जोधपुर अग्निकांड: कोटा का दमकलकर्मी 50% झुलसा, प्रदेश में फायर सूट की मांग - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Jodhpur Fire: Kota Fireman Suffers 50% Burns, Demand For Fire Suits In The State जोधपुर अग्निकांड: कोटा का दमकलकर्मी 50% झुलसा, प्रदेश में फायर सूट की मांग - कॉपी लिंक जोधपुर की…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Jodhpur Fire: Kota Fireman Suffers 50% Burns, Demand For Fire Suits In The State
जोधपुर अग्निकांड: कोटा का दमकलकर्मी 50% झुलसा, प्रदेश में फायर सूट की मांग
- कॉपी लिंक
जोधपुर की हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री अग्निकांड में आग बुझाने के दौरान झुलसे 14 लोगों में कोटा का एक दमकलकर्मी भी शामिल है। करीब ढाई साल पहले कोटा से जोधपुर ट्रांसफर हुए स्थाई फायरमैन आशिक खान हादसे में 40 से 50 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत स्थिर है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग 90 प्रतिशत से ज्यादा जल गए हैं।
बिना फायर सूट के नहीं आग बुझाने नहीं भेजा जाएगा
इस हादसे के बाद प्रदेशभर में दमकलकर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रदेशभर में थ्री-लेयर फायर सूट की मांग तेज हो गई है। कोटा अग्निशमन विभाग ने इस घटना से सबक लेते हुए बड़ा फैसला किया है। विभाग अब सरकार की ओर से सूट मिलने का इंतजार नहीं करेगा, बल्कि अपने स्तर पर 50 फायर सूट खरीदने की तैयारी कर रहा है। एक सूट की अनुमानित कीमत 10 से 12 हजार रुपए है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी बड़ी आग (मेजर फायर) की घटना में बिना फायर सूट के किसी भी कर्मचारी को अंदर नहीं भेजा जाएगा। अग्निकांड के पीड़ितों के लिए प्रदेशभर के सीएफओ और फायरमैन एकजुट होकर आर्थिक सहायता जुटा रहे हैं। वहीं, राज्य सरकार ने घायलों के इलाज का पूरा जिम्मा उठाया है। सीनियर और विशेषज्ञ डॉक्टर घायलों के उपचार में लगे हुए हैं, ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। कोटा| कोटा में आयोजित जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता (17 वर्ष बालक वर्ग) में कोटा के आर्यन कौशिक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप-4 खिलाड़ियों में जगह बनाई है। इस आधार पर उनका चयन कोटा टीम में हुआ है। अब आर्यन 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जोधपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोटा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: पंचायतीराज चुनाव के नियम तय, उल्लंघन पर दो हजार जुर्माना और छह साल की अयोग्यता

Hospital food outlets face hygiene crackdown across Rajasthan

जयपुर: अस्पताल की रसोई में मिली चार दिन पुरानी ग्रेवी, खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल


