइम और आरएसी में बदली जिम्मेदारियां, ASP आनन्द सिंह राजपुरोहित का तबादला निरस्त - Jaipur News
क्राइम

राजस्थान पुलिस में 57-ASP और 24-DSP के ट्रांसफर: एसओजी, सीआईडी, ट्रैफिक, साइबर क्राइम और आरएसी में बदली जिम्मेदारियां, ASP आनन्द सिंह राजपुरोहित का तबादला निरस्त - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Police Transfer List: 57 ASP & 24 DSP Transferred | Jaipur News राजस्थान पुलिस में 57-ASP और 24-DSP के ट्रांसफर:एसओजी, सीआईडी, ट्रैफिक, साइबर क्राइम और आरएसी में बदली…

Dainik Bhaskar के अनुसार19 अगस्त 2026 को 03:54 am बजे
राजस्थान पुलिस में 57-ASP और 24-DSP के ट्रांसफर:  एसओजी, सीआईडी, ट्रैफिक, साइबर क्राइम और आरएसी में बदली जिम्मेदारियां, ASP आनन्द सिंह राजपुरोहित का तबादला निरस्त - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Police Transfer List: 57 ASP & 24 DSP Transferred | Jaipur News

राजस्थान पुलिस में 57-ASP और 24-DSP के ट्रांसफर:एसओजी, सीआईडी, ट्रैफिक, साइबर क्राइम और आरएसी में बदली जिम्मेदारियां, ASP आनन्द सिंह राजपुरोहित का तबादला निरस्त

- कॉपी लिंक

राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग ने राजस्थान पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के 57 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जयपुर कमिश्नरेट के साथ एसओजी, सीआईडी-सीबी, महिला अपराध अनुसंधान सेल, त्वरित अनुसंधान सेल, आरएसी, एसडीआरएफ, पुलिस मुख्यालय और विभिन्न जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें कई नवपदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की पोस्टिंग भी शामिल है।

तबादला सूची में कई नवपदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को भी पहली बार नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने 10 जुलाई 2026 के आदेश में क्रम संख्या 25 पर श्री आनन्द सिंह राजपुरोहित के किए गए स्थानांतरण/पदस्थापन को भी निरस्त कर दिया है।

जयपुर में महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव

राजेन्द्र सिंह को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कंट्रोल रूम, जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर लगाया गया है। रघुवीर प्रसाद शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऑर्गेनाइज्ड क्राइम जयपुर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बर्गलरी एंड थैफ्ट जयपुर लगाया गया है।

सत्येन्द्रपाल सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व, सीआईडी सीबी जयपुर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इन्वेस्टिगेशन जयपुर लगाया गया है। वहीं हरिशंकर शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इन्वेस्टिगेशन जयपुर से डिप्टी कमांडेंट एसडीआरएफ जयपुर भेजा गया है।

राजेश चौधरी को डिप्टी कमांडेंट 9वीं बटालियन आरएसी टोंक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी चीटिंग सेल एसओजी जयपुर लगाया गया है। घनश्याम वर्मा को राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईटी एसओजी जयपुर लगाया गया है।

कालूराम मीणा को लीव रिजर्व कम्युनिटी पुलिसिंग, पुलिस मुख्यालय जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी, स्पेशल टास्क फोर्स जयपुर लगाया गया है। प्रवेन्द्र सिंह महला को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात दक्षिण जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर विकास प्राधिकरण लगाया गया है।

हरिराम कुमावत को लीव रिजर्व कम्युनिटी पुलिसिंग, पुलिस मुख्यालय जयपुर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात दक्षिण जयपुर लगाया गया है। दिनेश कुमार अग्रवाल को लीव रिजर्व भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केंद्रीय भंडार, पुलिस मुख्यालय जयपुर लगाया गया है।

सुगन चन्द को त्वरित अनुसंधान सेल दौसा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी-सीबी एसआर अनुभाग जयपुर लगाया गया है। योगेन्द्र कुमार फौजदार को महिला अपराध अनुसंधान सेल दौसा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीगल सेल पुलिस मुख्यालय जयपुर लगाया गया है।

एसओजी में भी बड़ा बदलाव

नूर मोहम्मद को महिला अपराध अनुसंधान सेल नागौर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी रतनगढ़, चूरू लगाया गया है, जिसका कैंप बीकानेर रहेगा। विजय सिंह मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर से एसओजी पनियाला, जयपुर लगाया गया है, जिसका कैंप अलवर रहेगा।

राकेश राजौरा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर लगाया गया है। तरुण कान्त सोमानी को एसओजी कोटा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा विकास प्राधिकरण लगाया गया है।

घनश्याम वर्मा को एसआईटी एसओजी जयपुर और कालूराम मीणा को एसओजी स्पेशल टास्क फोर्स जयपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

महिला अपराध अनुसंधान और त्वरित अनुसंधान सेल में बदलाव

महिला अपराध अनुसंधान सेल में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। नीलम चौधरी को नवपदोन्नति के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। सतपाल सिंह को महिला अपराध अनुसंधान सेल उत्तर, जयपुर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

सपात खान को पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल चित्तौड़गढ़ लगाया गया है। सुनील कुमार को नवपदोन्नति के बाद महिला अपराध अनुसंधान सेल करौली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगाया गया है।

दीप चन्द को महिला अपराध अनुसंधान सेल बीकानेर, किरण को त्वरित अनुसंधान सेल सीकर और मुकेश चावडा को त्वरित अनुसंधान सेल नागौर में लगाया गया है।

भरतपुर, करौली और नागौर में भी बदलाव

सोहेल राजा को हिण्डौन सिटी, करौली से त्वरित अनुसंधान सेल अजमेर लगाया गया है। अशोक कुमार बुटोलिया को सीआईडी एसएसबी जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिण्डौन सिटी लगाया गया है।

रामगोपाल बसवाल को बयाना से त्वरित अनुसंधान सेल भरतपुर, महेश चन्द मीणा को त्वरित अनुसंधान सेल भरतपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली और रामकुमार कस्वां को महिला अपराध अनुसंधान सेल अलवर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बयाना लगाया गया है।

योगेन्द्र कुमार फौजदार को दौसा से लीगल सेल जयपुर, नरेन्द्र सिंह मीणा को पुलिस मुख्यालय के लीव रिजर्व हाउसिंग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कारागार विभाग लगाया गया है।

आरएसी और एसडीआरएफ में भी फेरबदल

राकेश पाल सिंह को डिप्टी कमांडेंट एसडीआरएफ जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व सीआईडी-सीबी जयपुर लगाया गया है। हरिशंकर शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इन्वेस्टिगेशन जयपुर से डिप्टी कमांडेंट एसडीआरएफ जयपुर भेजा गया है।

रानू शर्मा को 14वीं बटालियन आरएसी पहाड़ी, डीग में सहायक कमांडेंट से डिप्टी कमांडेंट लगाया गया है। संजना सैनी को डिप्टी कमांडेंट 8वीं बटालियन आरएसी दिल्ली से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही लगाया गया है।

भंवर लाल को पुलिस मुख्यालय की त्वरित अनुसंधान सेल से डिप्टी कमांडेंट 10वीं बटालियन आरएसी बीकानेर लगाया गया है। सीमा हिंगोनिया को डिप्टी कमांडेंट छठी बटालियन आरएसी धौलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजस्थान राज्य महिला आयोग जयपुर लगाया गया है।

जोधपुर, पाली और सिरोही में नई पोस्टिंग

चैन सिंह महेचा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, पाली से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध एवं सतर्कता, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर लगाया गया है। नरेन्द्र कुमार को एसीबी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, पाली लगाया गया है।

किशोर सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध एवं सतर्कता, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर लगाया गया है। संजना सैनी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही की जिम्मेदारी दी गई है।

सुरेश सांखला को राजस्थान राज्य महिला आयोग जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर लगाया गया है।

कोटा, बीकानेर, सीकर और अजमेर में भी बदलाव

कमल कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिण्डौन सिटी से त्वरित अनुसंधान सेल अजमेर लगाया गया है। राकेश कुमार बैरवा को त्वरित अनुसंधान सेल कोटा शहर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ लगाया गया है।

दीप चन्द को पीटीएस बीकानेर से महिला अपराध अनुसंधान सेल बीकानेर और किरण को त्वरित अनुसंधान सेल बीकानेर से त्वरित अनुसंधान सेल सीकर लगाया गया है।

तरुण कान्त सोमानी को एसओजी कोटा से कोटा विकास प्राधिकरण भेजा गया है। देशराज यादव को केंद्रीय भंडार पुलिस मुख्यालय जयपुर से पीटीएस अलवर लगाया गया है।

नए 57वें अधिकारी की भी पोस्टिंग

सूची में नरेश कुमार शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीआरपी अजमेर से त्वरित अनुसंधान सेल टोंक लगाया गया है। सांवरमल नागौरा को लीव रिजर्व, कार्यालय अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आरएसी बटालियन जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीआरपी अजमेर लगाया गया है।

सत्यप्रकाश मीणा, जो पुलिस मुख्यालय जयपुर में पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा में थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी-सीबी, एचसीएमयू बीकानेर लगाया गया है।

आनन्द सिंह राजपुरोहित का तबादला निरस्त

आदेश में एक महत्वपूर्ण संशोधन भी किया गया है। 10 जुलाई के गृह विभाग के आदेश आनन्द सिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जयपुर का अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के पद पर किया गया स्थानांतरण/पदस्थापन निरस्त कर दिया गया है।

राज्यपाल की आज्ञा से वरिष्ठ शासन उप सचिव (पुलिस) रत्नेश कुमार शर्मा ने आदेश जारी किया।

यहां देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान पुलिस में डीएसपी स्तर 24 अधिकारियों के तबादले

वहीं राजस्थान पुलिस में प्रशासनिक आधार पर एक और बड़ा फेरबदल किया गया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से जारी आदेश में उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 24 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन किए गए हैं। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में जयपुर, जोधपुर, करौली, टोंक, नागौर, सीकर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, बांसवाड़ा सहित कई जिलों और पुलिस इकाइयों में बदलाव किया गया है।

डीएसपी तबादला सूची

जयपुर में इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में जयपुर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पोस्टिंग हैं। सुरेन्द्र सिंह को हिण्डौन सिटी से एसआईटी एसओजी जयपुर भेजा गया है। राजेन्द्र कुमार रावत को डीडवाना से एसओजी जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

दीपक कुमार मीणा को एससी/एसटी सेल डीडवाना-कुचामन से एसडीआरएफ जयपुर भेजा गया है। वहीं पिन्टू कुमार को एसओजी जयपुर से मुख्यमंत्री सुरक्षा जयपुर लगाया गया है।

रमेश कुमार पारीक को जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम के सहायक पुलिस आयुक्त पद से 5वीं बटालियन आरएसी जयपुर में सहायक कमाण्डेन्ट लगाया गया है।

जोधपुर में भी बदलाव

मांगीलाल विश्नोई को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर से सहायक पुलिस आयुक्त कंट्रोल रूम, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर लगाया गया है। इसके साथ ही आदेश में जोधपुर पुलिस आयुक्तालय को भी नई पोस्टिंग दी गई है।

करौली में भी फेरबदल

करौली जिले में भी अधिकारियों की अदला-बदली हुई है। विकास धींधवाल को सपोटरा से डीजीपी कार्यालय जयपुर के लीव रिजर्व में भेजा गया है। उनकी जगह दौलत राम/कृष्ण कुमार को सपोटरा का वृत्ताधिकारी लगाया गया है।

गौरव सारस्वत/जुगल किशोर सारस्वत को जायल से हिण्डौन सिटी और किशोर सिंह भदौरिया को राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर से वृत्ताधिकारी करौली लगाया गया है।

नागौर में भी बदलाव

संजीव कुमार चौहान को महिला अपराध अनुसंधान सेल बीकानेर से वृत्ताधिकारी जायल, नागौर लगाया गया है। वहीं धर्मचन्द को साइबर क्राइम नागौर से वृत्ताधिकारी मूण्डवा लगाया गया है।

विनोद कुमार/विद्याधर को मूण्डवा से वृत्ताधिकारी कुशलगढ़, बांसवाड़ा भेजा गया है।

आदेश में श्रीराम बडसरा का तबादला निरस्त

आदेश में एक महत्वपूर्ण संशोधन भी किया गया है। कार्यालय के समसंख्यक आदेश क्रमांक 1507 दिनांक 11.08.2026 तथा संबंधित पूर्व आदेश के तहत श्री श्रीराम बडसरा, उप पुलिस अधीक्षक, सतर्कता, पुलिस मुख्यालय जयपुर के किए गए स्थानांतरण/पदस्थापन आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

यहां देखें जारी सूची

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें