हुकमसिंह रोहट, कूपसिंह सोजत, मोहनलाल होंगे सुमेरपुर के तहसीलदार: प्रदेश भर में 552 तहसीलदारों के ट्रांसफर - Pali (Marwar) News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Pali - Rajasthan 552 Tehsildar Transfer List | Huukamsingh, Kupsingh, Mohanlal New Posts हुकमसिंह रोहट, कूपसिंह सोजत, मोहनलाल होंगे सुमेरपुर के तहसीलदार:प्रदेश भर में 552 तहसीलदारों के…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Pali
- Rajasthan 552 Tehsildar Transfer List | Huukamsingh, Kupsingh, Mohanlal New Posts
हुकमसिंह रोहट, कूपसिंह सोजत, मोहनलाल होंगे सुमेरपुर के तहसीलदार:प्रदेश भर में 552 तहसीलदारों के ट्रांसफर
- कॉपी लिंक
राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर की ओर से एक लिस्ट जारी की गई। जिसमें 552 तहसीलदारों के ट्रांसफर किए गए। इसके तहत पाली जिले में भी कई तहसीलदार बदले हैं। भागीरथ चौधरी तहसीलदार पीसांगन (अजमेर) का मारवाड़ जंक्शन तहसीलदार पद पर ट्रांसफर किया गया।
इस तरह छगनलाल सैन तहसीलदार जिला कलेक्टर ऑफिस पाली का तहसीलदार PWD जोधपुर मुख्यालय, दिलीप सिंह नायब तहसीलदार सोजत से तहसीलदार पीपाड़ शहर (जोधपुर), हुकुम सिंह सिसोदिया तहसीलदार बालेसर (जोधपुर) का तहसीलदार रोहट (पाली), जितेंद्रसिंह राठौड़ तहसीलदार बाली का तहसीलदार उप पंजीयन बाली, कूपसिंह को तहसीलदार सोजत (पाली), महावीरप्रसाद सिलु तहसीलदार लीव रिजर्व तहसील पाली से तहसीलदार डीडवाना कुचामन, मोहनलाल तहसीलदार जुरहरा (डीग) से तहसीलदार सुमेरपुर (पाली), शिवजीराम बावरी तहसीलदार मारवाड़ जंक्शन से उप पंजीयन पाली प्रथम, सूरजपालसिंह तहसीलदार तिवरी से तहसीलदार बाली (पाली), अम्बाराम बोसिया को तहसीलदार रानी (पाली), भंवरसिंह झाला तहसीलदार भू-अभिलेख पाली लगाया गया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files





